Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आखिर द्रौपदी मुर्मू ही क्यों, भाजपा ने मुर्मू को ही राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार क्यों बनाया? यहां जानें वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदेश

आखिर द्रौपदी मुर्मू ही क्यों, भाजपा ने मुर्मू को ही राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार क्यों बनाया? यहां जानें वजह

GrandNews
Last updated: 2022/06/22 at 6:08 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE


रायपुर। बीजेपी की अगुवाई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल और ओडिशा से आने वालीं आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। यदि मुर्मू चुनाव जीतती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी। कई नामों पर चल रही चर्चा के बीच भाजपा ने मुर्मू को ही राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार क्यों बनाया? राजनीतिक जानकार भाजपा के इस दांव के पीछे राजनीतिक रणनीति तलाशने में जुटे हैं। माना जा रहा है कि भगवा दल ने मुर्मू के सहारे देश के कई राज्यों में बड़ी संख्या में रहने वाले आदिवासी समुदाय पर पकड़ को मजबूत करने का प्रयास किया है। इसी साल गुजरात में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को इसका लाभ मिल सकता है।

- Advertisement -

दरअसल, गुजरात में आदिवासी मतदाता कई सीटों पर निर्णायक भूमिका निभाते हैं और यदि ये एकमुश्त किसी पार्टी की ओर रुख कर जाएं तो लगभग यह तय कर सकते हैं कि सत्ता किसके हाथ होगी। दशकों से भाजपा के गढ़ रहे गुजरात में आदिवासियों की ताकत को देखते हुए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी पूरा जोर लगा रही है। ऐसे में एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बिठाकर भाजपा आदिवासियों के सम्मान के रूप में पेश कर सकती है। पार्टी रणनीतिकारों को भरोसा है कि भाजपा को ओडिसा, झारखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे कई राज्यों में काफी फायदा हो सकता है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

also read: Chhattisgarh News : US में भारत को रिप्रजेंट करेगी CG की बेटी, महिलाओं के खून में दो तरह के DNA होते हैं, पहला केयर टेकर और दूसरा मैनेजरल

- Advertisement -

 

- Advertisement -

भाजपा को लगा था 2017 में झटका
भाजपा ने 2017 के विधानसभा चुनाव जीत जरूर हासिल की थी, लेकिन लंबे समय बाद कांग्रेस से उसे कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा था। गुजरात की कुल आबादी में आदिवासियों की करीब 14.8 फीसदी हिस्सेदारी है और 27 सीटें अनूसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। 2017 में भगवा दल आधी सीटों पर भी कमल नहीं खिला पाई थी। माना जा रहा है कि द्रौपदी मुर्मू के सहारे भाजपा इस बार अधिकतर सीटों पर कमल खिलने की उम्मीद कर रही है।

आदिवासी वोटरों पर कांग्रेस से आप तक की नजर
परंपरागत रूप से गुजरात में आदिवासी वोटरों पर कांग्रेस की अच्छी पकड़ रही है, लेकिन पिछले दो दशकों में बीजेपी ने उत्तर में अंबाजी से दक्षिण में अंबेरगांव तक फैले आदिवासी बेल्ट में सेंध लगा दी थी। लेकिन 2017 से ही एक बार फिर कांग्रेस यहां अपने खोए जनाधार को पाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। इस बार आम आदमी पार्टी की भी नजर आदिवासी समुदाय पर है।

TAGGED: bjp president candidate, draupadi murmu president, indian president election 2022, nda candidate for president, nda president candidate, president, president biden, president candidate, president candidate 2022, president election, president election 2022, president election in india, president election live, president elections 2022, president joe biden, President of India, president polls 2022, upa president candidate, women president candidate draupadi murmu
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Afghanistan Earthquake: अफगानिस्‍तान में भूकंप से 250 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल, रिक्टर पैमाने पर 6.1 थी तीव्रता
Next Article Birthday Special : हैप्पी बर्थडे थलापति विजय, कभी 500 से शुरू किया था करियर, आज एक फिल्म के लिए लेते है 100 करोड़

Latest News

 CG NEWS : समाधान शिविर : ग्राम पंचायत कुटरा में और नगर पालिका परिषद चांपा में 13 मई को होगा आयोजित
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
BIG NEWS : झूठे पाकिस्तानी प्रचार प्रसार पर भारत का बड़ा एक्शन, ग्लोबल टाइम्स, सिन्हुआ न्यूज एजेंसी और टीआरटी वर्ल्ड ‘X’ अकाउंट किया ब्लॉक
Grand News May 14, 2025
Raipur News : क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी ! अगले महीने की इस तारीख से शुरू होगा CG क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 2, दर्शकों के लिए एंट्री फ्री
Raipur News : क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी ! अगले महीने की इस तारीख से शुरू होगा CG क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 2, दर्शकों के लिए एंट्री फ्री
Grand News May 14, 2025
CG NEWS : कोडिनयुक्त सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार, नारकोटिक्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल
CG NEWS : कोडिनयुक्त सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार, नारकोटिक्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल
Grand News May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?