Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अग्निपथ के विरोध में राजधानी में कल सुंदरकांड का पाठ, प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रदर्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand News

अग्निपथ के विरोध में राजधानी में कल सुंदरकांड का पाठ, प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रदर्शन

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/06/26 at 7:07 AM
Mahak Qureshi
Share
2 Min Read
SHARE

Contents
उपाध्याय सुंदरकांड का आयोजन भी कराएंगेप्रदेश अध्यक्ष बोले- आवेदन ही न करें युवा

कांग्रेस ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में 27 जून को सभी विधानसभा क्षेत्रों में सत्याग्रह की घोषणा की है। कांग्रेस यह विरोध प्रदर्शन सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक करेगी। इस राजनीतिक आंदोलन में रायपुर में पार्टी के एक विधायक ने सुंदरकांड का पाठ भी रखवा दिया है।

- Advertisement -
Ad image

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और रायपुर पश्चिम क्षेत्र से विधायक विकास उपाध्याय इसका नेतृत्व कर रहे हैं। उपाध्याय ने बताया, कांग्रेस पार्टी का भारत के युवाओं को पूरा समर्थन है। छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक अग्निपथ योजना के विरोध में सत्याग्रह होना है। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में यह प्रदर्शन आमानाका स्थित पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर हाेगा।

- Advertisement -

उपाध्याय सुंदरकांड का आयोजन भी कराएंगे

सत्याग्रह आन्दोलन के साथ सुन्दरकांड पाठ का आयोजन भी रखा गया है। विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि अग्निपथ योजना को लेकर देश के युवाओं में आक्रोश है, जिसकी जिम्मेदार भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार है। विकास उपाध्याय ने अग्निपथ योजना को तीन कृषि कानूनों की तरह बताते हुए कहा कि केन्द्र सरकार को वापस लेना होगा।

- Advertisement -

प्रदेश अध्यक्ष बोले- आवेदन ही न करें युवा

उधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अग्निपथ योजना के बहिष्कार का आह्वान किया है। मरकाम ने कहा, गांधी के असहयोग आंदोलन के माध्यम से हम अहिंसक तरीके से अपनी बात को इस तानाशाही सरकार के सामने रख सकते हैं। देश भर के युवाओं से मेरी अपील है कि आप सभी अहिंसक तरीके से युवाओं के बीच यह संदेश फैलाएं कि कोई भी युवा “अग्निपथ-स्कीम“ में आवेदन न करें।

उन्होंने कहा कि जब इस स्कीम में कोई आवेदन ही नहीं करेगा तो सरकार को यह समझ मे आ जाएगा कि देश के युवाओं ने विनम्रतापूर्वक इस युवा विरोधी स्कीम को नकार दिया है। फिर सरकार पहले की तरह सेना की भर्ती बहाल करने के लिए मजबूर हो जाएगी।

TAGGED: agneepath, agneepath army, agneepath news, agneepath protest, agneepath protest in bihar, agneepath protest in up, agneepath protest live, agneepath protest news, agneepath scheme, agneepath scheme details, agneepath scheme indian army, agneepath scheme protest, agneepath train, agneepath yojana, protest against agneepath, protest against agneepath scheme, protest over agneepath, violent protest on agneepath, what is agneepath, what is agneepath scheme
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री बघेल ने कुनकुरी विश्राम गृह में जिला अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक
Next Article शिव मंदिर का होगा जीर्णोद्धार

Latest News

RAIPUR NEWS : झूलेलाल भगवान की महाआरती सिंधी काउंसिल टीम ने की झूलेलाल देवता की पूजा अर्चना
Grand News June 26, 2025
RAIPUR NEWS : राजधानी में दो दिवसीय रीजॉय पॉप-अप एग्ज़िबिशन,प्रदेशभर से पहुंच रहे डिजाइनर
Grand News June 26, 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि, शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की
Grand News June 26, 2025
Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: TI, SI, ASI से लेकर कांस्टेबल तक तबादले, देखें पूरी सूची
Grand News छत्तीसगढ़ June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?