Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सिक्के बेचने से मिले हैं करोड़ों, इस जानकारी पर ग्रामीण के घर डकैती, मिले केवल 30 हजार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

सिक्के बेचने से मिले हैं करोड़ों, इस जानकारी पर ग्रामीण के घर डकैती, मिले केवल 30 हजार

Desk
Last updated: 2022/06/09 at 5:33 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

घर में करोड़ों रुपये के पुराने सिक्के होने के संदेह में बीते चार व पांच जून की दरमियानी रात बडांजी थाना के ग्राम घाटधनोरा में बलदेव बघेल के घर डकैती हो गई। डकैतों के हाथ में यहां से 30 हजार रुपये एवं दो नग मोबाइल लगे। डकैती की इस घटना को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई। गुरूवार को जिले के अलग-अलग ठिकानों से नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से नकदी समेत कार और दोपहिया वाहन भी बरामद किए गए हैं।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

एएसपी ओपी शर्मा ने बताया कि आरोपित धनुर्जय बघेल निवासी सालेमेटा को पता चला था कि प्रार्थी बलदेव बघेल के पास पुराना सिक्का बेचने से करोड़ों रुपये आए हैं। इस धनराशि को उन्होंने अपने घर में गाड़कर रखा है। धनुर्जय ने मामले के मुख्य आरोपी दीगम कश्यप निवासी को इसकी जानकारी दी। दीगम कश्यप के साथ मिलकर लखमु कश्यप, रामेश्वर पाण्डेय, लेबोराम भारती, वासुदेव ठाकुर, राजेश बघेल, धनुर्जय बघेल, लख्खुराम कश्यप, सुखराम ठाकुर एवं उडीसा के कुछ व्यक्तियांे ने बलदेव बघेल के घर में डकैती डाली।

- Advertisement -

इनसे पूछताछ करने पर उनके द्वारा कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से ग्राम घाटधनोरा में डकैती करना स्वीकार किया गया। उनकी शिनाख्त पर अन्य आरोपितों को भी कुदालगांव, तालुर, टाकरागुडा, सालेमेटा, दुबेउमरगांव, देउरगांव और इच्छापुर एवं आसपास के क्षेत्रों से गिरफ्तार कर लिया गया। मामले से जुड़े कुछ अन्य संदेहियों की भी तलाश जारी है। आरोपितों से एक बोलेरो, एक कार, चार नग मोटरसायकल, दो मोबाइल व नकद पांच हजार 300 रुपये बरामद किया गया है।

इनकी रही अहम भूमिका

स्मृतिक राजनाला प्रशिक्षु आइपीएस, पंकज ठाकुर, घनश्याम कामड़े समेत निरीक्षक तामेश्वर चौहान, राजेश मरई, धनंजय सिन्हा, एमन साहू, सुरित सारथी, केसरीनंदन साहू। उप निरीक्षक अरुण नामदेव, अमित सिदार, विष्णु यादव, कृष्ण साहू, प्रमोद ठाकुर, रनेश सेठिया सहायक उप निरीक्षक धर्नुधारी सिंह, सुमन ठाकुर, सतीश युदराज, इंदु शर्मा, आरक्षक रवि कुमार, भीसम सिंह ठाकुर, प्रदीप शुक्ला, गौतम सिन्हा, प्रकाश नायक, भुवन शार्दुल, कोमल कतलम, गोबरु कश्यप।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर भाजयुमो ने निकाली विकास तीर्थ बाइक रैली
Next Article लोकेश को मिली भारतीय युवा कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए राष्ट्रीय सचिव
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG VIDEO : बालोद में दिखा सांप का दुर्लभ जोड़ा, देखने लगी भीड़, कोई जोड़ा हांथ
CG VIDEO : बालोद में दिखा सांप का दुर्लभ जोड़ा, देखने लगी भीड़, कोई जोड़ा हांथ
छत्तीसगढ़ बालोद June 23, 2025
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अब तक 55 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, जानिए कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश 
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अब तक 55 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, जानिए कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश 
छत्तीसगढ़ June 23, 2025
Gujarat’s Visavadar by-election: गुजरात के विसावदर उपचुनाव में आप के गोपाल इटालिया को बढ़त, 391 वोटों से आगे
Grand News June 23, 2025
Ludhiana West by-election: लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में AAP के संजीव अरोड़ा आगे, 1269 वोटों की बढ़त
Grand News June 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?