Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Recipe Tips : फॉलो करते जाएं ये टिप्स और पाएं रेस्त्रां जैसा गार्लिक नान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsलाइफस्टाइल

Recipe Tips : फॉलो करते जाएं ये टिप्स और पाएं रेस्त्रां जैसा गार्लिक नान

GrandNews
Last updated: 2022/06/16 at 6:05 AM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

- Advertisement -

Recipe Tips : दाल मखनी (Dal Makhni)हो या फिर शाही पनीर(Shahi Paneer), साथ परोसे जाने वाले गार्लिक नान (Garlic Naan)के बिना दोनों का स्वाद अधूरा सा लगता है। लेकिन घर पर बनाए जाने वाले गार्लिक नान को लेकर अक्सर घर की महिलाओं की यह शिकायत रहती है कि उनसे घर पर बाजार जैसे स्वादिष्ट गार्लिक नान (Delicious Garlic Naan)घर पर नहीं बनाए जाते हैं। अगर आपकी भी यही शिकायत है तो फॉलो करें ये आसान रेसिपी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

सबसे पहले जानते हैं गार्लिक नान बनाने के लिए सामग्री-
-मैदा – डेढ़ कप (या 1 कप मैदा और 1/2 कप आटा)
-इंस्टंट ड्राई यीस्ट – 1/2 टी स्पून
-दही – 1 टेबल स्पून
-दूध – 1/3 कप
-चीनी – 1/2 टी स्पून
-तेल – 1 टेबल स्पून
-गुनगुना पानी – 1/2 कप
-लहसुन (बारीक कटा) – 2 टेबल स्पून
-धनिया (बारीक कटा) – 3 टेबल स्पून
-बटर (परोसने के लिए)- 1 टिकिया

- Advertisement -

also read: Recipe Tips : बच्चों को बहुत पसंद आएगा क्रिस्पी पोटैटो रिंग्स, नोट करें रेसिपी

अब बारी है गार्लिक नान बनाने की विधि-
गार्लिक नान बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में इंस्टंट ड्राई यीस्ट लें और फिर इसमें चीनी मिला दें। अब 1/2 कप गुनगुना पानी इसमें डाल दें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से हिलाएं। इसके बाद इसे 15 मिनट के लिए ढंककर रख दें। इस मिश्रण में अगर आपको झाग नजर आता है। इसका मतलब यीस्ट सक्रिय है और अगर ऐसा नहीं होता है यीस्ट सक्रिय नहीं है या फिर आपने ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल किया है। अगर झाग नहीं है तो बिना झाग वाले यीस्ट के मिश्रण को फेंक दें और फिर से मिश्रण तैयार करें।

अब एक बड़े बर्तन में डेढ़ कप मैदा (या 1 कप मैदा और 1/2 कप आटा) छान लें और इसमें एक टेबल स्पून दही और तेल डालें। इसी दौरान इसमें नमक भी डाल दें। अब इसमें पहले से तैयार किया गया यीस्ट का मिश्रण डाल दें। अब रोटी के आटे की तरह इसे नरम गूंथ लें। नरम आटे के लिए जरूरत पड़ने पर थोड़ा सा पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

अब आटे को तेल से चिकना कर लें और रख दें। इसे गीले कपड़े से या बर्तन को प्लास्टिक या ढक्कन से ढंक दें। इसे लगभग एक से डेढ़ घंटे तक हल्के गर्म स्थान पर रख दें। इसके बाद कपड़ा या ढक्कन हटाएं तो आपको आटा फूला हुआ दिखाई देगा। अब आटे को नरम करने के लिए एक बार फिर गूंथ लें। अब आटे की लोईयां बना लें और फिर कपड़े से ढंककर लगभग आधा घंटे के लिए अलग रख दें।

अब एक लोई लें और उसमें आटा लगाकर उसे लंबाई में अंडाकार में बेल लें। उस पर थोड़ा कटा हुआ लहसुन और कटा हुआ हरा धनिया डालें। फिर उसे बेलन से या हाथ से धीरे-धीरे दबाएं। अब नान को पलट लें और उस पर हाथ से या ब्रश की सहायता से पानी लगाकर गीला कर लें।

अब लोहे के तवे को गैस पर गर्म करने रख दें और जब तवा गरम हो जाए तो गीली सहत की ओर से नान को तवे पर डाल दें। इससे नान तवे से चिपक जाएगी।अब तवे को हैंडिल से पकड़े और गैस पर उल्टा कर दें। इसे नान के सिकने तक गैस पर घुमाते रहें। इसमें लगभग एक मिनट का वक्त लगेगा। अब नान को कलछी का उपयोग कर निकाल लें। आप देखेंगे की नीचे की सतह भी सुनहरे रंग की हो गई है. इस तरह आपकी गार्लिक नान तैयार हो चुकी है। इसे ऊपर से बटर लगाकर खाने के साथ गरमागरम परोसें।

TAGGED: butter garlic naan, butter garlic naan recipe, easy garlic naan recipe, Garlic, garlic butter naan, garlic naan, garlic naan at home, garlic naan at home recipe, garlic naan bread, garlic naan bread recipe, garlic naan in tawa, garlic naan on tawa, garlic naan oven recipe, garlic naan recipe, garlic naan recipe in oven, garlic naan recipe on tawa, garlic naan without yeast, garlic naans, homemade garlic naan, homemade garlic naan recipe, how to make garlic naan, Recipe Tips
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article गरियाबंद के इस शिक्षक ने उम्र से ज्यदा बार किया रक्तदान, ज़िले के सबसे अधिक रक्तदाता के रूप में, राज्यपाल ने किया सम्मानित
Next Article वरिष्ठ पत्रकार उदय मिश्रा के निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया गहरा दुःख
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

देर रात CMHO का जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण, ,प्रीमैच्योर डिलीवरी के दौरान खुद मैदान में उतरीं डॉ. गार्गी, नवजात को बचाने संभाली कमान। बार-बार मिल रही शिकायतों के बीच सीधा एक्शन, अस्पताल में लापरवाहों पर जल्द गिरेगी गाज।
Grand News May 16, 2025
CGNEWS:जिले में संचालित ईंट भट्ठों में बाल श्रम जोरों पर: पढ़ने की उम्र में काम कर रहे बच्चे, बाल श्रम रोकने में प्रशासन नाकाम
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ May 15, 2025
Sex Racket in CG : इस गांव के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक-युवतियां
Sex Racket in CG : इस गांव के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक-युवतियां
क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग May 15, 2025
CG CRIME : बाउंसर पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब के नशे में की थी गुंडागर्दी.....
CG CRIME : बाउंसर पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब के नशे में की थी गुंडागर्दी…..
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?