Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गरियाबंद: धूमधाम से मनाया गया वट सावित्री का पर्व, सुहागिनों ने व्रत रखकर की अखंड सौभाग्य की कामना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsगरियाबंदछत्तीसगढ़राजिम

गरियाबंद: धूमधाम से मनाया गया वट सावित्री का पर्व, सुहागिनों ने व्रत रखकर की अखंड सौभाग्य की कामना

Vijay Sinha
Last updated: 2022/05/30 at 7:16 AM
Vijay Sinha
Share
4 Min Read
SHARE

गरियाबंद-पूरे ज़िले में सोमवार को वट सावित्री व्रत धूमधाम से मनाया गया। हिन्दू धर्मावलंबी महिलाओं ने व्रत रखकर सुहाग के कल्याण एवं रक्षा की कामना की। व्रत को लेकर प्रात: से ही महिलाओं का हुजूम शहर के विभिन्न बरगद पेड़ के नीचे दिखने लगा था।

- Advertisement -
Ad image

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महिलाओं ने पंचोपचार विधि से वट वृक्ष का पूजन किया एवं वृक्ष में कच्चा सूत बांधकर परिक्रमा की। लाल-पीली साडिय़ों में सजी महिलाओं ने बताया कि वे इस पर्व को लेकर आज व्रत धारण करेंगी। उन्होंने पूजन के उपरांत सदा-सुहागिन रहने की मनौती मांगी है।

- Advertisement -

- Advertisement -

सिहागिन ने इस व्रत के संदर्भ में भारती सिन्हा ने बताया कि पुरातनकाल में सती सावित्री ने इस व्रत को किया था तथा सदा-सुहागन रहने की मंगलकामना की थी। व्रत के परिणामस्वरूप उनके पति की उम्र पूरी हो जाने के बाद भी यमराज ने पुन: जीवनदान दिया था। तबसे यह व्रत पृथ्वीलोक पर प्रचलित है और सुहागिन महिलाएं इस व्रत को धारण करती रही हैं। व्रत को लेकर दिनभर सड़कों पर रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं की भीड़ देखी गई।

विदित हो कि वट सावित्री का पर्व हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस दिन परंपरा अनुसार सुहागिनें स्त्री पुराने वट (बरगद) वृक्ष की पूजा कर उसे पीले धागे से बांधकर उसका फेरा लगाती हैं। पुराणों के अनुसार वट सावित्री के ही दिन सती ने यमराज से अपने पति के प्राण बचाकर लाए थे। वट सावित्री का त्यौहार सुहागिन स्त्रीयों के द्वारा काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

वट सावित्री के पर्व के लिए नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक महिलाओं में उत्साह रहा। नगर के काली मंदिर , गौरव पथ, दशहरा मैदान, शनि मंदिर, बालक शाला के पास, पुरानी बस्ती समेत कई पुराने बरगद के पेड़ों के पास सुबह से महिलाओं ने पहुंचकर वट वृक्ष में कच्चे सूत को लपेटते हुए 12 बार परिक्रमा की अखंड सुहाग की कामना की। पारंपरिक व्रत को पूरे विधि विधान-लगन के साथ करने के साथ ही साथ कोरोना संक्रमण का भी पूरी तरह से ध्यान रखने को लेकर नगरवासियों ने महिलाओं की प्रशंसा की। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से नगर की कई महिलाओं ने घरों पर ही पूजा करना श्रेष्ठ समझा। महिलाओं ने अपने घरों पर गमले में लगाकर रखे वट वृक्ष की ही पूजा की।

राधिका सिन्हा ने बतलाया—क्या हैं व्रत का महत्व

 

अपने पति के प्राण यमराज से वापस लेने वाली देवी सावित्री भारतीय संस्कृति में संकल्प और साहस का प्रतीक हैं> यमराज के सामने खड़े होने का साहस करने वाली सावित्री की पौराणिक कथा भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है। सावित्री के दृढ़ संकल्प का ही उत्सव है वट सावित्री व्रत। इस व्रत की उत्तर भारत में बहुत मान्यता है,

इस दिन बरगद के वृक्ष की पूजा कर महिलाएं देवी सावित्री के त्याग,पतिप्रेम एवं पतिव्रत धर्म की कथा का स्मरण करती हैं।यह व्रत स्त्रियों के लिए सौभाग्यवर्धक,पापहारक,दुःखप्रणाशक और धन-धान्य प्रदान करने वाला होता है।जो स्त्रियां सावित्री व्रत करती हैं वे पुत्र-पौत्र-धन आदि पदार्थों को प्राप्त कर चिरकाल तक पृथ्वी पर सब सुख भोग कर पति के साथ ब्रह्मलोक को प्राप्त करती हैं। ऐसी मान्यता है कि वट वृक्ष की जड़ों में ब्रह्मा,तने में भगवान विष्णु एवं डालियों में त्रिनेत्रधारी शंकर का निवास होता है एवं इस पेड़ में बहुत सारी शाखाएं नीचे की तरफ लटकी हुई होती हैं जिन्हें देवी सावित्री का रूप माना जाता है। इसलिए इस वृक्ष की पूजा से सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं।

सुमन लता केला संध्या सोनी रेणुका सिन्हा भारती सिन्हा किरण सिन्हा मोनिका सिन्हा पूनम सोनी मंजु निर्मलकर रूपाली सोनी सहित और अन्य महिलायें उपस्थित रही।

TAGGED: @GRAND NEWS @HINDI NEWS @GARIABAND NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए चुनाव संचालन समिति गठित, मंत्री, विधायक, सांसद समेत ये है 19 सदस्यीय समिति BIG NEWS : कांग्रेस ने किया राज्यसभा प्रत्याशियों का ऐलान, इन दो नामों पर लगी मुहर
Next Article प्रशिक्षण एवं विशेष पेंशन शिविर का आयोजन 06 और 07 जून को
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Raipur Breaking : सड़क दुर्घटना में सायकल सवार 12 साल के बच्चे की मौत, माँ का रो-रो कर बुरा हाल
Raipur Breaking : सड़क दुर्घटना में सायकल सवार 12 साल के बच्चे की मौत, माँ का रो-रो कर बुरा हाल
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ June 17, 2025
गरियाबंद पुलिस की सराहनीय पहल — ‘कॉप ऑफ द मंथ’ से उत्कृष्ट पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन, मई 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 अधिकारी-कर्मचारियों को दिया गया प्रशस्ति पत्र
Grand News June 17, 2025
CG Video : गरियाबंद में सांड के हमले में महिला की मौत, रास्ता बदलने से पहले सांड ने ली जान, गांव में मातम
CG Video : गरियाबंद में सांड के हमले में महिला की मौत, रास्ता बदलने से पहले सांड ने ली जान, गांव में मातम
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 17, 2025
Arang Crime News : आरंग पुलिस ने 60 पाव देसी शराब के साथ युवक को धरदबोचा
Arang Crime News : आरंग पुलिस ने 60 पाव देसी शराब के साथ युवक को धरदबोचा
क्राइम रायपुर June 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?