Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Gyanvapi Survey Findings: शिवलिंग, तालाब और दीवारों पर स्वास्तिक… ज्ञानवापी के सर्वे में क्या-क्या मिला?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALउत्तरप्रदेश

Gyanvapi Survey Findings: शिवलिंग, तालाब और दीवारों पर स्वास्तिक… ज्ञानवापी के सर्वे में क्या-क्या मिला?

Desk
Last updated: 2022/05/16 at 3:00 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE


Gyanvapi Survey Findings:
 उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोमवार को तीसरे दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे-वीडियोग्राफी का काम पूरा कर लिया गया। इस बीच, हिंदू पक्ष के एक वकील ने दावा किया कि सर्वे दल को परिसर में नंदी की एक प्रतिमा और एक शिवलिंग मिला है। तीन दिन चले ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वे में टीम को बेहद अहम साक्ष्य हाथ लगे हैं। परिसर में आखिरी दिन का काम पूरा करके सर्वे टीम कल कोर्ट में रिपोर्ट पेश करेगी।

- Advertisement -

ज्ञानवापी में तालाब के अंदर शिवलिंग

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मस्जिद में वजूखाने के पास 25×25 का तालाब है। इसके बीच मे लगभग 5 फीट व्यास का एक गोल बना हुआ है। सर्वे के दौरान कल जब इसको देखा गया था तब ऐसा लगा था कि वहां एक फब्बारा है। लेकिन सर्वे के तीसरे दिन तालाब का पानी निकालने के बाद वही पर शिवलिंग होने का दावा किया जा रहा है।

- Advertisement -

कल जब सर्वे की टीम ज्ञानवापी में गयी थी, तो इस तालाब की गहराई का अंदाजा लिया था। एक अलमुनियम की सीढ़ी मंगाई गयी थी। फिर तालाब के किनारे फब्बारे नुमा चीज तक सीढी लगाई गई थी। एक कर्मचारी को हाथ लगाकर देखने को कहा गया था तो पता चला कि वहां एक गोल पत्थर है। जिस जगह शिवलिंग मिलने की बात की जा रही है वहां पर अंदाज लगाया था कि कुछ हो सकता है। इसलिए सर्वे के आखिरी दिन आज तालाब का पानी खाली कराया गया जिसके बाद शिवलिंग होने का दावा किया गया।

- Advertisement -

दीवारों पर हिंदू आकृतियां

हिंदू पक्ष के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जब गुंबद की तरफ सर्वे किया गया तो एक दीवार पर हिन्दू परंपरा के आकार दिखे, जिसे सफेद चूने से रंग गया है। सर्वे की टीम ने इसकी वीडियोग्राफी की और प्रतीक चिन्ह का भी जिक्र किया जिनसे उनकी बात को बल मिल रहा है। सर्वे के दौरान पता चला कि मस्जिद के पश्चिमी हिस्से की एक दीवार है, जिसके पीछे एक खंडहरनुमा अवशेष है। हिंदू पक्ष की मांग है कि मलबा हटाकर वहां का सर्वे किया जाए। हिंदू पक्ष ने मस्जिद में कुछ जगहों पर पुताई पर भी सवाल उठाए हैं।

हिंदू पक्ष का दावा है कि ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने में शनिवार को सर्वे के दौरान दीवारों पर त्रिशूल और स्वास्तिक के निशान दिखे। इनकी बनावट का कोर्ट कमिश्नर व अधिवक्ताओं ने आकलन किया। सूत्रों ने ये भी दावा किया कि एक तहखाने में मगरमच्छ का शिल्प भी देखा गया है।

TAGGED: gyanvapi masjid, gyanvapi masjid case, gyanvapi masjid case update, gyanvapi masjid history, gyanvapi masjid kashi, gyanvapi masjid latest news, gyanvapi masjid live, gyanvapi masjid news, gyanvapi masjid survey, gyanvapi masjid survey live, gyanvapi masjid varanasi, gyanvapi mosque, gyanvapi mosque case, gyanvapi mosque news, gyanvapi mosque survey, gyanvapi mosque survey live, gyanvapi survey, gyanvapi survey day 3, gyanvapi survey live, gyanvapi survey live today
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Vaishno Devi: वैष्णो देवी की पहाड़ियों में लगी भीषण आग, प्रशासन ने किया ये फैसला
Next Article BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में व्यापारी से 50 लाख की लूट, लहूलुहान हालत में सड़क पर मिला व्यापारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Covid-19 in India : भारत में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, इन लक्षणों को ना करें नजर अंदाज, जानिए बचाव के टिप्स
कोरोना अपडेट देश June 3, 2025
CG CRIME NEWS : जमीन विवाद में युवक की हत्या, सौतेला बाप, मां और भाई समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 3, 2025
CG NEWS : बिर्रा में सड़क सुरक्षा जागरूकता राहवीर योजना का आयोजन, सड़क दुर्घटना में पीड़ित की जान बचाने वाले को सरकार देगी 25 हजार
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 3, 2025
UPI ट्रांजैक्शनों में भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, मई 2025 के आंकड़े जानकर हो जाएंगे हैरान
देश June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?