Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 2 जुलाई से पहले शपथ लेंगे देवेंद्र फडणवीस, क्या है तैयारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमहाराष्ट्र

2 जुलाई से पहले शपथ लेंगे देवेंद्र फडणवीस, क्या है तैयारी

GrandNews
Last updated: 2022/06/30 at 7:42 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस(Devendra Fadnavis) कल तक मुख्यमंत्री (Chief Minister)पद की शपथ ले सकते हैं। फिलहाल भाजपा कोर कमिटी की बैठक फडणवीस के आवास पर चल रही है और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil)समेत कई सीनियर लीडर मौके पर पहुंचे हैं। इस बैठक में गिरीश महाजन और महाराष्ट्र के चुनाव प्रभारी सीटी रवि भी शामिल हैं। भाजपा सूत्रों का कहना है कि इस बैठक के बाद देवेंद्र फडणवीस राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। दरअसल भाजपा की प्लानिंग यह है कि 1 जुलाई तक ही शपथ का कार्यक्रम पूरा हो जाए क्योंकि 2 जुलाई से हैदराबाद में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक(national executive meeting)होने वाली है। इस मीटिंग में फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल समेत कई सीनियर नेता हिस्सा ले सकते हैं।

- Advertisement -
Ad image

इसलिए भाजपा की यह प्लानिंग है कि मीटिंग से पहले ही महाराष्ट्र में सरकार गठन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाए। इस बीच गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने उद्धव ठाकरे के सीएम पद से इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है, नई सरकार के गठन तक वह कार्यवाहक सीएम के तौर पर काम संभालते रहेंगे। वहीं शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे गुट के विधायकों की मीटिंग गोवा के ताज होटल में चल रही है। हालांकि एकनाथ शिंदे ने कहा कि भाजपा के साथ मंत्री पदों को लेकर जो अटकलें लग रही हैं, वे गलत हैं। उन्होंने मराठी में ट्वीट किया, ‘भाजपा के साथ हमारी कोई बात नहीं हो रही है कि किसे कौन सा मंत्री पद मिलेगा। इस बारे में जल्दी ही बात होगी। तब तक मंत्रियों की किसी लिस्ट या फिर अफवाहों पर यकीन न करें।’

- Advertisement -

also read : Udaipur murder: जब रेत रहे थे कन्हैया का गला, रियाज-गौस के मुंह से निकल रहा था जहर, FIR में इस बात का जिक्र

- Advertisement -

बता दें कि इससे पहले सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली थी कि भाजपा 29 मंत्री पद अपने पास रख सकती है। इसके अलावा 13 मंत्री पद एकनाथ शिंदे गुट को दिए जा सकते हैं। इनमें से 8 कैबिनेट मंत्री हो सकते हैं और 5 लोगों को राज्य मंत्री बनाया जा सकता है। यही नहीं चर्चा तो एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम बनाए जाने की भी थी, लेकिन फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। देवेंद्र फडणवीस पहले ही भाजपा के विधायक दल के नेता हैं। ऐसे में उन्हें अधिकार है कि वह पार्टी की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश कर सकें। हालांकि इस बैठक के बाद भाजपा की सहयोगियों के साथ भी एक मीटिंग हो सकती है।

TAGGED: #devendra fadnavis, cm devendra fadnavis, devendra fadnavis government, devendra fadnavis latest news, devendra fadnavis live, devendra fadnavis news, devendra fadnavis speech, devendra fadnavis today news, devendra fadnavis video, devendra fadnavis vs uddhav thackeray, devendrafadnavis will be new cm, fadnavis shinde government, fadnavis two times, uddhav thackeray vs devendra fadnavis
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article उदयपुर हत्याकांड : कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में जुलूस के दौरान तनाव, फेंके गए पत्थर
Next Article Bollywood News : हर लुक में कहर ढाती हैं ‘श्रीवल्ली’, साड़ी पहने लगीं बला की खूबसूरत

Latest News

Axiom-4 Mission : अंतरिक्ष में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि : CM विष्णु देव साय ने कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी शुभकामनाएं
Axiom-4 Mission : अंतरिक्ष में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि : CM विष्णु देव साय ने कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ June 25, 2025
CG BREAKING : कोचिंग जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत, बर्थडे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, छाया मातम..
CG BREAKING : कोचिंग जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत, बर्थडे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, छाया मातम..
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 25, 2025
आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर BJP का लोकतंत्र बचाओ संदेश,स्कूली बच्चों संग निकाली गई तिरंगा यात्रा;विधायक रोहित साहू बोले — ‘संविधान की रक्षा हमारी जिम्मेदारी’
Grand News June 25, 2025
BIG BREAKING: CBSE का बड़ा फैसला ! अब साल में 2 बार होंगी 10वीं बोर्ड परीक्षा
BIG BREAKING: CBSE का बड़ा फैसला ! अब साल में 2 बार होंगी 10वीं बोर्ड परीक्षा
Breaking News Grand News NATIONAL देश June 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?