
जांजगीर। जिले में एक युवक ने जन चौपाल में अनूठी मांग (Unique demand in Jan Choupal) की है कि उसकी शादी करवाई जाए। जिससे उसी पत्नी मिल जाए। युवक ने कहा है कि मैं भटक रहा हूं, पत्नी नहीं होने के कारण खाना बनाने और कपड़ा धोने में परेशानी है। युवक की इस मांग के बाद ये चर्चा का विषय बन गया है।
दरअसल, सोमवार को पामगढ़ जनपद क्षेत्र के भैसों गांव में जन चौपाल का आयोजन किया गया था। यहां बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। इस बीच भैसों गांव निवासी गोविंद कश्यप (42) भी वहां पहुंचा था। गोविंद ने अधिकारियों से कहा मुझे बीवी दिलवा दीजिए, मेरी शादी करवा दीजिए। मैं बहुत परेशान हूं। यहां-वहां भटकता रहता हूं। पत्नी नहीं होने के कारण खाना बनाने में बहुत परेशानी है। कपड़ा भी नहीं धो पाता। अच्छा नहीं लगता है। बताया गया कि युवक नौकरी नहीं करता है। घर पर ही रहता है। उसके पास कुछ खेत है, जिसमें वह सिर्फ खेती बड़ी करता है। यहां हर कोई अब इसी आवेदन के बारे में बात कर रहा है। यह भी पता चला है कि इस कार्यक्रम में 63 आवेदन आए थे।