Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Kedarnath Yatra: खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक, हजारों यात्री फंसे, हेलीकॉप्टर सेवा भी हुई बंद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Kedarnath Yatra: खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक, हजारों यात्री फंसे, हेलीकॉप्टर सेवा भी हुई बंद

Desk
Last updated: 2022/05/23 at 5:00 PM
Desk
Share
3 Min Read
खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक, हजारों यात्री फंसे
खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक, हजारों यात्री फंसे
SHARE

Kedarnath Yatra Halted Amid Heavy Rain: मौसम विभाग की भविष्यवाणी के बाद केदारनाथ धाम सहित संपूर्ण रुद्रप्रयाग जनपद में सुबह से ही बारिश जारी है। जहां केदारनाथ धाम में बारिश के बीच तीर्थयात्री भगवान भोले के दर्शनों का इंतजार कर रहे हैं, वहीं जिला प्रशासन ने रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक यात्रियों को रोक दिया है और गौरीकुंड में यात्रा पर ब्रेक लगा दिया है।

- Advertisement -
Ad image

ऐसे में तीर्थयात्री जगह-जगह फंसे हुए हैं और मौसम साफ होने के बाद ही तीर्थयात्रियों को केदारनाथ धाम के लिए भेजा जाएगा। बता दें कि मौसम विभाग ने दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है और मौसम विभाग की भविष्यवाणी के बाद केदारनाथ धाम सहित संपूर्ण रुद्रप्रयाग जनपद में बारिश हो रही है।

- Advertisement -

केदारनाथ धाम में बारिश के बाद ठंड भी बढ़ गई है। ठंड और बारिश के बीच केदारनाथ के दर्शनों के लिए यात्री लाइन में लगे हुए हैं। आज सोमवार सुबह 5 बजे बारिश होने के बाद केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया है और तीर्थयात्री को गौरीकुंड, सोनप्रयाग, गुप्तकाशी, अगस्त्यमुनि व रुद्रप्रयाग में रोका गया है। मौसम साफ होने के बाद ही तीर्थयात्रियों को केदारनाथ धाम के लिए भेजा जाएगा। लगातार हो रही बारिश के कारण पुलिस प्रशासन ने यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका हुआ है।

- Advertisement -

8 से 10 हजार यात्री जगह-जगह फंसे हुए हैं

मौसम खराब होने के कारण हेली सेवाएं भी बंद पड़ी हुई हैं। केदारघाटी में बारिश के साथ धुंध छाई हुई है। विजिबिलिटी ना होने से हेली सेवाओं का संचालन करना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा बारिश से जहां निचले क्षेत्रों में गर्मी से निजात मिली है, वहीं केदारनाथ धाम पर इसका बुरा असर देखने को मिल रहा है। गौरीकुंड से रुद्रप्रयाग तक 8 से 10 हजार यात्री जगह-जगह फंसे हुए हैं। पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल ने बताया कि मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जिले में सुबह से बारिश हो रही है। बारिश के कारण यात्रा को रोका गया है और मौसम के खुलने के बाद ही तीर्थयात्रियों को केदारनाथ धाम जाने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुप्तकाशी से रुद्रप्रयाग के बीच पांच हजार तीर्थयात्रियों को रोका गया है।

वहीं, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि जिले में सुबह से मौसम खराब है। ऐसे में केदारनाथ यात्रा को रोका गया है। केदारनाथ में 3200 के करीब तीर्थ यात्री मौजूद हैं, जिन्हें मौसम साफ होने के बाद नीचे लाया जाएगा, जबकि गौरीकुंड में भी करीबन 3200 और सोनप्रयाग में 1500 यात्रियों को रोका गया है, जिन्हें मौसम साफ होने के बाद भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि रुद्रप्रयाग से फाटा तक जगह-जगह तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित जगहों पर ठहराया गया है।

 

TAGGED: char dham yatra, char dham yatra halted, char dham yatra halted latest news updates, delhi to kedarnath, heavy rain in uttarakhand, heavy rains, heavy rains batter uttarakhand, heavy rains in uttarakhand, heavy rains lash uttarakhand, heavy rains lashes to uttarakhand, heavy rains lashes uttarakhand, heavy rains pound uttarakhand, heavy rains wreak havoc in india, how to reach kedarnath, Kedarnath, kedarnath 2022, kedarnath dham, kedarnath dham yatra, kedarnath mandir, kedarnath temple, kedarnath trek, kedarnath trip, kedarnath vlog, kedarnath yatra, kedarnath yatra 2020, kedarnath yatra 2022, kedarnath yatra by helicopter, kedarnath yatra kaise kare, kedarnath yatra latest update, kedarnath yatra news, kedarnath yatra news 2022, kedarnath yatra update, kedarnath yatra update today, kedarnath yatra vlog, uttarakhan heavy rains news, uttarakhand heavy rains, uttarakhand heavy rains latest news updates, uttarakhand rains
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG BREAKING : संस्कारधानी में एटीपी मशीन काटकर चोरों ने उड़ाए 10 लाख, अधिकारियों में मची खलबली
Next Article Astrology Horoscope Today 24 May: व्यवसाय के लिए दिन रहेगा अच्छा, पढ़े दैनिक राशिफल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: टैक्स वसूली में तेज, बिजली बिल देने में फेल! बिलासपुर नगर निगम 230 करोड़ का बना बकायादार
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 27, 2025
Accident News: राजिम में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवार दो लोग घायल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 27, 2025
CG NEWS: चलते कंटेनर में लगी भीषण आग, पुलिस को दी मौके पर पहुँची चांपा पुलिस,
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 27, 2025
CG News: ट्रेन में दोस्ती, फिर ठगी जांजगीर पुलिस ने 6.5 लाख की ठगी करने वाले दो उत्तरप्रदेशी आरोपियों को पकड़ा”
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?