Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: प्रदेश में पर्यटकों के लिए अपने किस्म का पहला मिडवे रिसार्ट : राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के व्यंजन होंगे उपलब्ध, केशकाल घाटी से लगे हुए 25 एकड़ में फैला है रिसार्ट, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

प्रदेश में पर्यटकों के लिए अपने किस्म का पहला मिडवे रिसार्ट : राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के व्यंजन होंगे उपलब्ध, केशकाल घाटी से लगे हुए 25 एकड़ में फैला है रिसार्ट, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया लोकार्पण

Desk
Last updated: 2022/06/04 at 4:56 PM
Desk
Share
5 Min Read
SHARE

- Advertisement -

रायपुर से बस्तर की ओर जाने वाले बेहद व्यस्त नेशनल हाईवे में अब तक कोई ऐसा अच्छा फूड जोन नहीं था, जहां टूरिस्ट थकान दूर कर सकें और हाइजिनिक फूड का सेवन कर तथा चारों ओर फैली प्राकृतिक सुंदरता के वातावरण में कुछ समय बिताकर आगे बढ़ सकें। खाल्हेमुरवेंड में बने लीमदरहा मिडवे रिसार्ट ने यह कमी पूरी कर दी है। यह प्रदेश का पहला सर्व सुविधायुक्त मिडवे रिसार्ट होगा, जहां राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के व्यंजन उपलब्ध होंगे। उल्लेखनीय है की केशकाल घाट बस्तर का प्रवेश द्वार है। लीमदरहा मिडवे रिसार्ट केशकाल घाट से लगा है। इसके 40 काटेज एक -दो साल में बन जाएंगे और पर्यटकों को रूकने की सुविधा भी मिल पाएगी। अगले छह महीनों में पर्यटकों को कन्वेंशन हाल की सुविधा भी मिल पाएगी। लीमदरहा का प्रबंधन पीपीपी माडल पर होगा। प्रापर्टी को चलाने तथा इसका प्रबंधन करने का जिम्मा ग्रैंड इम्पीरिया का होगा।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -
Video Player
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2022/06/WhatsApp-Video-2022-06-04-at-8.30.58-PM.mp4

Media error: Format(s) not supported or source(s) not found

Download File: https://grandnews.in/wp-content/uploads/2022/06/WhatsApp-Video-2022-06-04-at-8.30.58-PM.mp4?_=1
00:00
00:00
00:00
Use Up/Down Arrow keys to increase or decrease volume.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 7 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित अपनी तरह के अनूठे रिसॉर्ट का आज लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम, केशकाल विधायक संतराम नेताम, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, छत्तीसगढ़ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष तरणजीत सिंह होरा सहित अन्य उपस्थित थे। इस मौके पर यहां घूमने आए पर्यटकों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी खिंचाने का आग्रह किया तथा सुझाव दिया कि यहां पर गेम जोन भी होता तो बच्चों को घूमने में और भी मजा आता। पर्यटकों के सुझाव पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही यहां गेम जोन विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ई-रिक्शा में बैठकर लीमदरहा रिसोर्ट का निरीक्षण किया।

- Advertisement -

- Advertisement -

सीएम बघेल ने ट्वीट कर ये बाते भी कही –

रायपुर-बस्तर के रास्ते में कोई अच्छा रिसॉर्ट/फूड जोन न होने की शिकायत आप लोग अक्सर करते थे।

आज खाल्हेमुरवेंड में बने लीमदरहा मिडवे रिसॉर्ट का लोकार्पण किया।

यह प्रदेश में पर्यटकों के लिए सर्व सुविधायुक्त रिसॉर्ट होगा, जहां राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के व्यंजन भी होंगे। pic.twitter.com/qmCkII3Dv7

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 4, 2022

 

जिला प्रशासन कोंडागांव द्वारा बनवाया गया यह रिसार्ट यात्रियों को स्वादिष्ट फूड चेन के साथ ही हाइजिनिक टायलेट युक्त सुंदर काटेज भी रिफ्रेशमेंट के लिए उपलब्ध होगा। इसके साथ ही यहां स्थानीय लोगों को बड़े पैमाने पर रोजगार भी दिलाया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि इस एनएच से हर दिन 200 बसें और हजारों कारें गुजरती हैं। खाल्हेमुरवेंट रायपुर से 160 किमी और जगदलपुर से 140 किमी है। इस तरह दोनों ओर से आने वाले यात्रियों के लिए सही समय पर सुस्ताने का शानदार मौका उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही बेरोजगार लोगों को रोजगार के बड़े पैमाने पर मौके भी उपलब्ध होगा।

 25 एकड़ में फैला है रिसार्ट रायपुर से 160 और जगदलपुर से 140 किमी में खालेमुरवेंड में बना है रिसार्ट रिसार्ट के फूड जोन में टूरिस्ट का प्रवेश निःशुल्क रहेगा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया लोकार्पण
लीमदरहा मिडवे रिसार्ट 25 एकड़ में फैला है और इसके बगल से लीमदरहा नाला गुजरता है। वैसे तो इस नाले का पानी गर्मी में सूख जाता था लेकिन राज्य सरकार के नरवा प्रोजेक्ट की वजह से अब इसमें साल भर पानी रहता है। यह रिसार्ट तीन भागों में बटा है। पहला फूड जोन जिसमें 10 शाप हैं जो कई तरह के फूड आप्शन लोगों को उपलब्ध होंगेे। दूसरा डाइनिंग रेस्टोरेंट जहां नाले का सुंदर व्यू मिलेगा और काटेज की सुविधा उपलब्ध होगी। तीसरे भाग में चार शाप आवंटित किये गये हैं जिसमें सी-मार्ट, शबरी जैसे शाप होंगे जहां दैनंदिनी से जुड़े सामान मिलेंगे। रिसार्ट के सभी कर्मचारी स्थानीय हैं। इनमें पहले साल में 50 युवा भर्ती होंगे। दूसरे साल 100 और तीसरे साल 150 और चौथे साल तक कर्मचारियों की संख्या 200 हो जाएगी।

उल्लेखनीय है कि टूरिस्ट हाटस्पाट के रूप में बस्तर तेजी से विकसित हो रहा है। प्रबंधन समिति रायपुर की एक होटल चेन है जिसने नीलामी में हिस्सा लेकर यह अधिकार हासिल किये। साल भर का रेंट 10 लाख 51 हजार रुपए होगा जो निजी प्रबंधन जिला प्रशासन को देगा। इस राशि का उपयोग स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ाने में होगा। लीमदरहा मिडवे रिसार्ट की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यहां के प्रसाधन और फूड जोन के लिए टूरिस्ट का प्रवेश हमेशा निःशुल्क रहेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG BREAKING : बीएसपी में बड़ा हादसा, लगातार तीसरी घटना, 5 कर्मचारी घायल, पढ़िए पूरी खबर
Next Article मुर्गे ने एक सांस में लगाईं लंबी आवाज फिर लुढ़क कर हो गया ढेर, सुनील ग्रोवर ने वीडियो किया शेयर तो लोग बोले- अरिजीत सिंह का मुर्गा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

 BIG NEWS : आम आदमी पार्टी में बड़े बदलाव, कई राज्यों के लिए नई जिम्मेदारियों का किया ऐलान, जानिए किस नेता को कहां की कमान 
Grand News May 22, 2025
CG NEWS : मुख्यमंत्री साय भगवान जगन्नाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हुए शामिल, भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की
Grand News May 22, 2025
CG NEWS : कौन है गगन्ना उर्फ बसवा राजू ? कैसे बना वो इंजीनियर से बारूद का मास्टरमाइंड : बसवा राजू का अंत, अबूझमाड़ में टूटी नक्सलवाद की रीढ़!”
Grand News May 22, 2025
CG ACCIDENT NEWS : माजदा, ट्रेलर और कार की जोरदार टक्कर, घर से महज 500 मीटर दूर जिंदा जलने से ड्राइवर की मौत
छत्तीसगढ़ दुर्घटना बलौदाबाजार May 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?