Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आजीविका विभाग प्रभारी ने ली बैठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

आजीविका विभाग प्रभारी ने ली बैठक

vineeta
Last updated: 2022/06/26 at 7:33 AM
vineeta
Share
4 Min Read
SHARE

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजनाओं में लेटलतीफी देख भड़के आयुक्त

– आजीविका विभाग प्रभारी ने ली बैठक

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

रिसाली
नेवई गोठान में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने दिए निर्देश के पालन में लापरवाही बरतने पर निगम आयुक्त आशीष देवांगन जमकर भड़के। उन्होंने अपनी उपस्थिति में मिट्टी फैलाने टेªक्टर बुलवाया। तालाब को आकार देने बैक होल लोडर से काम शुरू कराया।

नगर पालिक निगम रिसाली के आयुक्त आशीष देवांगन ने पूरी टीम के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने किए जा रहे कार्यो की समीक्षा करने नेवई गोठान पहुंचे। आयुक्त ने मिट्टी फैलाने के कार्य पूर्ण नहीं होने पर आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने तत्काल स्वास्थ्य विभाग फोन कर टैªक्टर मंगाया और मिट्टी ढुलाई का कार्य का महज 4 घंटे में पूर्ण करने कहा। इसी तरह बैक होल लोडर से तालाब को आकार देने के लिए शाम तक का मोहलत दी। आयुक्त ने अधिकारियों से दो टूक कहा कि 10 दिनों के अंदर प्रत्येक महिला समूहों को आवश्यकता अनुसार संसाधन हर हाल में उपलब्ध हो जाना चाहिए। इस दौरान कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, उपअभियंता अखिलेश गुप्ता, उमयंती ठाकुर, गोपाल सिन्हा आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -

1000 कबूतर के लिए बनेगा शेड
शासन की योजना के तहत नेवई की महिलाओं ने समूह का गठन कर कबूतर व खरगोश पालन करने निर्णय ली है। आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को ऋण भी मिल चुका है। आयुक्त आशीष ने महिलाओं से चर्चा कर 15 दिनों की मोहलत देते हुए शेड निर्माण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि हर हाल में महिलाएं जुलाई प्रथम सप्ताह तक कार्य आरंभ कर लेवे।

गोठान में बनेगा दोना पत्तल
आयुक्त ने कहा कि गोठान निर्माण के उद्देश्य को समझना होगा। उद्देश्य के अनुरूप ही महिलाएं कार्य करे। उन्होंने महिला स्वसहायता समूह के पदाधिकारियों से कहा कि दोना पत्तल निर्माण के लिए निगम शेड तैयार कर रहा है। वे मशीन व कच्चा माल खरीदना शुरू करे, ताकि उत्पादन शीघ्र हो। उन्होंने महिलाओं को सब्जी की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया।

बाक्स
महिला एवं बाल विकास विभाग ने की समीक्षा
महिला एवं बाल विकास विभाग प्रभारी ईश्वरी साहू ने सलाहकार समिति की बैठक में आजीविका मिशन के कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान पार्षद सद्स्यों ने नेवई गोठान की सुरक्षा पर जोर दिया। बैठक में एमआईसी के लिए प्रस्ताव तैयार करते कहा कि गोठान के चारो ओर बाउंड्रीवाल तैयार हो। वही आजीविका मिशन के सहायक परियोजना अधिकारी ने जानकारी दी कि निगम क्षेत्र में कुल 156 महिला समूह पंजीकृत हैं इसमें से 45 समूह आत्मनिर्भर बनने अलग क्षेत्रों में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि शेष बचे हुए समूह को वे ऋण लेकर कार्य शुरू करने प्रोत्साहित किया जा रहा है। सलाहकार समिति की बैठक में एमडी जहीर अब्बास, रोहित कुमार धनकर, डाॅ. सीमा साहू, जमुना ठाकुर, सारिका साहू, रमा साहू व सविता ढवस उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Breaking News : यूपी CM योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला, राजकीय विमान से लखनऊ रवाना
Next Article CBSE Board 10th 12th Result कब होगा वेबासइट पर जारी? कैसे डाउनलोड कर पाएंगे अपनी मार्कशीट

Latest News

RAIPUR BREAKING: इमली के पेड़ से लटकी मिली नाबालिग की लाश, इलाके में फैली सनसनी*
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
CG NEWS: बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे जिपं सदस्य संजय नेताम की तबीयत बिगड़ी,तीसरे दिन हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस से मैनपुर अस्पताल ले जाया गया,
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 6, 2025
CG NEWS: खाद्य सुरक्षा विभाग ने सारंगढ़ में मेडिकल स्टोर्स पर की छापेमारी, नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
CG NEWS: महिला सुरक्षा में लापरवाही नहीं – गैस चूल्हा बेचने के बहाने छेड़छाड़ – पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?