Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : सड़क पर रोते मिली 18 साल की लड़की, BSP कर्मचारी ने खंडहर में लेजाकर किया दुष्कर्म, ऐसे हुआ गिरफ्तार  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्ग

CG CRIME NEWS : सड़क पर रोते मिली 18 साल की लड़की, BSP कर्मचारी ने खंडहर में लेजाकर किया दुष्कर्म, ऐसे हुआ गिरफ्तार  

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/07/08 at 1:29 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG CRIME NEWS : सड़क पर रोते मिली 18 साल की लड़की, BSP कर्मचारी ने खंडहर में लेजाकर किया दुष्कर्म, ऐसे हुआ गिरफ्तार  
CG CRIME NEWS : सड़क पर रोते मिली 18 साल की लड़की, BSP कर्मचारी ने खंडहर में लेजाकर किया दुष्कर्म, ऐसे हुआ गिरफ्तार  
SHARE

 

- Advertisement -

CG CRIME NEWS : सड़क पर रोते मिली 18 साल की लड़की, BSP कर्मचारी ने खंडहर में लेजाकर किया दुष्कर्म, ऐसे हुआ गिरफ्तार  

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

दुर्ग। CG CRIME NEWS : रेप के आरोप में भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के एक कर्मचारी को रायपुर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 58 साल के महेश चंद्राकर (Mahesh Chandrakar) नाम के इस शख्स ने 18 साल की एक लड़की को अपने हवस का शिकार बनाया। महेश को रायपुर की डीडी नगर थाने की पुलिस ने अरेस्ट किया। कोर्ट में पेश करने के बाद इसे रायपुर जेल में भेजा गया है।

- Advertisement -

 

भिलाई की रहने वाली लड़की ने पुलिस को बताया कि वो अपनी बुआ के साथ रहती है। घरेलू काम-काज में गड़बड़ी की वजह से लड़की और उसकी बुआ के बीच विवाद हो गया। लड़की अपने घर से निकल कर मैत्री गार्डन आ गई। वो परेशान थी और सड़क पर किनारे खड़ी होकर रो रही थी। यहां से गुजर रहे महेश चंद्राकर की इस पर नजर पड़ी। बाइक सवार महेश लड़की के करीब आ गया।

 

महेश ने पूछा कि तुम रो क्यों रही हो। लड़की ने घरेलू परेशानी बताई। मीठी-मीठी बातें करके महेश ने लड़की का ध्यान भटकाया और कहा- मैं तुम्हें घर छोड़ देता हूं, आओ मेरी बाइक पर बैठो, मैं ले चलता हूं। परेशान लड़की ने भरोसा कर लिया और बाइक पर बैठ गई। इसके बाद महेश लड़की को बातों में उलझाकर उतई के रास्ते महादेव घाट रायपुर ले आया।

 

खंडहर में लेजाकर किया दुष्कर्म 

महेश ने लड़की को बाइक से उतरने को कहा। लड़की ने पूछा कि कहां ले आए हो। महेश ने कहा कि यहां उसे कुछ काम है, इसके बाद शॉर्टकट रास्ते से ले जाकर वो लड़की को घर छोड़ देगा। वो लड़की को अपने साथ खंडहर में ले गया। इसके बाद शारीरिक संबंध बनाने को कहने लगा। लड़की ने शोर मचाने की कोशिश की तो महेश ने उसे बदनाम करने और हत्या करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद लड़की को भिलाई जाने वाली सड़क पर छोड़ दिया।

 

आरोपी तक ऐसे पहुंची पुलिस 

घटना के बाद महेश फरार था, लेकिन उसने लड़की को एक कागज में अपना नाम और मोबाइल नंबर दिया। कहा कि दोबारा भी मिलेगा। महेश ने लड़की को 500 रुपए देकर घर लौटने कहा और किसी ने कुछ कहने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। रात तक लड़की अपने घर पहुंची। एक दो दिन उसने किसी से कुछ नहीं कहा। फिर अपनी बुआ को सब कुछ बता दिया। रायपुर के डीडी नगर थाने आकर लड़की के परिजनों ने सारी बात पुलिस को बताई और महेश का लिखा कागज दिखाया। इसीके आधार पर पुलिस ने महेश को धर दबोचा। भिलाई स्टील प्लांट का ये कर्मचारी अब रायपुर जेल की सलाखों के पीछे है।

TAGGED: CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, DURG CRIME NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article दुर्ग ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष बने विधायक देवेंद्र यादव, सर्व सम्मति से सुमीत पवार को बनाया गया उपाध्यक्ष
Next Article CG BREAKING : बरसाती नाले में बहा सर्चिंग से लौट रहा CRPF जवान, अब तक नहीं मिला कोई सुराग  CG BREAKING : बरसाती नाले में बहा सर्चिंग से लौट रहा CRPF जवान, अब तक नहीं मिला कोई सुराग 

Latest News

CG NEWS: वैश्य समाज 14 जून को देशभर में करेगा रक्तदान
छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
CG NEWS: सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिताजी की याद में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Saddle Roll: काठी रोल का आविष्कार किसने किया? जानिए काठी रोल के इतिहास के बारे में?
Featured Foods Grand News Health June 5, 2025
GRAND NEWS: सांसद बृजमोहन के पिता दिवंगत रामजी लाल अग्रवाल को ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने दी श्रद्धांजलि
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?