Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री ने आवापल्ली में 40 देवगुड़ी के जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़सरकारसुकमा

मुख्यमंत्री ने आवापल्ली में 40 देवगुड़ी के जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

Desk
Last updated: 2022/05/19 at 1:46 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा आदिवासियों की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम में आदिवासियों की आस्था और श्रद्धा के केन्द्र देवगुड़ी के जीर्णोद्धार और परिसर के सौन्दर्यीकरण तथा बुनियादी सुविधाओं के विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा देवगुड़ी के विकास के लिए 5 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की जाती है।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री बघेल ने आज भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान बीजापुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत आवापल्ली की देवगुड़ी में आयोजित कार्यक्रम में बीजापुर जिले के 2 विकासखण्ड आवापल्ली (उसुर) व भोपालपट्टनम की 40 देवगुड़ियां के जीर्णोंद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करने के अवसर पर देवगुड़ी के पुजारियों और ग्रामीणों से चर्चा करते हुए इस आशय के विचार व्यक्त किए। इन देवगुड़ियों में कराए जा रहे कार्यों की लागत 4.46 करोड़ रुपए है। मुख्यमंत्री ने देवगुड़ी परिसर में आम का पौधा भी रोपा। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, लोकसभा सांसद दीपक बैज, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आवापल्ली के माँझीपारा स्थल पर स्थित देवगुड़ी के दर्शन किये। उन्होंने यहाँ देवगुड़ी में विराजी माता निलउँगा व मड़वी देवी के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पेरमा, वड्डे (पुजारी) द्वारा विधि-विधान से पूजा अर्चना कराई गई। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पुजारियों के साथ मुलाकात की। जिसमे माँझीपारा, मड़वी पारा, आवापल्ली, तिमापुर और इलमिड़ी ग्राम से आये पुजारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल का आवापल्ली के माँझीपारा स्थित देवगुड़ी पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ ढोल, तबला, मोहरी के बाजे-गाजे व रैला पाटा गाने की धुन पर दोरला नृत्य के साथ स्वागत किया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि देवगुड़ी धार्मिक आस्था एवं श्रद्धा का केन्द्र है। मुख्यमंत्री हमारे आर्थिक विकास के साथ ही हमारे धार्मिक आस्था के केन्द्रांे के विकास पर भी ध्यान दे रहे हैं। भेंट के दौरान पुजरियों व ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को आवेदन सौंपे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोगों से मिलकर अच्छा लगा। सरकार चाहती है कि आदिवासी संस्कृति सुरक्षित रहे। शेड निर्माण से देवगुड़ी सुरक्षित और सुंदर हो गयी है। उन्होंने उपस्थित पुजारियों को बताया कि बैगा, गुनिया को राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत सालाना 7 हजार रुपए दिया जा रहा है। इस पर सभी ने ताली बजाकर उनका आभार व्यक्त किया। पुजरियों ने मुख्यमंत्री से देवगुड़ी स्थल पर मंदिर निर्माण की बात कही।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article नक्सलियों से बेखौफ बखूबी निभा रही सरपंच की जिम्मेदारी रीता को सीएम बघेल ने दी 5 लाख रूपए की मदद
Next Article पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ की साढ़े तीन वर्ष की उपलब्धियों पर लगेगी राज्य स्तरीय फोटो प्रदर्शनी
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: भानुप्रतापपुर में ग्रामीणों का चक्का जाम: CMDC लौह खदान में मजदूर भर्ती की मांग
Grand News छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर July 21, 2025
बिग ब्रेकिंग: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
Grand News July 21, 2025
Big breaking-उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने “स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सा सलाह का पालन करने” के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
Breaking News Grand News देश July 21, 2025
Crime News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, डभरा पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ सक्ती July 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?