Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : पार्लर से देर से लौटी पत्नी, पति ने बेटी के सामने काट दिया गला 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
कांकेरक्राइमछत्तीसगढ़

CG CRIME NEWS : पार्लर से देर से लौटी पत्नी, पति ने बेटी के सामने काट दिया गला 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/07/01 at 2:28 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

Contents
सुबह से हो रहा था विवादटंगिया से किया गले पर दो वार 
- Advertisement -

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

कांकेर। जिले से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहाँ शुक्रवार को एक युवक ने 13 साल की बेटी के सामने ही अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। महिला की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह पार्लर से देर से लौटती थी। आरोपी पति ने टंगिया से महिला पर तीन वार किए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ एकत्र होती देख आरोपी ने थाने जाने का झांसा दिया और भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामला पंखाजूर थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

 

जानकारी के मुताबिक, चांदीपुर गांव जीवानंद टिकेदार (45) ने लतिका टिकेदार (35) के साथ दूसरी शादी की थी। लतिका भी यह दूसरी शादी थी। पहले पति से उसकी 13 साल की एक बेटी है, जो साथ ही में रहती है। बताया जा रहा है कि पत्नी के पार्लर जाने और काफी देर से आने को ले कर दोनों के बीच विवाद था। इसके बाद महिला ने मजदूरी भी शुरू कर दी थी। इसे लेकर जीवानंद अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और उसे मना किया करता। इसके बाद भी लतिका अड़ी हुई थी।

 

 

सुबह से हो रहा था विवाद

 

इसी बात को लेकर सुबह करीब 6 बजे से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि जीवानंद ने लतिका को जान से मार देने की बात कही। इस पर उसकी 13 साल की सौतेली बेटी ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यह देखकर जीवानंद भड़क गया। उसने बेटी से मोबाइल छीना और जमीन पर पटक कर तोड़ डाला। इस बीच लतिका किचन में खाना बनाने चली गई। आरोप है कि तभी जीवानंद टंगिया लेकर पहुंचा और लतिका की पीठ पर वार कर दिया।

 

टंगिया से किया गले पर दो वार 

पीठ पर टंगिया के वार से लतिका लहूलुहान हो गई, लेकिन उसने अपनी बेटी को वहां से भाग जाने के लिए कहा। बेटी वहां से भागी तो जीवानंद ने लतिका के गले पर दो वार कर दिए, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटी ने आसपास के लोगों को घटना के बारे में बताया। इस पर लोग घर के बाहर जुटने लगे। यह देखकर जीवानंद बाहर निकला और थाने जाकर सरेंडर करने की बात कहता हुआ वहां से भाग निकला। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार टीमें बनाई हैं। हालांकि अभी उसका पता नहीं चल सका है।

 

10 साल पहले हुई थी दोनों की शादी

आरोपी जीवानंद टिकेदार राज मिस्त्री का काम करता है। लतिका उसकी दूसरी पत्नी है। उसका मायका चांदीपुर में ही है। लतिका की शादी पहले किसी अन्य गांव में हुई थी। उसकी एक बेटी हुई, लेकिन घरेलू विवाद के चलते वह मायके लौट आई। वहीं जीवानंद की भी शादी हुई, पर कोई बच्चा नहीं होने से पत्नी उसे छोड़कर किसी अन्य के साथ चली गई। करीब 10 साल पहले जीवानंद और लतिका मिले तो उन्होंने शादी कर ली। उसने सौतेली बेटी को भी अपने साथ ही रख लिया।

 

मेरा पिता राक्षस है -बेटी  

बेटी के सामने ही जीवानंद ने पत्नी की हत्या कर दी। बेटी ने तो किसी तरह से बचकर अपनी जान बचाई। अब वह अकेली है। कहती है कि मेरा पिता राक्षस है। वह हमेशा ही मारपीट करता था। परेशान करता था। कभी चैन से नहीं रहने दिया। इसके बाद उसकी बेटी ने अपना और मां का सामान लिया और गांव में ही अपनी नानी के घर रहने के लिए चली गई।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CRIME NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, KANKER CRIME NEWS, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article राजधानी के नये कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने ग्रहण किया पदभार, राज्य निर्माण के बाद बने जिले के 20वें कलेक्टर
Next Article Russia Ukraine News : PM मोदी ने पुतिन से फोन पर की बात, यूक्रेन पर भारत का रुख दोहराया, फूड सिक्योरिटी समेत कई मुद्दों पर भी चर्चा

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल के प्रतिभा सम्मान समारोह में होनहार बच्चों का हुआ सम्मान
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 1, 2025
Accident News: गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर दादा और पोते की मौके पर मौत
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
CG NEWS: पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में नवीन कानूनों के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन जांजगीर के प्रशिक्षण कक्ष में किया गया
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 1, 2025
CG NEWS: सारागांव के नायब तहसीलदार राजेंद्र चंद्राकर हुए सेवानिवृत्त
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?