Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  CG NEWS : आकाशीय बिजली गिरने से 2 बच्चों सहित 3 की मौत, यहाँ 28 बकरियों की भी गई जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
कोरियाछत्तीसगढ़बालोद

 CG NEWS : आकाशीय बिजली गिरने से 2 बच्चों सहित 3 की मौत, यहाँ 28 बकरियों की भी गई जान

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/06/16 at 12:57 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG BREAKING : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत, तीन घायल, खेत से लौट रहे थे घर 
CG BREAKING : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत, तीन घायल, खेत से लौट रहे थे घर 
SHARE

 

- Advertisement -
 CG NEWS : आकाशीय बिजली गिरने से 2 बच्चों सहित 3 की मौत, यहाँ 28 बकरियों की भी गई जान
 

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

कोरिया/बालोद। छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बारिश (pre-monsoon rain) के साथ ही आपदाएं भी आने लगी हैं। प्रदेश में कोरिया और बालोद में चार परिवारों पर यह बदला हुआ मौसम गाज बनकर गिरा है। कोरिया में आकाशीय बिजली (Lightning) गिरने से एक बच्ची सहित 2 बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे घर के अंदर ही खेल रहे थे। वहीं एक ग्रामीण की भी मौत हुई है। दूसरी ओर बालोद में पेड़ के नीचे खड़ी 28 बकरियां मर गई हैं। चरवाहा की जान बाल-बाल बची है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, कोरिया में बुधवार शाम जोरदार बारिश हो रही थी। तभी जनकपुर क्षेत्र के जैती गांव के दो मकानों पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी। इस दौरान घर के अंदर खेल रहे उकेश बर्मन (12) पुत्र चरकू बर्मन और मुस्कान बर्मन (5) पुत्री लवकेश बर्मन की मौत हो गई। मुस्कान कुछ दिन पहले ही लाखन टोला से अपनी बुआ के यहां जैती आई थी।

 

परिजन हादसे के बाद बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं प्रशासन की ओर से मुआवजे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं दो बच्चों की मौत से परिवार के साथ ही गांव में भी मातम का माहौल है।

 

मकान की छत ठीक कर उतरे ग्रामीण की मौत

वहीं एक अन्य हादसा मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत बिहारपुर में भी हुआ है। यहां एक ग्रामीण बारिश में अपने कच्चे मकान की छत ठीक करने के लिए ऊपर चढ़ा था। उसे ठीक करने के बाद जैसे ही सीढ़ियों से नीचे उतरा अचानक से आकाशीय बिजली गिर पड़ी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चपेट में आकर एक बकरी भी मर गई।

 

 

पेड़ की नीचे खड़ी 28 बकरियों की मौत
दूसरी ओर बालोद के डौंडीलोहारा नगर के टिकरापारा में छाटा तालाब के पास बुधवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरी। इस दौरान पीपल के पेड़ के नीचे बकरे-बकरियां खड़े थे। बिजली गिरने से वहां आग लग गई और चपेट में आकर 28 बकरे-बकरियों की मौत हो गई। हादसे के दौरान पेड़ के नीचे खड़ा चरवाहा भुरू यादव बाल-बाल बच गया। वह बकरियों को चराने के लिए लेकर गया था।

 

आज भी बारिश और बिजली गिरने की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार, एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से असम तक स्थित है। एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका दक्षिण बिहार से दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश तक स्थित है। इसके प्रभाव से 16 जून को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ भी चल सकती है।

 

 

TAGGED: # latest news, BALOD NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, KORIYA NEWS, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article weather department : प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, कई इलाको में बारिश की सम्भावना
Next Article CG CRIME NEWS : पत्नी से छेड़छाड़ करने वाले युवक की पति ने की निर्मम हत्या, कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन CG CRIME NEWS : पत्नी से छेड़छाड़ करने वाले युवक की पति ने की निर्मम हत्या, कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

BIG BREAKING : पाकिस्तान ने फिर दिखाई अपनी औकात, भारत में कई जगहों पर ड्रोन से किया गया अटैक, सीजफायर का किया उल्लंघन
Breaking News May 10, 2025
CG BREAKING : शासकीय निर्देशों की अवहेलना पर कड़ी कार्रवाई, पंचायत सचिव भुनेश्वर सिंह पैकरा निलंबित
CG BREAKING: मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित, आदेश जारी
Breaking News छत्तीसगढ़ May 10, 2025
CG News:राजभवन में आयोजित हुई सर्वधर्म सभा
Grand News छत्तीसगढ़ May 10, 2025
CG News:श्रीमंत झा ने एशियन पैरा-आर्म रेसलिंग में जीता रजत पदक
Grand News छत्तीसगढ़ May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?