Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बादल एकेडमी में हुई संभागस्तरीय जनजातीय समाज की बैठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
जगदलपुरBreaking Newsकांकेरकोंडागांवछत्तीसगढ़दंतेवाड़ाबस्तर

बादल एकेडमी में हुई संभागस्तरीय जनजातीय समाज की बैठक

GrandNews
Last updated: 2022/06/21 at 4:46 AM
GrandNews
Share
5 Min Read
SHARE

प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ भी ने भी अवलोकर किया ।

छत्तीसगढ़ शासन में गृह, जेल व वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ  ने अवलोकर किया ।
जगदलपुर बस्तर संभाग में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा के लिए जगदलपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ शासन में गृह, जेल व वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ ने आज आसना स्थित बादल एकेडमी का अवलोकन किया। कलेक्टर रजत बंसल ने बस्तर की विभिन्न जनजातीय समुदायों की संस्कृति, सभ्यता, लोक परम्पराएं, नृत्य, कला, भाषा बोली के संरक्षण के लिए स्थापित इस परिसर का अवलोकन कराते हुए यहां संचालित गतिविधियों की जानकारी दी।

 

- Advertisement -
Ad image

जगदलपुर /कमिश्नर श्याम धावड़े ने बादल एकेडमी में सभी जनजातीय समुदायों के सक्रिय भागीदारी की अपील की। आसना स्थित बादल एकेडमी में आज संभागस्तरीय जनजातीय समाज की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कमिश्नर श्याम धावड़े ने कहा कि बस्तर अपने गौरवशाली इतिहास, अद्भुत प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ समृद्ध जनजातीय संस्कृति से परिपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि बस्तर में विभिन्न जनजातीय समुदाय निवास करती हैं। इनकी संस्कृति और परंपराओं को पुजारी, मांझी-मुखिया आदि के माध्यम से नई पीढ़ी को हस्तांतरित किया जाता है। समय के साथ कुछ परंपराएं पीछे छूट जाती हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा छत्तीसगढ़ की समृद्ध विरासत को संरक्षित करते हुए इन्हें आगे बढ़ाना है। इसी मंशा के तहत स्थापित बादल एकेडमी बस्तर की जनजातीय परंपराओं को संरक्षित रखते हुए इन्हें आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि बस्तर के आदिवासियों के अधिकारों को दिलाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वन अधिकार पत्र भी प्रदाय किए जा रहे हैं तथा इसका बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।
आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि बस्तर की नकारात्मक छवि अब सकारात्मक हो रही है। विकास, विश्वास और सुरक्षा की भावना के साथ किए जा रहे कार्य से बस्तर में बादल एकेडमी के माध्यम से यहां की संस्कृति एक बार पुनः जीवित हो रही है। उन्होंने कहा कि बस्तर में शांति की स्थापना के कारण पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। बस्तर की संस्कृति, यहां के नृत्य, संगीत को पर्यटकों तक पहुंचाने में बादल एकेडमी की विशेष भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि बादल एकेडमी के माध्यम से बस्तर की संस्कृति का प्रसार न केवल अन्य स्थानों में होगा, बल्कि यह आने वाली हमारी पीढ़ी तक भी हस्तांतरित होगी।
कलेक्टर रजत बंसल ने कहा कि बादल एकेडमी के बस्तर का अर्थ सिर्फ बस्तर जिले से नहीं है, बल्कि यह पूरे बस्तर अंचल को प्रदर्शित करता है। उन्होंन कहा कि बादल एकेडमी का संचालन सिर्फ प्रशासन के माध्यम से नहीं किया जा सकता, बल्कि इसके लिए समाज के लोगों के निरंतर सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बस्तर में निवासरत विभिन्न जनजातीय समुदाय के लोक परंपराओं, रीति-रिवाजों, पूजा-पद्धति, सामाजिक ताना-बाना का अभिलेखीकरण समाज के जानकार लोगों के मार्गदर्शन में पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि बस्तर के समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपराओं के प्रदर्शन के लिए बादल एकेडमी में प्रत्येक शनिवार को बादल मंडई का आयोजन भी किया जाएगा। इसकी शुरुआत 25 जून को धुरवा समाज द्वारा आयोजित मंडई से होगी।
कांकेर कलेक्टर चंदन कुमार ने कहा कि बस्तर की संस्कृति, भाषा-बोली, नृत्य-संगीत, यहां के व्यंजन और लोगों के व्यवहार में एक मधुरता है, जिससे पूरे विश्व को अवगत कराने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमें हमारी परंपराओं को जानने और हमारी संस्कृति की अच्छाईयों को आगे ले जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बादल एकेडमी इन उद्देश्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार, बीजापुर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, नारायणपुर कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी, दंतेवाड़ा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा, नारायणपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेन्द्र ध्रुव सहित संभाग के सभी जिलों के आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त सहित समाज प्रमुख उपस्थित थे।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ : बालोद जिले के गंगा मैया मंदिर प्रांगण में किया गया जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन
Next Article Vastu Tips : किस्मत और पैसों से रहना है मालामाल, तो आज ही घर में रखे ये 5 पौधे

Latest News

बीजापुर में 13 कुख्यात नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले — विकास ही है भविष्य का सही विकल्प
Grand News June 27, 2025
CG NEWS: जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एस. उइके ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS: हाथ भट्टी महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री पर रोक लगाने आबकारी टीम की बड़ी, कार्यवाही,20.500 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Crime News: गरियाबंद-नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, 4 लाख रुपये का मुआवजा पीड़िता को
Grand News क्राइम गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?