Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG ACCIDENT NEWS : बाइक से ससुराल जा रहा था मेयर का भांजा, तेज रफ्तार हाइवा के कुचलने से हुई दर्दनाक मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़दुर्घटनाधमतरी

CG ACCIDENT NEWS : बाइक से ससुराल जा रहा था मेयर का भांजा, तेज रफ्तार हाइवा के कुचलने से हुई दर्दनाक मौत

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/05/21 at 10:12 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG ACCIDENT NEWS : बाइक से ससुराल जा रहा था मेयर का भांजा, तेज रफ्तार हाइवा के कुचलने से हुई दर्दनाक मौत
CG ACCIDENT NEWS : बाइक से ससुराल जा रहा था मेयर का भांजा, तेज रफ्तार हाइवा के कुचलने से हुई दर्दनाक मौत
SHARE

 

- Advertisement -
Ad image

धमतरी। जिले में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में मेयर के भांजे की मौत (Mayor’s nephew dies) हो गई। वह बाइक से अपने ससुराल जा रहा था। इस दौरान नेशनल हाईवे-30 (National Highway-30) पर बाइक किनारे खड़ी कर उसी पर बैठ गया। तभी रेत से भरी तेज रफ्तार हाइवा आई और उसे कुचलते हुए निकल गई। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक शव वहीं पड़ा रहा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसा बिरेझर चौकी क्षेत्र (Berejhar outpost area) में हुआ।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

ALSO READ : तेज़ रफ्तार हाइवा ने ऑटो को मारी ठोकर, हादसे में पूर्व सांसद के भतीजे सहित 4 लोगों की मौत

 

जानकारी के मुताबिक, धमतरी के हटकेश्वर वार्ड निवासी आशुतोष देवांगन (Ashutosh Devangan) (38) पुत्र देवीप्रसाद देवांगन शुक्रवार को अपनी ससुराल अभनपुर जाने के लिए बाइक पर निकला था। इस दौरान वह NH-30 पर बिरेझर से जीजामगांव मोड़ के बीच गर्मी के चलते रुक गया और सड़क किनारे बाइक खड़ी कर उसी पर बैठा था। इसी दौरान रेत से भरी हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे आशुतोष सड़क पर गिरा और हाइवा उसे कुचलते हुए निकल गई।

 

चालक फरार 

हाईवे पर हादसा होते देख ग्रामीण एकत्र हुए तो चालक हाइवा छोड़कर भाग निकला। लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कोई वाहन नहीं मिलने के कारण शव आध घंटा सड़क पर ही पड़ा रहा। उसकी शिनाख्त भी नहीं हो पा रही थी। वाहन मिला तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिर बाइक नंबर के आधार पर उसकी पहचान हुई तो परिजनों को सूचना दी गई। पता चला कि युवक धमतरी के मेयर विजय देवांगन का भांजा था।

 

रात भर तेजी से चलती है हाइवा 

ग्रामीणों ने बताया कि रोज सुबह से रात तक रेत से भरी हाइवा बिरेझर से जीजामगांव, मडेली, कचना होते हुए दुर्ग-भिलाई जाती है। हाइवा की रफ्तार काफी तेज रहती है। इसे लेकर कई बाद चालकों को समझाया गया, पर वे नहीं मानते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग घनी आबादी वाला है। गलियों में बच्चे-बुजुर्ग चलते रहते हैं। ओवरलोड रेत से भरे हाइवा को त्रिपाल से भी नहीं ढंका जाता है। इससे राहगीर में अक्सर हादसे का शिकार हो जाते हैं।

TAGGED: # latest news, accident news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING NEWS : अमिताभ, शाहरुख़, अजय और रणवीर सिंह पर एफआईआर दर्ज, जानिए क्या है मामला BREAKING NEWS : अमिताभ, शाहरुख़, अजय और रणवीर सिंह पर एफआईआर दर्ज, जानिए क्या है मामला
Next Article ASI ने लॉज में लगाई फांसी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात*
Grand News June 6, 2025
CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?