Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Chhattisgarh News : US में भारत को रिप्रजेंट करेगी CG की बेटी, महिलाओं के खून में दो तरह के DNA होते हैं, पहला केयर टेकर और दूसरा मैनेजरल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदुर्ग

Chhattisgarh News : US में भारत को रिप्रजेंट करेगी CG की बेटी, महिलाओं के खून में दो तरह के DNA होते हैं, पहला केयर टेकर और दूसरा मैनेजरल

GrandNews
Last updated: 2022/06/19 at 7:16 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

- Advertisement -

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर की रहने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर जूही व्यास मिसेज इंडिया की फर्स्ट रनर अप बनी हैं। यह खिताब उन्होंने मुंबई में हुई INC मिसेज इंडिया कॉम्पिटिशन में जीता। अब जल्द ही वह अमेरिका में होने वाले मिसेज ग्लोबल कांटेस्ट में भारत को रिप्रजेंट करेंगी। जूही कहती हैं कि जमाना बदल चुका है। महिलाओं के खून में दो तरह के DNA होते हैं। पहला केयर टेकर और दूसरा मैनेजरल।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

- Advertisement -

जूही दुर्ग के एक उच्च मध्यमवर्गीय परिवार से हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। पढ़ाई पूरी कर उन्होंने अपनी मां का व्यवसाय संभाला और आज दुर्ग में एक फेमस सैलून चला रही हैं। यहीं से उन्होंने मिसेज इंडिया कांटेस्ट में जाने का मन बनाया। जूही कहती हैं कि आज की औरत न सिर्फ घर संभाल रही हैं बल्कि वो बोर्ड रूम भी संभाल रही है। वह कहती हैं कि मल्टीटास्किंग औरतों के खून में होता है, बस उन्हें इसे पहचानने की जरूरत है।

- Advertisement -

कोरोना काल में समय का उठाया फायदा

कोरोना काल में उन्होंने इस कॉम्पिटिशन के लिए फार्म भरा। कोविड के चलते सभी एक्टिविटी बंद होने से उन्हें इसके लिए तैयारी करने का काफी अच्छा समय मिल गया। जूही ने घर पर ही इस कॉम्पिटिशन की तैयारी की। इसके बाद अपने आपको अपग्रेड करने के लिए मुंबई जाकर एक एकेडमी से कोर्स किया। जब जूही मुंबई में मिसेज इंडिया के कॉन्टेस्ट में गईं तो देखा कि वहां देश भर से 51 महिलाओं ने भाग लिया है।

also read: Poem on Father’s day: पिता रोटी है, कपड़ा है मकान है, पिता नन्हें से परिंदे का बड़ा आसमान है

खूबसूरती, फिटनेस और लंबाई का विशेष महत्व

जूही ने बताया कि मिसेज इंडिया कॉम्पिटिशन में भाग लने वाली महिलाओं में उनके अंदर की काबिलियत के साथ ही उनकी खूबसूरती, बॉडी फिटनेस और लंबाई का विशेष ध्यान दिया जाता है। हालांकि इस बार मिसेज इंडिया में पांच फिट पांच इंच की जगह पांच फिट तीन इंच लंबी महिलाओं को भी एंट्री दी गई, लेकिन जिन्होंने भी फाइनल में जगह बनाई वह सब 5.7 फिट लंबी थीं। जूही अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए वर्कआउट के साथ ही भरतनाट्यम भी करती हैं।

ससुराल वालों का मिला पूरा सपोर्ट

जूही ने बताया कि उनके ससुर स्व. कैप्टन सुभाष व्यास थे। सास डॉ. सविता व्यास गायनाकोलॉजिस्ट हैं और पति शांतनु व्यास बिजनेसमैन हैं। इसके अलावा अन्य जितने भी सदस्य हैं वह काफी ब्रांड माइंडेड हैं। मिसेज इंडिया कॉम्पिटिशन में कई तरह के ड्रेसेज पहनने पड़ते हैं, लेकिन मेरे ससुराल के लोगों ने हमेशा प्रोत्साहन दिया है। इस फील्ड में बाकी शादीशुदा महिलाओं को भी आना चाहिए। इसके लिए महिलाओं की सास के साथ उनके परिवार वालों को भी सोच को बदलना पड़ेगा।

TAGGED: CG's daughter will represent India in US, CHHATTISGARH NEWS, first care taker and second managerial, fit india, INDIA, india fashion mrs, Miss India, mrs beauty mrs india inc, mrs india, mrs india in 2022 winner, mrs india inc 2022, mrs india inc 2022-23, mrs india world, there are two types of DNA in women's blood
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Poem on Father’s day: पिता रोटी है, कपड़ा है मकान है, पिता नन्हें से परिंदे का बड़ा आसमान है
Next Article Big Breaking : स्पाइसजेट के विमान के उड़ान भरते ही इंजन में लगी आग, पटना में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Latest News

CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
Breaking News छत्तीसगढ़ दुर्ग May 13, 2025
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
छत्तीसगढ़ बस्तर May 13, 2025
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में युवा को मिली नौकरी
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में मिली नौकरी
छत्तीसगढ़ May 13, 2025
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Breaking News छत्तीसगढ़ सुकमा May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?