Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG BREAKING : कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, जानें अब क्या होगा?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

BIG BREAKING : कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, जानें अब क्या होगा?

Desk
Last updated: 2022/06/04 at 2:10 PM
Desk
Share
2 Min Read
Grand News - Chhattisgarh News in Hindi, Latest Hindi News, MP News
Grand News - Chhattisgarh News in Hindi, Latest Hindi News, MP News
SHARE

Cabinet Reshuffle: ओडिशा में शनिवार को कैबिनेट में बड़े फेरबदल की घोषणा की गई। सरकार के सभी कैबिनेट मंत्रियों से इस्तीफा मांगा गया। उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कल यानी रविवार को दोपहर 12 बजे नए मंत्री शपथ लेंगे।

- Advertisement -
Ad image

बताया जा रहा है कि सभी मंत्रियों की जगह अब नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी। हालांकि, उन नए चेहरों के नामों की जानकारी अब तक नहीं दी गई है। सभी रविवार को ओडिशा के राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्य में 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अपनी नई टीम के साथ चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

- Advertisement -

ओडिशा में साल 2019 में विधानसभा चुनाव हुए थे। इसमें नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी ने 112 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, बीजेपी को 23, कांग्रेस को 9 और लेफ्ट को एक सीट मिली थी। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। राज्य में विधानसभा सीटों की कुछ संख्या 146 है।

- Advertisement -

उपचुनाव में बीजेडी को मिली जीत

वहीं, इस हफ्ते ओडिशा की एक सीट पर हुए उपचुनाव में भी बीजेडी ने जीत हासिल की है। दिसंबर 2021 में बीजेडी विधायक किशोर मोहंती का निधन हो जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। पार्टी ने उपचुनाव में किशोर मोहंती की पत्नी को चुनावी मैदान में उतारा था।

गौरतलब है कि नवीन पटनायक सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वालों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। साल 2000 में पहली बार नवीन पटनायक के नेतृत्व में बीजेडी की सरकार बनी थी। तभी से उनकी पार्टी लगातार जीत दर्ज कर रही है। 2014 और 2019 में मोदी लहर के दौरान भी ओडिशा में नवीन पटनायक ने भारी बहुमत से सत्ता हासिल की।

 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article दूल्हे के सामने बॉयफ्रेंड ने भर दी  दुल्हन की मांग, फिर घरवालों ने किया ऐसा हाल, सात जन्म तक रखेगा याद दूल्हे के सामने बॉयफ्रेंड ने भर दी  दुल्हन की मांग, फिर घरवालों ने किया ऐसा हाल, सात जन्म तक रखेगा याद
Next Article वैवाहिक कार्यक्रम में एसिड अटैक, चार लोगों पर फेंका तेजाब, आरोपी गिरफ्तार वैवाहिक कार्यक्रम में एसिड अटैक, चार लोगों पर फेंका तेजाब, आरोपी गिरफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
CG NEWS: युक्तियुक्तकरण से रायगढ़ जिले में शिक्षा व्यवस्था को मिली नई दिशा-कलेक्टर
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?