Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मन्नत पूरी नहीं होने से नाराज युवक ने कर दिया ये कांड, 24 घंटे के अंदर हुआ गिरफ्तार, छेनी-हथौड़ा बरामद 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमरोचक खबरें

मन्नत पूरी नहीं होने से नाराज युवक ने कर दिया ये कांड, 24 घंटे के अंदर हुआ गिरफ्तार, छेनी-हथौड़ा बरामद 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/05/24 at 2:10 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
OMG : 15 साल से जेल में बंद कैदी ने पैदा किये चार बच्चे !, बोला- चिप्स के पैकेट से हुआ संभव 
OMG : 15 साल से जेल में बंद कैदी ने पैदा किये चार बच्चे !, बोला- चिप्स के पैकेट से हुआ संभव 
SHARE

 

मन्नत पूरी नहीं होने से नाराज युवक ने कर दिया ये कांड, 24 घंटे के अंदर हुआ गिरफ्तार 
 

 

- Advertisement -
Ad image

नोएडा। मन्नत पूरी न होने के चलते भगवान से नाराज एक युवक ने मंदिर में लगी देवी-देवताओं की मूर्तियों को छेनी-हथौड़े से खंडित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही नोएडा पुलिस (Noida Police) ने महज 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूलरूप से मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जिला छतरपुर का रहने वाला है।

 

जानकारी के अनुसार, आरोपी अपने परिवार के लोगों के बीमार होने पर पूजा-पाठ कर भगवान से उनके ठीक होने की मन्नत मांग रहा था, लेकिन जब उन्हें आराम नहीं हुआ तो उसने गुस्से में आकर एक मंदिर में लगी देवी-देवताओं की मूर्ति को खंडित कर दिया।

 

आरोपी की पहचान विनोद उर्फ भूरा निवासी सी-153 सेक्टर-37 थाना बीटा-2 गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। विनोद मूलरूप से मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर का रहने वाला है।

 

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा एक धार्मिक स्थल पर देवी-देवताओं की मूर्तियां खंडित कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त छेनी-हथौड़ा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसे सेक्टर 36-37 गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है।

 

पुलिस ने बताया कि 23 मई रात को आरोपी द्वारा सेक्टर-37 स्थित मंदिर में रखी मूर्तियां खंडित कर दी गई थीं। इसके संबंध में वादी और अन्य स्थानीय व्यक्तियों द्वारा अज्ञात अभियुक्त के द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में बीटा-2 थाना पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के अंदर आरोपी विनोद उर्फ भूरा को घटना में प्रयुक्त छेनी-हथौडे़ के साथ गिरफ्तार कर लिया।

 

आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह लगभग दो-तीन साल से अपने पारिवारिक सदस्यों की बीमारी को लेकर भगवान से मन्नत मांगते हुए लगातार पूजा-पाठ कर रहा था, लेकिन परिजनों को बीमारी से आराम नहीं हो रहा था। इस बीच उसकी चाची की मौत हो जाने के कारण नाराज होकर उसने छेनी-हथौड़े से मूर्तियां खंडित करने का अपराध स्वीकार किया है।

 

 

TAGGED: # latest news, CRIME NEWS, CRIME NEWS IN HINDI, Interesting News, NOYEDA NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article गुटखा थूकने के चक्कर में बड़ा हादसा, 4 लोगों की मौत गुटखा थूकने के चक्कर में बड़ा हादसा, 4 लोगों की मौत
Next Article गेंहू के बाद अब चीनी पर बैन? जानें एक्सपोर्ट पर पाबंदी क्यों लगाती है भारत सरकार गेंहू के बाद अब चीनी पर बैन? जानें एक्सपोर्ट पर पाबंदी क्यों लगाती है भारत सरकार
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : परिया-काकुर के घने जंगलों में हुई भीषण मुठभेड़, 6 माओवादी के शव बरामद, 48 लाख का था इनाम  
छत्तीसगढ़ नारायणपुर July 19, 2025
CG NEWS: सैलानी ध्यान दें! चिंगरापगार वॉटरफॉल अस्थायी रूप से बंद, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी, गहराई बन सकती है जानलेवा,गजपल्ला हादसे के बाद कड़ा फैसला 
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 19, 2025
CG VIDEO : चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच तीखी झड़प
छत्तीसगढ़ दुर्ग July 19, 2025
PM Mudra Yojana: सस्ती ब्याज पर 20 लाख तक का लोन, मोदी सरकार की स्कीम के बारे में जानिए विस्तार से…….
Basketball Grand News देश July 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?