Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Bilaspur News : अरपा नदी के दोनों बैराज जनवरी तक बनकर हो जाएंगे तैयार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsबिलासपुर

Bilaspur News : अरपा नदी के दोनों बैराज जनवरी तक बनकर हो जाएंगे तैयार

GrandNews
Last updated: 2022/06/30 at 9:16 AM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। बिलासपुर के अरपा नदी में बन रहे दो निर्माणाधीन बैराज का शहर विधायक शैलेश पांडे ने निरीक्षण किया। यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। विधायक ने बताया कि दोनों बैराज जनवरी 2023 में बनकर तैयार हो जाएंगे। इस बांध के बन जाने से शहर का जल स्तर बढ़ने की उम्मीद है।

- Advertisement -
Ad image

 

 

also read : Rajnandgaon News : अनियंत्रित होकर पलटी बस, तीन अस्पतालों में चल रहा घायलों का उपचार

शहर विधायक शैलेश पांडे ने अरपा नदी में बन रहे दो बैराज का जल संसाधन अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया पहले वे पुराना सरकंडा के शिव घाट तथा उसके बाद पचरीघाट पहुंचे। यहां उन्होंने काम कर रहे मजदूरों को सुरक्षा उपकरणों के साथ काम करने के लिए कहा और बिना सुरक्षा के काम लिए जाने पर अधिकारियों को उन्होंने डांट भी लगाई। उन्होंने कहा कि दोनों बैराज जनवरी 2023 में बनकर तैयार हो जाएंगे। अभी बैराज में गेट लगने और उसके ऊपर 8 मीटर चौड़ी सड़क बनने का काम होगा। बरसात के इन 4 महीनों में बैराज का निर्माण बहुत तेज गति से नहीं हो पा रहा है, क्योंकि इस नदी में अरपा भैसाझार और लच्छनपुर बांध से ओवरफ्लो होने पर पानी छोड़ा जाता है। इस बैराज के बन जाने से उम्मीद है कि शहर का गिरता जलस्तर एक बार फिर ऊपर आ जाएगा तथा बैराज में लबालब पानी भरा रहेगा। लगभग 25 वर्षों के बाद लोग इस नदी में कल कल बहने वाली नदी का साकार रूप देख पाएंगे।

TAGGED: bilaspur, Bilaspur Breaking News, bilaspur hindi news, bilaspur in hindi news, Bilaspur Latest News, bilaspur live news, BILASPUR NEWS, bilaspur news cg, bilaspur news chhattisgarh, bilaspur news hindi, bilaspur news in hindi, bilaspur news latest, bilaspur news live, bilaspur news today, bilaspur today latest news, bilaspur today news, crime in bilaspur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री ने मनेन्द्रगढ़ के हनुमान टेकरी मंदिर में की पूजा-अर्चना
Next Article TKMOC : जाने कौन निभाएगा नट्टू काका का लीड रोल 

Latest News

CG News : छत्तीसगढ़ में उबाल — सक्ती में भी फूटा विरोध, गुरु खुशवंत साहेब जी के सुरक्षा की मांग
Grand News छत्तीसगढ़ सक्ती July 16, 2025
Shocked to see Vidya Balan’s transformation: ओय तेरी…! विद्या बालन का ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन देख चौंके फैंस, AI समझ बैठे लोग – नई तस्वीरें वायरल”
bollywood Grand News छत्तीसगढ़ मनोरंजन July 16, 2025
INTERNATIONAL NEWS: दमिश्क में इजरायली हमले से मचा हड़कंप, लाइव रिपोर्टिंग के दौरान रिपोर्टर की जान बचाने की कोशिश वायरल
Grand News VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ July 16, 2025
CG NEWS: कलेक्टर के नोटिस पर भड़के जयसिंह अग्रवाल – बोले “मैं उनका चपरासी नहीं”, कलेक्टर ने कहा – कानून व्यवस्था बनाए रखना मेरी जिम्मेदारी
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ July 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?