Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गरियाबंद-गौठान में रोजगार का सृजन होने से समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से बन रही हैं मजबूत: कलेक्टर प्रभात मलिक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsगरियाबंदछत्तीसगढ़

गरियाबंद-गौठान में रोजगार का सृजन होने से समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से बन रही हैं मजबूत: कलेक्टर प्रभात मलिक

Vijay Sinha
Last updated: 2022/06/25 at 7:12 AM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

कलेक्टर ने किया बेहराभाठा गौठान का निरीक्षण

गरियाबंद  / कलेक्टर प्रभात मलिक ने विगत 24 जून शुक्रवार को जिले के विकासखण्ड छुरा के ग्राम बेहराभाठा में शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा घुरवा, बाड़ी के तहत निर्मित गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान से जुड़ी रामजानकी स्व-सहायता समूह की दीदीयों से रूबरू चर्चा कर उनके गतिविधियों की जानकारी ली। उक्त समूह के दीदीयों ने कलेक्टर को अवगत कराया कि समूह के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट प्लस, मछली पालन, सब्जी उत्पादन, मुर्गी पालन, सुअर पालन, बकरी पालन से संबंधित आजीविका किया जा रहा है। गतिविधि में लगने वाले शुरूवाती लागत एवं अर्जित आय के संबंध में जानकारी देते हुए समूह की दीदीयों ने समूह को वर्मी कम्पोस्ट से शुद्ध आय 45 हजार रूपये, सब्जी बाड़ी से शुद्ध आय 55 हजार रूपये, मछली पालन से शुद्ध आय 20 हजार रूपये होने की जानकारी दिये। कलेक्टर ने समूह की दीदीयों का उत्साहवर्धन करते हुए गौठान में निर्मित मुर्गी शेड में मशरूम उत्पादन करने की समझाईश दी। स्व सहयाता समूह के दीदीयों ने समूह के लिए भवन व सब्जियों के सिंचाई के लिए ड्रीप सिस्टम की ओर कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट किया। कलेक्टर श्री मलिक ने समूह की गतिविधियों की सराहना करते हुए उन्हें शासन की अन्य योजनाओं से भी लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (रा.) श्री अविनाश भोई, मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर. के. ध्रुव, मत्स्य निरीक्षक, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, बी.पी.एम. एन.आर.एल.एम. सरपंच, पंच सहित विभिन्न स्व-सहायता समूह के दीदीयां उपस्थित थी।

- Advertisement -
TAGGED: @GRAND NEWS @HINDI NEWS@ CHHATTISGARH NEWS @GARIABAND NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CM भूपेश बघेल : भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम के तहत इस बार जशपुर के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रवाना
Next Article Recipe Tips : क्या आपने खाई है कभी सीताफल की सब्जी? एक बार जरूर ट्राई करें ये रेसिपी

Latest News

Big News : तेज आंधी तूफान से 2 इंडिगो फ्लाइट क्षतिग्रस्त, की गई इमरजेंसी लैंडिंग, 227 यात्री सुरक्षित
Breaking News NATIONAL May 21, 2025
CG Accident Breaking : दो ट्रक और सवारी गाड़ी में जोरदार भिड़ंत से लगी भीषण आग, एक की मौत, तीन घायल
Breaking News छत्तीसगढ़ May 21, 2025
CG Crime : युवती से दुष्कर्म करने वाले चार दरिंदे गिरफ्तार
क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 21, 2025
Arang News : पहलगाम हमले के शहीदों की याद में युवा कांग्रेस ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, शिविर में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया
रायपुर May 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?