Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS : लड़की पर फायरिंग कर लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार, पहले भी दे चुके है ऐसी ही घटना को अंजाम 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR NEWS : लड़की पर फायरिंग कर लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार, पहले भी दे चुके है ऐसी ही घटना को अंजाम 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/05/15 at 1:06 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

रायपुर। राजधानी की पुलिस ने लड़की पर फायरिंग करने वाले शख्स और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। ये वारदात दो दिन पहले VIP रोड इलाके में हुई थी। फायरिंग में गोली लड़की के हाथ को छूकर निकली थी। इस कांड के पीछे जिसका हाथ था उसे अब गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया युवक पहले भी लूट और चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

रविवार को रायपुर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गोली चलाने वाले युवक का नाम जतिन तलरेजा है। इसके साथ इसका युवक अनिल पोपटानी भी शामिल था। गोलीकांड में घायल लड़की रितिका इसरानी ने इस मामले में शिकायत की थी। घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस की तेलीबांधा थाना और क्राइम युनिट की टीम ने जांच शुरू की।

- Advertisement -

 

घायल लड़की ने बताया कि गोली चलाने वाले दोनों युवक आपस में सिंधी एक्सेंट (लहजे) में बात कर रहे थे। पुलिस ने उन बदमाशों की लिस्ट खंगालनी शुरू की जो सिंधी लैंग्वेज बोलना जानते हैं और जिनका क्रिमिनल रिकॉर्ड भी हो। इस केस में जांच कर रही टीम को वारदात वाली जगह से आस-पास लगे CCTV कैमरों की जांच में एक स्कूटर दिखा जिसमें दो युवक भाग रहे थे। गाड़ी के नंबर के जरिए पुलिस जतिन तलरेजा तक जा पहुंची।

 

जतिन पहले तो इधर उधर की बातें करने लगा, मगर फिर इसने बताया कि उस रात इसी ने गोली चलाई थी। इसका साथ इसके दोस्त अनिल पोपटानी ने दिया। अनिल मूलत: एमपी का रहने वाला है, मध्यप्रदेश से ही इन बदमाशों ने कट्‌टा और कारतूस खरीदे थे। पुलिस को इनके घर से कट्‌टा और गोलियों के 4 खाली खाेखे मिले हैं। हाल ही में VIP रोड पर एक और राहगीर दूसरे युवक का भी इन्हीं बदमाशों ने मोबाइल और रुपए लूटे थे। उस केस में भी पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज किया है।

इस मामले में जानकारी देते हुए रायपुर के सिटी एसपी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि कट्टे से फायर करके लड़की का मोबाइल इयरफोन छीनकर भागे जतिन और अनिल को पकड़ लिया गया है। लड़की ने बताया था वारदात को अंजाम देने वाले लड़के सिंधी एक्सेंट में बात कर रहे थे। हाल ही में इन बदमाशों ने आर्यन अग्रवाल नाम के युवक से भी VIP रोड इलाके में ही लूट की थी। जतिन तलरेजा पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

 

ये हुआ था उस दिन
13 मई की रात रितिका इसरानी वीडब्ल्यू कैनयन होटल की तरफ जाने वाली सड़क पर थी। सड़क पर पहले से दो जतिन और अनिल मौजूद थे। वह रितिका की तरफ आने लगे। घबराकर रितिका ने अपना स्कूटर मोड़ना चाहा, लेकिन तब तक भागकर युवक उनके पास आ गए। रितिका की स्कूटर पर पीछे बैठी उसकी सहेली घबराकर भाग गई। रितिका से बदमाश उसका मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगे और गोली चला दी। घायल रितिका को इलाज के लिए वी केयर अस्पताल भेजा गया था। उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

TAGGED: CG CRIME NEWS, Cg Latest News, GRAND NEWS, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, Latest News In Raipur, raipur breaking news, Raipur Crime News, Raipur Crime News In Hindi, Raipur Hindi News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article 73 साल बाद भारतीय बैडमिंटन टीम ने रचा इतिहास, पहली बार जीता थॉमस कप, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष भूपेश बघेल व महासचिव होरा ने दी बधाई
Next Article  मूसलाधार बारिश से भूस्खलन में 3 की मौत, 94 गांव प्रभावित, 80 घर पूरी तरह हो गए बर्बाद
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : डूमर तराई व्यापारी संघ एवं अनाज मंडी के व्यापारियों ने चेंबर अध्यक्ष सतीश थौरानी से की सौजन्य मुलाकात, व्यापारिक समुदाय से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा 
Grand News May 13, 2025
RAIPUR NEWS : शराब दुकान के पास गाली गलौज कर युवक को चाकू मारने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार 
Grand News May 13, 2025
CG NEWS : दुर्ग की आयती ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में 98 प्रतिशत लाकर हासिल किया प्रदेश में दूसरे स्थान, मोबाइल से बनाई रखी थी दूरी 
Grand News May 13, 2025
CG ACCIDENT NEWS : ट्रेलर की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम
Grand News May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?