Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Raipur News : स्वस्थ शरीर एवं संयमित जीवन के लिए योग का विशेष महत्व है: महंत रामसुंदर दास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsरायपुर

Raipur News : स्वस्थ शरीर एवं संयमित जीवन के लिए योग का विशेष महत्व है: महंत रामसुंदर दास

GrandNews
Last updated: 2022/06/21 at 10:17 AM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

- Advertisement -

रायपुर। आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज यहां रायपुर के दूधाधारी मठ परिसर में छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डाँ. महंत रामसुंदर दास के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। “मानवता के लिए योग” की थीम पर आधारित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे शामिल हुए।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

- Advertisement -

कार्यक्रम की शुरुआत राजगीत से हुई। स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं, नेहरू युवा केंद्र के पदाधिकारी एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में योगाभ्यास में शामिल हुए।

- Advertisement -

also read:  Technology News : दुनिया भर की कई बड़ी वेबसाइट्स में आई गड़बड़ी, इंडियन यूजर भी हुए काफी परेशान

डाँ. महंत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित छात्र-छात्राओं को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर एवं संयमित जीवन के लिए योग का विशेष महत्व है। योग से शारीरिक एवं मानसिक क्षमता में वृद्धि होती है। प्रमोद दुबे ने कहा कि योग के माध्यम से हम शारीरिक व्याधियों को दूर कर सकते हैं, हमें योग्य प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में नियमित योगाभ्यास करना चाहिए।

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों द्वारा सामने की ओर झुक कर करने वाले आसन जैसे पश्चिमोत्तानासन, पादहस्तासन, पीछे झुककर किए जाने वाले आसन चक्रासन, बैठकर किए जाने वाले आसन पद्मासन, लेट के किए जाने वाले आसन मकरासन, खड़े होकर किए जाने वाले आसन ताड़ासन, वृक्षासन सहित अन्य आसनों का अभ्यास योग प्रोटोकॉल के अनुसार कराया गया। योग प्रशिक्षकों ने योग के महत्व , उसकी उपयोगिता एवं सावधानी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह भी बताया गया कि योग मानसिक शांति के लिए कितना आवश्यक है।

समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक भूपेंद्र पांडे ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग द्वारा योग का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। कार्यक्रम में योग आयोग के प्रशिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी व बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

 

TAGGED: #international yoga day, 2022 international yoga day, 21 june 2022 international yoga day, 30 days of yoga, 8th international yoga day, happy international yoga day 2022, international day of yoga, international yoga day 2022, international yoga day 2022 live, international yoga day 2022 theme, international yoga day status, pm modi live on international yoga day 2022, world yoga day, yoga, yoga day, yoga day 2022, yoga day mysuru, yoga day video, yoga practice
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Technology News : दुनिया भर की कई बड़ी वेबसाइट्स में आई गड़बड़ी, इंडियन यूजर भी हुए काफी परेशान
Next Article TV Actress Then And Now Photo: टीवी की ये 5 एक्ट्रेस पहले दिखती थीं ऐसी, फेमस होते ही बदल गया पूरा लुक

Latest News

RAIPUR NEWS : शराब दुकान के पास गाली गलौज कर युवक को चाकू मारने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार 
Grand News May 13, 2025
CG NEWS : दुर्ग की आयती ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में 98 प्रतिशत लाकर हासिल किया प्रदेश में दूसरे स्थान, मोबाइल से बनाई रखी थी दूरी 
Grand News May 13, 2025
CG ACCIDENT NEWS : ट्रेलर की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम
Grand News May 13, 2025
निजी स्कूलों पर सख्ती: पाठ्यपुस्तक, यूनिफॉर्म और शुल्क पर नए नियम लागू, उल्लंघन पर मान्यता रद्द की चेतावनी
Grand News May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?