Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के हर्बल गुलाल को यूरोप भेजने दिखाई हरी झंडी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

BIG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के हर्बल गुलाल को यूरोप भेजने दिखाई हरी झंडी

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/05/21 at 8:41 AM
Mahak Qureshi
Share
2 Min Read
SHARE

- Advertisement -

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य में तैयार हर्बल गुलाल को यूरोप एक्सपोर्ट करने के लिए हरी झंडी दिखाई। यह हर्बल गुलाल स्व-सहायता समूह के सखी क्लस्टर संगठन अंजोरा राजनांदगांव एवं कुमकुम महिला ग्राम संगठन सांकरा दुर्ग की महिलाओं ने  गणेशा ग्लोबल गुलाल प्राइवेट लिमिटेड के मार्गदर्शन में अपनी लगन और मेहनत से तैयार किया है। यूरोप एक्सपोर्ट किए जा रहे 23 हजार 279 किलो हर्बल गुलाल का मूल्य 41 लाख 95 हजार 302 रूपए है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

- Advertisement -

यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के मंशा के अनुरूप महिला समूहों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए गौठानों में कई प्रकार की आयमूलक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। गौठानों के सामुदायिक बाड़ियों में फूलों की खेती विशेषकर गेंदा फूल की खेती शुरू की गई है ताकि इससे महिला समूहों को और अधिक आय हासिल हो सके।

- Advertisement -

फूल से हर्बल गुलाल के निर्माण के लिए 18 फरवरी 2022 को मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की मौजूदगी में  गणेशा ग्लोबल गुलाल प्राइवेट लिमिटेड और छत्तीसगढ़ शासन के उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी के संचालक के मध्य एमओयू हुआ था। इसके प्रथम चरण में 150 महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से हर्बल गुलाल एवं हर्बल पूजन सामग्री तैयार की जा रही है।

महिला समूहों द्वारा तैयार 23 हजार 279 किलो हर्बल गुलाल को श्री गणेशा ग्लोबल गुलाल प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से यूरोप एक्सपोर्ट किए जाने के लिए रायपुर से गुजरात स्थित मुंदरा पोर्ट भेजा जाएगा। एक्सपोर्ट हर्बल गुलाल की पैकेजिंग अलग-अलग आकार और वजन में की गई है। हर्बल गुलाल का कुल मूल्य 54 हजार 491 यू.एस. डॉलर यानी भारतीय रूपए में इसकी कीमत 41 लाख 95 हजार 302 रूपए है। गौठान की महिला समूहों की मेहनत से तैयार हर्बल सामग्री का विदेशों में एक्सपोर्ट होना छत्तीसगढ़ राज्य और स्व-सहायता समूहों के लिए गौरव की बात है।

TAGGED: bhupesh baghel, bhupesh baghel in hindi, Bhupesh Baghel News, bhupesh baghel news today, bhupesh baghel visit to agra cm bhupesh baghel hindi news, cg cm bhupesh baghel visit in agra cm bhupesh baghel, chhattisgarh cm bhupesh baghel, chhattisgarh cm bhupesh baghel के आज के कार्यक्रम, CM BHUPESH BAGHEL, cm bhupesh baghel in bastar, cm bhupesh baghel latest news, CM Bhupesh Baghel news, cm bhupesh baghel speech, cm bhupesh baghel today news, cm bhupesh baghel visit to up
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Monkeypox Outbreak: 11 देशों में मिले 80 मामले, भारत में भी मंडराया खतरा; WHO का रिसर्च जारी
Next Article नगरनार स्टील प्लांट के पावर ब्लोइंग सिस्टम का पहला बॉयलर प्रज्वलित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

टाइगर की दहाड़ फिर गूंजी उदंती के जंगलों में, कैमरे में कैद हुई दुर्लभ झलक, शिकार की घटनाओं के बाद बढ़ा संदेह, अब कैमरे में बाघ की तस्वीर ने लगाई मुहर
Grand News May 25, 2025
कपड़े की दुकान... ट्रायल रूम... और अंदर छुपा एक हिडन कैमरा! चेंजिंग रूम में हिडन कैमरा लगाकर बाप-बेटे करते थे लड़कियों के गंदे वीडियो वायरल
कपड़े की दुकान… ट्रायल रूम… और अंदर छुपा एक हिडन कैमरा! चेंजिंग रूम में हिडन कैमरा लगाकर बाप-बेटे करते थे लड़कियों के गंदे वीडियो वायरल
Grand News मध्य प्रदेश May 25, 2025
CG NEWS: झीरम घाटी हमले की 12 वीं बरसी के मौके पर कांग्रेस नेताओं को दी श्रदांजली
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव May 25, 2025
BREAKING NEWS : लालू प्रसाद यादव का बड़ा फैसला, तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकाला
Breaking News May 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?