Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : छत्तीसगढ़ की बेटियों ने फिर बढ़ाया प्रदेश का मान, इंडिया अंडर-16 बास्केटबॉल टीम में हुई चयनित, मुख्यमंत्री बघेल ने दी बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राजनादगांव

BIG NEWS : छत्तीसगढ़ की बेटियों ने फिर बढ़ाया प्रदेश का मान, इंडिया अंडर-16 बास्केटबॉल टीम में हुई चयनित, मुख्यमंत्री बघेल ने दी बधाई

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/06/22 at 1:55 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
BIG NEWS : छत्तीसगढ़ की बेटियों ने फिर बढ़ाया प्रदेश का मान, इंडिया अंडर-16 बास्केटबॉल टीम में हुई चयनित 
BIG NEWS : छत्तीसगढ़ की बेटियों ने फिर बढ़ाया प्रदेश का मान, इंडिया अंडर-16 बास्केटबॉल टीम में हुई चयनित 
SHARE

BIG NEWS : छत्तीसगढ़ की बेटियों ने फिर बढ़ाया प्रदेश का मान, इंडिया अंडर-16 बास्केटबॉल टीम में हुई चयनित 

 

- Advertisement -
Ad image

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले (Rajnandgaon District) की बेटियों ने फिर से कमाल किया है। यहां की रहने वाली प्रार्थना साल्वे और मोनी अडला का चयन इंडिया अंडर-16 बास्केटबॉल टीम (India U-16 Basketball Team) में हुआ है। ये अब जॉर्डन के अम्मान में होने वाले चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी। दोनों ही खिलाड़ी जिले के भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के ट्रेनिंग सेंटर में ही प्रशिक्षण ले रहींं थीं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

राजनांदगांव के दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली इन दोनों छात्रों का सिलेक्शन इस साल जनवरी में इंदौर में हुई जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। इन दोनों खिलाड़ियों ने अम्मान में होने वाले एशियन चैंपियनशिप के लिए बेंगलुरु में आयोजित भारतीय टीम के कैंप में भी हिस्सा लिया। इधर, दोनों के सिलेक्शन के बाद से ही पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

 

24 जून से 30 जून तक चैंपियनशिप

बताया गया है कि 24 जून से 30 जून तक जॉर्डन के अम्मान में फीबा एशिया अंडर-16 बास्केटबॉल चैंपियनशिप होगी। इसी चैंपियनशिप में दोनों खिलाड़ी नजर आने वाली हैं। दोनों अब तक राजनांदगांव जिले में संचालित भारतीय खेल प्राधिकरण के ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग कर रहीं थी। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल मंत्री उमेश पटेल ने दोनों ही खिलाड़ियों को बधाई दी है। अच्छे प्रदर्शन के लिए दोनों को शुभकामनाएं भी दी गई हैं।

 

मुख्यमंत्री ने पासपोर्ट बनवाने में की थी मदद

वहीं इंटरनेशनल कोच और भारतीय खेल प्राधिकरण राजनांदगांव के प्रबंधक के.राजेश्वर राव ने बताया कि इन दोनों खिलाड़ियों का चयन भारतीय बास्केटबॉल टीम के लिए हुआ है और सांई के लिए हर्ष की बात है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने मोनी आडला के पासपोर्ट बनवाने में सहयोग किया था और 1 दिन में पासपोर्ट बनाकर खिलाड़ी को दिया गया था। हम मुख्यमंत्री को भी आभार व्यक्त करते हैं।

 

राजनांदगांव के ज्ञानेश्वरी हैं नंबर-01 वेटलिफ्टर

राजनांदगांव की ही वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश के नगरोटा में चल रहे नेशनल वेटलिफ्टिंग रैंकिंग चैंपियनशिप में सोना जीतकर 49 किलोग्राम भारवर्ग में देश की नंबर-1 वेटलिफ्टर बनी थीं। ज्ञानेश्वरी सीनियर वर्ग में भी मैदान में उतरीं। वहां उसने टोक्यो ओलिंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट साखोम मीराबाई चानू को टक्कर दी थी।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article  CG NEWS : कुएं में गिरने से 15 वर्षीय बालिका की मौत   CG NEWS : कुएं में गिरने से 15 वर्षीय बालिका की मौत 
Next Article अब तक का सबसे बड़ा बैंकिंग फ्रॉड, दो भाईयों ने बैंकों को लगाया 34615 करोड़ रुपये का चूना, नया केस रजिस्टर अब तक का सबसे बड़ा बैंकिंग फ्रॉड, दो भाईयों ने बैंकों को लगाया 34615 करोड़ रुपये का चूना, नया केस रजिस्टर

Latest News

CG NEWS: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज का रायगढ़ दौरा, पत्रकार वार्ता में वक्फ संपत्तियों की जांच और भाजपा की योजनाओं पर दी जानकारी
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 26, 2025
CG NEWS : आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ : लोकतंत्र को जीवित रखने एवं सशक्त करने के लिए जन-जागरूकता और सक्रिय भागीदारी अनिवार्य – मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़ June 26, 2025
CG NEWS: “रायगढ़ में बड़ी चोरी: बुटीक से 40 लाख की नगदी और जेवरात ले उड़े चोर”
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 26, 2025
CG NEWS: अल्पसंख्यक चौपाल का मौदहापारा रायगढ़ में आयोजन, गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां
Grand News रायगढ़ June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?