Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : राज्यपाल रमेश बैस के निर्देश पर रांची में पुलिस ने ‘दंगाइयों’ की फोटो की सार्वजनिक, प्रमुख चौक-चौराहों पर लगाए होर्डिंग्स-पोस्टर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsझारखंड

BIG NEWS : राज्यपाल रमेश बैस के निर्देश पर रांची में पुलिस ने ‘दंगाइयों’ की फोटो की सार्वजनिक, प्रमुख चौक-चौराहों पर लगाए होर्डिंग्स-पोस्टर

Desk
Last updated: 2022/06/14 at 3:24 PM
Desk
Share
4 Min Read
BIG NEWS : राज्यपाल रमेश बैस के निर्देश पर रांची में पुलिस ने 'दंगाइयों' की फोटो की सार्वजनिक, प्रमुख चौक-चौराहों पर लगाए होर्डिंग्स-पोस्टर
BIG NEWS : राज्यपाल रमेश बैस के निर्देश पर रांची में पुलिस ने 'दंगाइयों' की फोटो की सार्वजनिक, प्रमुख चौक-चौराहों पर लगाए होर्डिंग्स-पोस्टर
SHARE

Ranchi Violence: रांची पुलिस ने बीते शुक्रवाक को हुई हिंसा-उपद्रव में शामिल दंगाइयों की तस्वीरें जारी की हैं। रांची पुलिस ने दो-दो पोस्टर में दंगाइयों की तस्वीर जारी की। पहले पोस्टर में 18 जबकि दूसरे पोस्टर में 15 दंगाइयों की तस्वीर जारी की गई है। रांची पुलिस ने कहा है कि दंगाइयों की सूचना देने वालों की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। आरोपियों की तस्वीरों और उनके नाम-पते के साथ शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर होर्डिंग्स लगाए गए हैं। रांची पुलिस ने राज्यपाल रमेश बैस के निर्देश के बाद यह कार्रवाई की है।

- Advertisement -
Ad image

राज्यपाल ने सोमवार को राज्य के डीजीपी नीरज सिन्हा सहित राज्य के वरीय पुलिस-प्रशासनिक अफसरों को तलब कर हिंसा की घटना पर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। राज्यपाल ने डीजीपी को कहा था कि उपद्रवियों की पहचान कर उनकी तस्वीरें सार्वजनिक जगहों पर लगवाई जाएं ताकि आम नागरिक उनके बारे में जानकारी दे सकें। इस निर्देश के 24 घंटे के भीतर रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।

- Advertisement -

Jharkhand | Police release poster with pictures of Ranchi violence accused pic.twitter.com/NF5KQZCDdK

— ANI (@ANI) June 14, 2022

तस्वीरों के साथ उपद्रवियों के नाम-पते भी लिखे गए

- Advertisement -

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर जो होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए हैं, उनमें तीन दर्जन से भी ज्यादा उपद्रवियों की तस्वीरें हैं। कुछ तस्वीरों के साथ उपद्रवियों के नाम और पते भी लिखे गए हैं। इनमें हिंदपीढ़ी निवासी छोटू, चरका, बिच्छा, शाद, तगला, आमिर, कुरबान चौक निवासी कैप्टन, लकड़ी पुल गली निवासी सिराजुल आदि के नाम शामिल हैं। इन सभी की तस्वीरें शुक्रवार दोपहर मेन रोड में पथराव और तोड़फोड़ के दौरान सीसीटीवी, वीडियो और ड्रोन कैमरे में कैद हुई थीं। लोगों से अपील की गई है कि जिस भी व्यक्ति को इनके बारे में जानकारी मिले, वह पुलिस को सूचना दें।

अब तक 15 लोग गिरफ्तार, कुल 26 FIR दर्ज
पुलिस ने हिंसा और उपद्रव की घटनाओं को लेकर अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 40 से भी अधिक लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार किए गए लोगों में से सात का अभी रिम्स में इलाज चल रहा है। पुलिस ने रांची के छह थाना क्षेत्रों में रहने वाले 155 लोगों पर 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई भी की है। इस मामले में अब तक कुल 26 एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें 50 से ज्यादा लोगों को नामजद किया गया है। इसके अलावा एक हजार से ज्यादा अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

अब भी बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात
हिंसा और उपद्रव की घटना के पांचवें दिन शहर के ज्यादातर इलाकों में हालात सामान्य होने लगे हैं। शहर के पांच थाना क्षेत्रों डेली मार्केट, डोरंडा, हिंदपीढ़ी, डोरंडा, लोअर बाजार और कोतवाली में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा मंगलवार को भी लागू रही। इन इलाकों में पुलिस ने दोपहर बारह से पांच बजे तक ही दुकानों को खोलने की इजाजत दी है। शहर के संवेदनशील इलाकों में अब भी बड़ी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : जब सो कर उठा भाई तो फंदे पर लटकते देखा बहन की लाश, मचा हड़कंप, 8वीं की थी छात्रा  CG NEWS : गाड़ी नहीं मिलने से नाराज युवक ने लगाईं फांसी, जांच जारी
Next Article Disha patani ने फैंस को दिया तोहफा, शेयर कर दी लाल बिकिनी में ये होश उड़ाने वाली ये तस्वीर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : शाला प्रवेशोत्सव जिंदगी भर की खुशियों का शुभारंभ है एक नन्हा कदम विद्यालय की ओर और एक लंबी यात्रा ज्ञान, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य गढ़ने का प्रारंभ -अनुज
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 25, 2025
CG NEWS : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सूरजपुर में होंगे पुल और सड़क निर्माण, स्वीकृत हुए लगभग 48.72 करोड़ रुपए
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 25, 2025
CG NEWS: वायु सेना के अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान – गंडई, प्रवास पर केरियर के प्रगति व चयन प्रक्रिया बारे मे दी जा रही है जानकारी
Grand News छत्तीसगढ़ June 25, 2025
CG News : बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर जारी — 24×7 कार्यरत रहेगा 1800-233-1905
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?