Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अगले साढ़े तीन वर्षों में हिंदू राष्ट्र बन जाएगा भारत : पुरी शंकराचार्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़धर्मरायपुर

अगले साढ़े तीन वर्षों में हिंदू राष्ट्र बन जाएगा भारत : पुरी शंकराचार्य

Desk
Last updated: 2022/06/16 at 5:42 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

- Advertisement -

रायपुर। राष्ट्रोत्कर्ष अभियान पर निकले ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय गोवर्धन मठ जगन्नाथपुरी के पीठाधीश्वर जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में विशाल धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अगले साढ़े तीन वर्षों में हिंदू राष्ट्र बन जाएगा। विभाजन के बाद का भारत मानवाधिकार की सीमा में, हिन्दू राष्ट्र के रूप में, घोषित न करना शासन व राजनीतिक दलों की दिशाहीनता है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

उन्होंने आगे कहा कि हमने सोच-समझकर ही कहा है कि भारत साढ़े तीन वर्षों में भारत हिन्दू राष्ट्र बन जाएगा। आप समीक्षा कीजिए, देखते रहिए, सहभागिता का परिचय दीजिए।

- Advertisement -

उन्होंने सभा के दौरान राजनेताओं पर भी तीखी टिप्पणी की। कहा कि भारत में नेता धर्म और नीति को नहीं समझते। देश में राजनेताओं की कमी नहीं है लेकिन राजनीति की परिभाषा से वे परिचित नहीं हैं। जिन राजनेताओं को राजनीति की परिभाषा का भी ज्ञान नहीं है, उनसे हम क्या आशा रख सकते हैं कि वे देश को प्रतिष्ठित, सुरक्षित, संपन्न, सीमा परायण समाज की संरचना करेंगे।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि उन्माद का नाम, सत्ता भोग का नाम, फुट डालो राज करो की कूटनीति का नाम राजनीति नहीं है। राजनीति का अर्थ होता है नीतियों में सर्वोत्कृष्ट, जिसके द्वारा व्यक्ति और समाज को सुबुद्ध, स्वावलंबी व सुसंस्कृत बनाया जा सके। उन्माद, अदूरदर्शिता का नाम राजनीति नहीं है। महाभारत, मत्स्यपुराण, अग्नि पुराण आदि में कहा गया है कि राजनीति का दूसरा नाम है राजधर्म। नीति और धर्म पर्यावाची शब्द हैं।

हिंदू या सनातनी कौन सा शब्द बेहतर है 

शंकराचार्य महाराज ने बताया कि हिंदू आज कहने लगे हैं, पहले तो सनातनी ही कहते थे। सनातनी, वैदिक, आर्य, हिंदू चारों का प्रयोग कर सकते हैं। हिंद महासागर, हिंदकुट, हिंदी, हिंदू ये सब प्राचीन शब्द हैं। पुराण, ऋगवेद में भी हिंदू शब्द का प्रयोग है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article लंबे वक्त बाद फिर से लौट रहा आपका 'शक्तिमान', 300 करोड़ की बजट में बनेगी फिल्म  लंबे वक्त बाद फिर से लौट रहा आपका ‘शक्तिमान’, 300 करोड़ की बजट में बनेगी फिल्म 
Next Article Astrology Horoscope Today 17 June : इन चार राशियों के सितारे रहेंगे बुलंदी पर, पढ़े दैनिक राशिफल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता,गांजा तस्करी मामले में सीएएफ आरक्षक गिरफ्तार….
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ May 22, 2025
CG News: अवैध कोयला डंपिंग यार्ड को बंद करने की मांग,सौंपा ज्ञापन।
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 22, 2025
CG NEWS : मोटी कमाई का लालच पड़ा भारी नुकसान, शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा, महिला से 60 लाख की ऑनलाइन ठगी
Grand News May 22, 2025
CG NEWS : जोरों शोरों से चल रही अतिक्रमण कार्यवाही से प्रभावित ठेला लगाने वाले छोटे व्यापारी, मांग पुरी नहीं होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
Grand News May 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?