Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : फंदे पर लटकती मिली 6 साल के बच्चे की लाश, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमSUICIDEछत्तीसगढ़बिलासपुर

CG NEWS : फंदे पर लटकती मिली 6 साल के बच्चे की लाश, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/05/17 at 9:05 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : फंदे पर लटकती मिली 6 साल के बच्चे की लाश, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस 
CG NEWS : फंदे पर लटकती मिली 6 साल के बच्चे की लाश, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस 
SHARE
CG NEWS : फंदे पर लटकती मिली 6 साल के बच्चे की लाश, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस 
 

बिलासपुर। जिले में छह साल के बच्चे की लाश फंदे पर लटकती (hanging on the noose) मिली है। बच्चे के माता-पिता व परिजन पड़ोस में रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। बच्चा भी उनके साथ था। अचानक वह खेलने के लिए घर आ गया। महज 20 मिनट बाद उसकी मौसी व भाई घर पहुंचे, तब उसकी लाश फंदे पर लटक रही थी। बताया जा रहा है कि खेलते-खेलते उसके गले में रस्सी फंस गया और फंदा बन गया। इधर, बेटे के माथे पर चोट के निशान देखकर पिता ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। घटना कोनी थाना क्षेत्र (Koni police station area) की है।

 

- Advertisement -
Ad image

ग्राम गतौरी निवासी राजकुमार भारती परिवार के सदस्यों के साथ सोमवार की दोपहर को अपने पड़ोस के घर शादी में शामिल होने गए थे। उनके साथ 6 साल का बेटा मानस भारती (Manas Bharti) भी था। शादी घर में परिजन को छोड़कर मानस खेलने के लिए घर जाने की बात कहकर निकला। फिर अपने घर चला गया। बताया जा रहा है कि वह अपने घर में लटक रही रस्सी से खेल रहा था। पुलिस को शक है कि रस्सी बच्चे के गले में फंस गई होगी, जिससे उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

20 मिनट बाद फंदे पर लटकती मिली लाश 

परिजन ने पुलिस को बताया कि मानस के शादी घर से निकलने के महज 20 मिनट बाद उसकी 14 साल की बुआ और 9 साल का भाई घर आए। तब मानस का शव फंदे पर लटक रहा था। घबराकर उन्होंने तत्काल इस घटना की जानकारी परिजन को दी। मानस के माथे में चोट के निशान भी मिले हैं। उसके माथे से खून निकल रहा था। ऐसे में उसके पिता राजकुमार ने बेटे की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है।

पिता ने हत्या की आशंका

TI सुनील तिर्की ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस के डॉयल 112 को कॉल किया, जब तक पुलिस गांव पहुंची, परिजनों ने बच्चे के शव को फंदे से उतार लिया था। बच्चे के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस को शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पूछताछ में पता चला कि राजकुमार परिवार समेत कमाने खाने के लिए पंजाब गया था। इस दौरान परिवार में शादी में शामिल होने के लिए वह पत्नी बच्चों को लेकर कुछ दिन पहले ही गांव आया था।

TAGGED: BILASPUR NEWS, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, cg news in hindi, GRAND NEWS, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Mahasamund News : पिथौरा के ज्वेलरी शॉप में हुई बड़ी चोरी, लाखों की नकदी रकम और ज्वेलरी पार
Next Article Petrol Diesel Price Hike: क्यों तेजी से बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब मंहगाई अप्रेल में पहुँची 15 प्रतिशत के रिकार्ड स्तर पर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: अवैध रेत पर खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही 30 ट्रैक्टर जप्त
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 21, 2025
bollywod News: बिग बजट फिल्मों की क्वीन बनीं दीपिका पादुकोण, जानिए कौन-कौन सी फिल्मों में आएंगी नजर
bollywood Grand News मनोरंजन June 21, 2025
CG NEWS: सर्व आदिवासी समाज जिला कांकेर ने विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया
Grand News कांकेर छत्तीसगढ़ June 21, 2025
CG NEWS: प्रयास विद्यालय प्रवेश काउंसलिंग के लिए जिला अस्पताल में 100 बच्चों की मेडिकल जांच
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?