Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: President Election: NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देगी BSP, मायावती ने किया बड़ा फैसला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

President Election: NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देगी BSP, मायावती ने किया बड़ा फैसला

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/06/25 at 7:20 AM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

Contents
कौन हैं द्रौपदी मुर्मू?विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को मैदान में उताराराष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को चुनाव
- Advertisement -

President Election:  राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने बड़ा फैसला किया है। राष्ट्रपति चुनाव में बहुजन समाज पार्टी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी। लखनऊ में मायावती ने आज ऐलान किया कि बसपा इस चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देगी। उन्होंने ये भी कहा कि ये फैसला हमने अपनी पार्टी और आंदोलन को ध्यान में रखते हुए लिया है। ये फैसला ना ही बीजेपी और एनडीए के पक्ष में है और ना ही विपक्ष के विरोध में है। गौरतलब है कि एनडीए कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से हैं। ऐसे में बसपा के सामने ये बड़े असमंजस की बात थी कि वह विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करे या एनडीए के उम्मीदवार का।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

कौन हैं द्रौपदी मुर्मू?

द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पूर्व राज्यपाल हैं और वह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए चुनाव लड़ने वाली पहली आदिवासी नेत्री होंगी। देश की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल होने का कीर्तिमान उनके नाम पर पहले ही दर्ज है। झारखंड में राज्यपाल के तौर पर कुल 6 साल एक माह 18 दिन का उनका कार्यकाल निर्विवाद तो रहा ही, राज्य के प्रथम नागरिक और विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति के रूप में उनकी पारी यादगार रही है। कार्यकाल पूरा होने के बाद वह 12 जुलाई 2021 को झारखंड से राजभवन से उड़ीसा के रायरंगपुर स्थित अपने गांव के लिए रवाना हुई थीं और इन दिनों वहीं प्रवास कर रही हैं।

- Advertisement -

विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा

विपक्षी दलों के बीच राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के तौर पर झारखंड के हजारीबाग निवासी कद्दावर नेता यशवंत सिन्हा के नाम पर सहमति बनी है। अब सत्ताधारी एनडीए की ओर से झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार बनाई गई हैं तो यह भी एक अनूठा संयोग ही माना जाएगा। यशवंत सिन्हा के बाद चचार्ओं में द्रौपदी मुर्मू का नाम सामने आने से झारखंड के सियासी हलकों में भी कौतूहल और उत्साह का माहौल है।

- Advertisement -

राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को चुनाव

राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 29 जून है। देश के नए राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को चुनाव होना है और वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी। चुनाव में मुकाबला एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्षी दलों के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच होना है।

TAGGED: draupadi murmu president, election president india, india president election, india presidential election 2022, indian president election 2022, president election, president election 2022, president election 2022 nomination, president election in india, president election in india 2022, president election news, president election process, president elections, president elections 2022, presidential election, presidential election 2022, when is president election 2022
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Recipe Tips : क्या आपने खाई है कभी सीताफल की सब्जी? एक बार जरूर ट्राई करें ये रेसिपी
Next Article Mahasamund News : घड़ी व्यापारी के सेल्समेन व ड्राइवर से हुए लूट के मामले में मिली पुलिस को बड़ी सफलता

Latest News

चिंतामणि। Stampede Chinnaswamy Stadium: चिंतामणि निवासी प्रज्वल की मौत चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB की जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में हो गई. प्रज्वल ने अपने परिवार से कहा था कि वह बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में नौकरी के इंटरव्यू के लिए जा रहा है, लेकिन वह RCB की जीत के जश्न में शामिल होने के लिए चुपचाप चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंच गया था. परिवार को इस दर्दनाक सच्चाई का पता तब चला, जब उन्होंने मीडिया के माध्यम से मृतकों की सूची में प्रज्वल का नाम देखा. तब जाकर उन्हें समझ आया कि वह इंटरव्यू के लिए नहीं, बल्कि RCB के सेलिब्रेशन में गया था.
Stampede Chinnaswamy Stadium: बेंगलुरु भगदड़ जाना था इंटरव्यू देने गया स्टेडियम, हुई मौत
Breaking News Grand News NATIONAL देश June 5, 2025
CG NEWS : मुख्यमंत्री साय से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात, बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा 
Grand News June 5, 2025
CG BREAKING : आदिम जाति विकास विभाग ने की 10 सहायक संचालकों की पदस्थापना, आदेश जारी 
CG BREAKING : आदिम जाति विकास विभाग ने की 10 सहायक संचालकों की पदस्थापना, आदेश जारी 
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Sex Workers Life : क्या आप जानते हैं? 90 फीसदी सेक्स वर्कर्स नहीं करतीं नशा, फिर भी फिल्मों ने बना दी ग़लत छवि
Sex Workers Life : क्या आप जानते हैं? 90 फीसदी सेक्स वर्कर्स नहीं करतीं नशा, फिर भी फिल्मों ने बना दी ग़लत छवि
Grand News लाइफस्टाइल June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?