Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री बघेल ने श्री नारायणा हॉस्पिटल में मेगा निःशुल्क आर्थोपेडिक एवं स्पाइन सर्जरी का किया शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand News

मुख्यमंत्री बघेल ने श्री नारायणा हॉस्पिटल में मेगा निःशुल्क आर्थोपेडिक एवं स्पाइन सर्जरी का किया शुभारंभ

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/07/01 at 8:14 AM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -
Ad image

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर स्थित श्री नारायणा हॉस्पिटल में आयोजित निःशुल्क मेगा आर्थोपेडिक एवं स्पाइन सर्जरी तथा तीन दिवसीय स्पाइन एवं आर्थोपेडिक कांफ्रेंस का शुभारंभ किया।

- Advertisement -

- Advertisement -

मुख्यमंत्री बघेल ने उपस्थित डॉक्टर्स को डॉक्टर्स डे की बधाई और शुभकामनाएं दी साथ ही श्री नारायणा हॉस्पिटल के 11 वर्ष पूर्ण होने पर हॉस्पिटल से जुड़े सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में श्री नारायणा हॉस्पिटल की राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर मुम्बई, बैंगलोर सहित अन्य प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों से आए विशेषज्ञ चिकित्सों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने निःशुल्क शिविर का लाभ लेने आए लोगों के शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना की।

मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर कांफ्रेस का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नारायणा हॉस्पिटल द्वारा विगत 11 वर्षों में जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों और अत्याधुनिक संसाधनों के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का सराहनीय कार्य किया गया है। इस सफलता में यहां के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा भी राज्य के जरूरतमंद लोगों के लिए डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के माध्यम से 05 लाख रूपए तक की निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है साथ ही गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 20 लाख रूपए तक का उपचार निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति स्वस्थ रहना चाहता है, लेकिन किन्हीं कारणों से बीमार हो जाने पर बेहतर उपचार की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं से निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में नए व गंभीर बीमारियों की पहचान हो रही है, साथ ही इनका उपचार भी संभव हुआ है। राज्य सरकार द्वारा भी इन नए व गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आवश्क सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। कार्यक्रम को हॉस्पिटल के संचालक डॉ. सुनील खेमका ने भी संबोधित किया व डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं दी।

TAGGED: bhupesh baghel, bhupesh baghel in hindi, Bhupesh Baghel News, bhupesh baghel news today, bhupesh baghel visit to agra cm bhupesh baghel hindi news, cg cm bhupesh baghel visit in agra cm bhupesh baghel, chhattisgarh cm bhupesh baghel, chhattisgarh cm bhupesh baghel के आज के कार्यक्रम, CM BHUPESH BAGHEL, cm bhupesh baghel latest news, CM Bhupesh Baghel news, cm bhupesh baghel today news, cm bhupesh baghel up visit, cm bhupesh baghel visit to up
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING NEWS : पेट्रोल-डीजल और ATF के एक्सपोर्ट पर मोदी सरकार ने बढ़ाया टैक्स, जाने कितना
Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की छेरापहरा की रस्म से श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरूआत

Latest News

CG Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की अहम बैठक 30 जून को, लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले, सबसे ज्यादा समय तक रहने वाले मुख्य सचिव को दी जायेगी विदाई 
छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS : छत्तीसगढ़ का यह जिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में हुआ शामिल, एक ही दिन में 51727 महिलाओं का हुआ एचबी जांच, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने दी बधाई
गौरैला पेंड्रा मारवाही छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG ACCIDENT NEWS : ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत 
छत्तीसगढ़ दुर्घटना महासमुंद June 27, 2025
गरियाबंद प्रवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती – पार्षद निरंजन प्रधान कांग्रेस में हुए शामिल
Grand News June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?