Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जब समर कैम्प में पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल, बच्चों की रचनात्मकता को देख की प्रशंसा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

जब समर कैम्प में पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल, बच्चों की रचनात्मकता को देख की प्रशंसा

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/05/18 at 3:04 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर। बस्तर के धूर नक्सल प्रभावित इलाकों में जहां कभी नक्सलियों के बंदूकों की गोलियां गूंजती थी, अब वहां बच्चों की निश्छल खिलखिलाहट बिखर रही है। इसकी बानगी आज छिंदगढ़ में देखने को मिली। कभी एक अदद स्कूल को तरसते इलाके में अब स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल (Swami Atmanand Excellent English Medium School) मौजूद है। जहां बच्चे नक्सल आतंक से घरों में दूबके रहते थे, वहां बच्चों के लिए अब स्कूल में समर कैम्प लग रहे हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

भेंट-मुलाकात अभियान के लिए बस्तर दौरे पर गए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छिंदगढ़ में चल रहे बच्चों के समर कैम्प में पहुंचे। प्रदेश के मुखिया को अपने बीच सहज भाव से पाकर नौनिहाल भी उत्साह से भर उठे। उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल को अपनी रचनात्मकता से परिचय कराया। बच्चों की आकर्षक कलाकृतियों को देख मुख्यमंत्री भी आनंद से भर उठे। मुख्यमंत्री ने बच्चों की रचनात्मकता की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

भेंट-मुलाकात के दूसरे चरण में बस्तर संभाग के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल ने छिंदगढ़ में आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल का लोकार्पण किया। इस दौरान स्कूल के लोकार्पण कार्यक्रम में मौजूद बच्चों और उनके पालकों ने मुख्यमंत्री का पूरे उत्साह से आत्मीय स्वागत किया। वहीं मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि स्कूल परिसर में ही बच्चों के लिए आर्ट एंड क्रॉफ्ट समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इतना जानने के बाद मुख्यमंत्री तत्काल बच्चों से मिलने उनके बीच जा पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री का स्वागत नन्हें बच्चों ने उनके सामने डांस कर किया।

 

 

यहां समर कैम्प में प्रतिभागी बच्चों से मुख्यमंत्री बघेल ने बातचीत की और उनकी कलाकृतियों की जानकारी ली। बच्चे भी बड़ी उत्सुकता और उत्साह से मुख्यमंत्री को अपनी कलाकृतियों और रचनात्मकता के बारे में बताते रहे। नन्हें बच्चों की रोचक कलाकृति को देख मुख्यमंत्री भी आनंदित नजर आए। कुछ बच्चे यहां कैरम खेल रहे थे, यह देखकर मुख्यमंत्री भी उनके साथ जाकर बैठ गए और कुछ वक्त तक कैरम भी खेला। मुख्यमंत्री अंत में जब मुख्यमंत्री अन्य कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए स्कूल से निकलने लगे तो बच्चों ने पूरे अधिकारभाव से उन्हें रोका और साथ सेल्फी लेने का आग्रह किया। सहज, सरल मुख्यमंत्री ने भी बच्चों की इस उत्सुकता को समझते हुए रुककर साथ में तस्वीरें खिंचाई।

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CM BHUPESH BAGHEL, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री ने किया पुलिस अधिकारी मेस का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया पुलिस अधिकारी मेस का लोकार्पण
Next Article CGOA महासचिव होरा ने ली होटल ग्रैंड इम्पीरियाँ में होने वाली AITA की वार्षिक आम सभा की तैयारियों को लेकर बैठक  शतरंज ओलम्पियाड देखने के लिए किया जाएगा प्रदेश से खिलाडियों का चयन, बस इस स्पर्धा में होना होगा शामिल  
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Nirav Modi : भगोड़ा कारोबारी नीरव मोदी की लंदन में 10वीं जमानत याचिका खारिज, यूके की जेल में 6 साल से है कैद 
Nirav Modi : भगोड़ा कारोबारी नीरव मोदी की लंदन में 10वीं जमानत याचिका खारिज, यूके की जेल में 6 साल से है कैद 
Breaking News NATIONAL अंतराष्ट्रीय May 16, 2025
CG CRIME : शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार 
CG CRIME : शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार 
क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 16, 2025
CG NEWS : खरीफ फसल के दृष्टिगत जिले में खाद-बीज भण्डारण एवं वितरण के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक
CG NEWS : खरीफ फसल के दृष्टिगत जिले में खाद-बीज भण्डारण एवं वितरण के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 16, 2025
Aaj Ka Rashifal 16 May 2025: आज माँ लक्ष्मी की कृपा से इन 4 राशियों के जीवन में आएगा सुधार, पढ़ें आज का अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal 16 May 2025: आज माँ लक्ष्मी की कृपा से इन 4 राशियों के जीवन में आएगा सुधार, पढ़ें आज का अपना राशिफल
धर्म राशिफल May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?