Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार: मुख्यमंत्री सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार: मुख्यमंत्री सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/06/15 at 7:12 AM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

- Advertisement -

नेशनल हेराल्ड केस National Herald Case में राहुल गांधी rahul gandhi  से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। छत्तीसगढ़ cg  के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल cm bhupesh baghel  कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय पहुंचे थे, इसके बाद यहां से कांग्रेस के सभी नेता प्रवर्तन निदेशालय-ED के दफ्तर की ओर मार्च करने की तैयारी में थे। यहां से रास्ते में नेताओं को रोक लिया गया। जब मुख्यमंत्री और दूसरे नेता सड़क पर ही बैठ गए तो उन्हें पुलिस ने जबरिया गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को भी ऐसे ही प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को डिटेन किया था। बाद में उन्हें छोड़ा गया था।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय की ओर जाने वाले अकबर रोड को बंद कर रखा है। कांग्रेस मुख्यालय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल cm bhupesh baghel के साथ उनके सलाहकार राजेश तिवारी और रायपुर विधायक विकास उपाध्याय भी मौजूद हैं।

- Advertisement -

दूसरे वरिष्ठ नेता भी वहां पहुंच गए हैं। ED ने राहुल गांधी से सोमवार को करीब 9 घंटे तक पूछताछ की थी। रात 10 बजे के बाद वे बाहर निकले। उन्हें मंगलवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। कांग्रेस नेता उनके साथ जाने पर अड़े हुए हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी है। इसी बीच 24 अकबर रोड से के.सी. वेणुगोपाल, अधीर रंजन चौधरी, रंजीता रंजन, ईमरान प्रताप गढ़ी, दीपेंद्र हुड्डा, गौरव गोगई सहित राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया है, इन सभी को बादरपुर पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने कहा है, देश के भाजपा शासित एक भी राज्य में समर्थक दलों या उनके नेताओं पर केस दर्ज नहीं हुए हैं। भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष के आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, जब भी किसी नेता पर छापा पड़ता है तो कहा जाता है कि बहुत बड़ा मामला है पर वह जैसे ही भाजपा में शामिल होता है, मामला रफा-दफा कर दिया जाता है। बघेल ने कहा, केरल से लेकर कश्मीर तक विपक्षी नेताओं पर केस दर्ज कर परेशान किया जा रहा है। लोकतंत्र में इस तरह आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

कल कई नेताओं की हुई थी गिरफ्तारी

सोमवार को राहुल गांधी के साथ ED जाने के लिए निकले कांग्रेस नेताओं को अलग-अलग स्थानों पर रोक लिया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ED दफ्तर के पास रोक लिए गए। वहां पुलिस ने उन्हें डिटेन किया। मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारियों के साथ दिल्ली पुलिस के अफसरों की नोकझोंक भी हुई। बाद में मुख्यमंत्री को उनके सुरक्षाकर्मी वापस लाए। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम, केसी वेणुगोपाल, दीपेंदर सिंह हुड्डा, विकास उपाध्याय जैसे नेताओं को पुलिस गिरफ्तार कर ले गई थी। जिन्हें बाद में छोड़ा गया।

TAGGED: #national herald case, ed action national herald case, know about national herald case, national herald, national herald case explained, national herald case in hindi, national herald case latest, national herald case latest news, national herald corruption case, national herald newspaper, national herald scam, national herald-ajl case, rahul gandhi national herald, rahul gandhi national herald case, sonia gandhi national herald case, what is national herald case
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : कार के शो रूम में लगी भीषण आग, चपेट में आयी दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियां, देखें VIDEO  CG BREAKING : कार के शो रूम में लगी भीषण आग, चपेट में आयी दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियां, देखें VIDEO 
Next Article CG NEWS : उधार लिए पैसे देने में कर रहा था आनाकानी, तो आरोपियों ने पत्थर से सिर कुचलकर कर दी युवक की हत्या CG NEWS : उधार लिए पैसे देने में कर रहा था आनाकानी, तो आरोपियों ने पत्थर से सिर कुचलकर कर दी युवक की हत्या
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS:मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 48 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
Grand News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
BIG NEWS: यूनिवर्सिटी के चाइनीज स्टॉल पर नूडल्स में मिला रबर बैंड, कार्रवाई की मांग
BIG NEWS: यूनिवर्सिटी के चाइनीज स्टॉल पर नूडल्स में मिला रबर बैंड, कार्रवाई की मांग
Breaking News Grand News NATIONAL देश May 16, 2025
CG NEWS:जब हौसले बुलंद हों तो कोई काम असंभव नहीं
Grand News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
CG NEWS:धमतरी के बलियारा गांव में सचिव के साथ मारपीट, सचिव संघ में आक्रोश
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?