Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : युवक ने घर में घुसकर की पड़ोसी महिला की हत्या, बोला- लड़की के नाम पर करती थी बदनाम 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़बेमेतरा

CG CRIME NEWS : युवक ने घर में घुसकर की पड़ोसी महिला की हत्या, बोला- लड़की के नाम पर करती थी बदनाम 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/07/02 at 10:15 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

CG CRIME NEWS : युवक ने घर में घुसकर की पड़ोसी महिला की हत्या, बोला- लड़की के नाम पर करती थी बदनाम 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बेमेतरा। CG CRIME NEWS जिले में एक युवक ने घर में घुसकर पड़ोसी महिला की हत्या कर दी। आरोपी ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर (beating with a rod) उसे मार दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और नाकाबंदी की। अगले दिन पुलिस ने आरोपी को रायपुर भागते हुए गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने पर आरोपी ने कहा कि उसके पड़ोसी बदनाम करते थे। उसके खिलाफ झूठा प्रचार कर रहे थे कि वह लड़कीबाज है, चोर है। इस कारण महिला को मार दिया। मामला बेरला थाना क्षेत्र (Berla Police Station Area) का है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, ग्राम सिंवार निवासी राम प्यारी सिन्हा (50) पत्नी घनश्याम सिन्हा गुरुवार को घर में अकेली थी। इसी दौरान उसी गांव का रहने वाला मनोज साहू (26) उनके घर में घुस आया। आते ही उसने लोहे की रॉड से राम प्यारी सिन्हा के सिर और चेहरे पर हमला कर दिया। इसके बाद वहां से भाग निकला। आसपास के लोगों ने मनोज को घर से भागते देखा तो मौके पर पहुंचे। वहां राम प्यारी लहूलुहान हालत में पड़ी थी। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी और उसे 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।

 

चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी

बेरला अस्पताल में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो चला कि आरोपी मनोज गांव से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। तभी शुक्रवार शाम को मनोज के बाइक से रायपुर-दुर्ग की ओर भागने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने चेकपोस्ट पर अलर्ट किया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को ग्राम सोंढ की मेन रोड पर पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में उसने महिला की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है।

 

पड़ोसी झूठा आरोप लगाकर बदनाम करते थे

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि राम प्यारी के घर वाले उसके घर के सामने रहते हैं। पिछले कुछ समय से वाद-विवाद मनमुटाव चल रहा है। आरोपी को महिला के घर वालों ने पहले लड़की के नाम पर बदनाम किया, फिर चोरी का भी झूठा आरोप लगाया। पुलिस में शिकायत भी की। इसी गुस्से में वह गुरुवार सुबह करीब 6.30 बजे महिला के घर पहुंचा और निगरानी करने लगा। महिला के पति को काम पर जाते देख अंदर घुसा और हमला कर दिया। इसके बाद रॉड घर में छिपाकर भाग रहा था। पुलिस ने रॉड बरामद कर ली है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, CRIME NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article अमरावती हत्याकांड की जांच करेगी एनआईए, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिए निर्देश
Next Article CRIME NEWS : ससुरालवालों ने दी लव मैरिज की सजा, बहु पर चाकू से किया हमला, फिर प्राइवेट पार्ट में डाल दिया रॉड और डंडा, हालत गंभीर CG CRIME NEWS : 60 साल के अधेड़ ने 4 बच्चों की मां के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 

Latest News

CG NEWS: अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 22, 2025
CG NEWS : मैनपुर में एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे खादी ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, खादी उत्पादन केन्द्र का किया निरीक्षण
गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 22, 2025
CG NEWS: भाजपा माना मंडल की तिरंगा यात्रा में मंत्री केदार कश्यप हुए शामिल
छत्तीसगढ़ May 22, 2025
CG NEWS: राजिम विधानसभा की सहकारी समितियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?