Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राहुल के करीब पहुंची रेस्क्यू टीम, जल्द निकाला जायेगा बाहर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

राहुल के करीब पहुंची रेस्क्यू टीम, जल्द निकाला जायेगा बाहर

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/06/12 at 1:28 PM
Neeraj Gupta
Share
10 Min Read
SHARE

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

जांजगीर- चांपा। जिले में बोरवेल के लिए खोदे गए गड्ढे में फंसे हुए 10 साल के राहुल को करीब 48 घंटे हो चुके हैं। राहुल 60 फीट से भी नीचे गड्‌ढे में फंसा हुआ है। उसे बचाने की जद्दोजहद पिछले 46 घंटे से जारी है। हालांकि रोबोटिक्स (robotics) तरीके से उसे निकालने की कोशिशों को झटका लगा है। अब एक्सपर्ट की टीम दोबारा कोशिश कर रही है। अभी तक रेस्क्यू स्टेशन से गहराई की ली गई नाप के अनुसार, 61.5 फीट खुदाई हो चुकी है, लेकिन बच्चा अभी भी 9 मीटर दूर है। इसके लिए NDRF की टीम ने सुरंग बना रही है। कुछ देर में रेस्कयू टीम को नीचे उतारा जाएगा।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

राहुल को बचाने के लिए गुजरात से रोबोटिक्स इंजीनियर महेश अहीर को बुलाया गया है। उन्होंने रोबोट के जरिए राहुल को बाहर निकालने का प्रयास किया, पर कीचड़ और पानी के चलते सफल नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि अभी तक महेश ने जिन बच्चों को रोबोट के जरिए रेस्क्यू किया है, उनमें सभी की उम्र 3 से 5 साल के बीच थी। ऐसे में 10 साल का राहुल बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। अब मौके पर SECL की रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई है। साथ ही टनल को लेकर चर्चा की जा रही है।

 

SECL की सबसे बड़ी रेस्क्यू टीम पहुंची

राहुल के लिए प्रशासन के निर्देश पर अब SECL की कुसमुंडा, मानिकपुर और मनेंद्रगढ़ से भी रेस्क्यू टीम भी पहुंची है। इसे SECL की सबसे बड़ी रेस्क्यू टीम बताया जा रहा है। यह टीम अंडरग्राउंड खदान में अचानक होने वाली दुर्घटनाओं के समय राहत और बचाव करती है। वह अपने साथ कई तरह के उपकरण लेकर आई है। ऑफिसर इंचार्ज जीपी शुक्ला के नेतृत्व में 10 सदस्य इस टीम में हैं। यह टीम खदान में अचानक ऊपर की छत को धंसने से बचाने, गैस रिसाव को रोकने जैसे कार्य करती है।

जिला प्रशासन ने आपात स्थिति से निपटने के इंतजाम शुरू कर दिए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित उनकी टीम मौजूद है। मौके पर ऑक्सीजन सिलेंडरों की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा दो एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड भी मौजूद है। वहीं अतिरिक्त JCB, पोकलेन ,हाइवा भी मंगाए गए हैं। कोरबा और झारखंड से भी खदान एक्सपर्ट और कई मशीनें ड्रिल और अन्य कार्य के लिए मंगाई गई है। बताया जा रहा है कि अब टनल ही बच्चे को निकालने का एकमात्र सहारा बची है।

 

राहुल दिखा रहा है हिम्मत

बोरवेल में फंसा राहुल अपनी ओर से लगातार हिम्मत दिखा रहा है। दीवारों से रिस रहा पानी बोरवेल के अंदर भर गया। उसे निकालने के लिए जवानों ने बाल्टी डाली तो राहुल ने खुद ही पानी निकालने में मदद की। हालांकि बच्चे की मानसिक स्थिति को देखते हुए भी बाहर निकालने में परेशानी हो रही है। राहुल बोल और सुन भी नहीं सकता है। परिजनों का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। बताया जा रहा है कि राहुल 30 मिनट के लिए सो गया था। उठने के बाद उसे केला खाने के लिए दिया।

 

रोबोट में बदलाव किए गए, पर फायदा नहीं हुआ

बच्चे को बचाने के लिए गुजरात से रोबोटिक्स इंजीनियर महेश अहीर (Engineer Mahesh Ahir) मौके पर पहुंचे हैं। महेश ने अपने लैपटॉप से रोबोट को कंट्रोल कर नीचे उतारा, लेकिन उसे फिर बाहर निकाल लिया गया। रोबोट से मिली जानकारी के हिसाब से बदलाव किया जा रहा है। कुछ सामान की खरीदारी के लिए बाजार भेजा गया था। इसके बाद फिर से रोबोट को अंदर डालने का प्रयास किया गया, पर सफल नहीं हो सका।

 

वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने कलेक्टर जितेंद्र और राहुल के परिजनों से वीडियो कॉल पर बात की। मुख्यमंत्री ने राहुल की दादी श्यामा बाई को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही उनके बच्चे को सकुशल निकाल लिया जाएगा। CM ने कहा कि ‘तोर नाती ला निकाल लेबो’।

 

 

पिहरीद गांव का राहुल अपने घर के पीछे खेलते समय राहुल शुक्रवार दोपहर को बोरवेल के गड्ढे में गिर गया था। तब से उसे बचाने के प्रयास जारी हैं। प्रशासन, सेना और NDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला रखा है। इसमें चट्‌टानों के चलते खुदाई पर असर पड़ा है। रविवार सुबह बच्चे में हलचल दिखाई दी है। इसके बाद उस तक खाने की सामग्री पहुंचाई गई है। उसे केला और जूस दिया गया है। आसपास के एरिया को लोहे की रॉड लगाकर सील कर दिया गया है।​​

अब तक 60 फीट से ज्यादा खुदाई की गई
इससे पहले NDRF ने बोरवेल के ठीक बगल में 60 फीट से ज्यादा की खुदाई की है। अब 5 फीट की खुदाई के बाद टनल बनाने का काम शुरू किया जाना था। हालांकि इस खुदाई में एक चट्‌टान बड़ी बाधा बन गई है। इसके कारण टनल बनाने में देरी हो रही है। मौके पर मौजूद मशीनरी पूरी नहीं पड़ रही है। इसे देखते हुए बड़े रॉक ब्रेकर मंगाए गए हैं। गड्ढे में फंसे बच्चे को नुकसान न हो, इसके लिए खुदाई का काम मैन्युअली किया जा रहा है। स्थिति ठीक होने पर JCB की मदद ली जाएगी। इसके कारण समय लग रहा है। टनल बनाकर उसमें सीमेंट के स्लैब डाले जाएंगे।

 

नीचे पत्थर और गड्‌ढे का मुंह चौड़ा होने से राहत
बताया जा रहा है कि बोरवेल के लिए खोदे गए गड्‌ढे का मुंह जरूर छोटा है, लेकिन अंदर से वह चौड़ा हो गया है। वहीं नीचे पत्थर भी लगे हैं। इसके कारण राहुल उसमें अटका हुआ है। संभवत: उसे काफी चोटें भी आई होंगी। इसके बाद भी उसने हिम्मत बांधी हुई है। NDRF की टीम अभी तक उस गड्‌ढे के बगल में 60 फीट की खुदाई और कर चुकी है। इसमें 3 JCB को नीचे उतारा गया है। देर रात से सुबह तक 10 फीट गड्‌ढे को और चौड़ा किया गया है।

 

इनकी मदद से राहुल को बचाने का प्रयास

राहुल को सुरक्षित निकालने के लिए सेना के मेजर गौतम सूरी के साथ ही 4 सदस्यीय टीम भी जुटी हुई है। इसके अलावा 4 IAS, 2 IPS, 5 एडिशनल SP, 4 SDOP, 5 तहसीलदार, 8 TI और 120 पुलिसकर्मी, EE (PWD), EE (PHE), CMHO, 1 सहायक खनिज अधिकारी, NDRF के 32, SDRF से 15 और होमगार्ड के जवान मौजूद हैं। वहीं एक स्टोन ब्रेकर, 3 पोकलेन, 3 जेसीबी, 3 हाइवा, 10 ट्रैक्टर, 3 वाटर टैंकर, 2 डीजल टैंकर, 1 हाइड्रा, 1 फायर ब्रिगेड, 1 ट्रांसपोर्टिंग ट्रेलर, तीन पिकअप, 1 होरिजेंटल ट्रंक मेकर और 2 जेनरेटर का उपयोग किया जा रहा है। दो एम्बुलेंस भी तैनात की गई है।

 

गुजरात से बुलाए गए रोबोट इंजीनियर

कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला और एसपी विजय अग्रवाल ने राहुल के परिजनों से मुख्यमंत्री की बात कराई है। राहुल के पिता राम कुमार साहू ने सीएम को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है और मदद मांगी है। वहीं कलेक्टर ने सीएम को बताया कि उनके निर्देश पर गुजरात से रोबोट इंजीनियर को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि इसी रोबोटे के माध्यम से गुजरात में एक बच्चा के सफल रेस्क्यू किया गया था। बातचीत के दौरान जिले के एसपी विजय अग्रवाल भी मौजूद थे।

 

कटक और बिलासपुर से पहुंची NDRF टीमें

कटक और बिलासपुर से NDRF की टीम मौके पर हैं। कोरबा,रायगढ़ से भी मशीने देर रात पहुंच गई थीं। आसपास के एरिया में बैरिकेडिंग की है। रात को पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा स्वास्थ्य अधिकारियों और एम्बुलेंस की टीम को तैनात किया गया है। ऑक्सीजन सिलेंडर अतिरिक्त तौर पर रखा गया है। CCTV से कलेक्टर सहित अधिकारी नजर रखे हुए हैं। रात में बच्चे को खाने के लिए केला, फ्रूटी सहित अन्य खाद्य सामग्री भेजी गई थी। बोरवेल से राहुल की आवाज और उसकी हलचल पूरी तरह सुनाई और दिखाई दे रही है

 

 

 

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, JANJGIR NEWS, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : तेज रफ्तार ट्रेक्टर पलटने से चालक की मौत, एक युवक की हालत गंभीर  CG NEWS : तेज रफ्तार ट्रेक्टर पलटने से चालक की मौत, एक युवक की हालत गंभीर 
Next Article CG NEWS : प्रेमी जोड़े ने उठाया खौफनाक कदम, जंगल में फंदे पर लटकती मिली लाश  CG NEWS : प्रेमी जोड़े ने उठाया खौफनाक कदम, जंगल में फंदे पर लटकती मिली लाश 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG: पत्नी का हैवानियत भरा हमला, बियर की बोतल से किया वार, फाड़ा पेट...
CG: पत्नी का हैवानियत भरा हमला, बियर की बोतल से किया वार, फाड़ा पेट…
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 10, 2025
CG NEWS : वनांचल ग्राम बकर कट्टा में सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर आयोजित, लोगों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ
CG NEWS : वनांचल ग्राम बकर कट्टा में सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर आयोजित, लोगों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ
Grand News May 10, 2025
BIG NEWS : 9 से 14 मई तक 32 हवाई अड्डे अस्थायी रूप से बंद, नागरिक विमानन मंत्रालय की घोषणा
BIG NEWS : 9 से 14 मई तक 32 हवाई अड्डे अस्थायी रूप से बंद, नागरिक विमानन मंत्रालय की घोषणा
Grand News May 10, 2025
CG NEWS : रांची और चक्रधरपुर मंडल में रेलवे कार्यों के चलते कई ट्रेनें रद्द, कुछ का मार्ग बदला
CG NEWS : रांची और चक्रधरपुर मंडल में रेलवे कार्यों के चलते कई ट्रेनें रद्द, कुछ का मार्ग बदला
Grand News May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?