Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG WEATHER ALERT : प्रदेश में मौसम विभाग की चेतावनी, गरज चमक के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG WEATHER ALERT : प्रदेश में मौसम विभाग की चेतावनी, गरज चमक के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/07/09 at 4:01 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, गरज चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना
WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, गरज चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना
SHARE

CG WEATHER ALERT : प्रदेश में मौसम विभाग की चेतावनी, गरज चमक के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना 

रायपुर। CG WEATHER ALERT : मौसम विभाग ने चेतावनी (weather department alert) देते हुए कहा है कि प्रदेश में अगले दो दिनों में कई जिलों में बारिश होगी। कुछ जगहों पर इस बीच बिजली भी गिर सकती है। कवर्धा, जशपुर, और सरगुजा के पहाड़ी इलाकों में आम तौर पर इस तरह की घटनाएं अधिक होती हैं। इसलिए विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

9 जुलाई को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश के हालात बन रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक हल्की से मध्यम वर्षा होने, गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। आगामी दो दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी की प्रदेश के बस्तर संभाग के जिलों में मैदानी इलाकों के मुकाबले बारिश के आसार अधिक हैं।

- Advertisement -

 

इस वजह से होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, जबलपुर, पेंड्रा रोड, कलिंग पटनम, उत्तर पश्चिम और उससे लगे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी से होते हुए पूर्व की ओर होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक फैल रही है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश से लगे प्रदेश के जिलों में इसका असर होगा। इस वजह से बारिश के आसार हैं।

 

शुक्रवार को ऐसा रहा मौसम

प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत आस-पास के जिलों मंे हल्की बारिश हुई। कुरूद में सबसे अधिक 34.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। बीजापुर में 17, गंगालुर में 13, मुंगेली में 7, लाभांडी, दंतेवाड़ा में 6, धरमजयगढ़ में 5, पाटन, पखांजूर गीदम, भोपालपटनम में 4, घरघोड़ा , उसूल, छिंदगढ़, बस्तर में 3, कुरूद अंतागढ़, कसडोल, पंडरिया, सुकमा, करताला, महासमुंद में 2, पिथौरा, खैरागढ़ रायपुर, मगरलोड, पथरिया, बसना, पेंड्रा रोड, राजिम, आरंग, बागबाहरा और कोंडागांव में 1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

 

चेतावनी

मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी में कहा गया है कि एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और ज्यादातर हिस्सों में हल्की बारिश होगी। चेतावनी के तौर पर मौसम विभाग ने कहा है कि एक दो जगह पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article विधायक रोजगार मेला में बड़ी उम्मीद और उत्साह से पहुंचे सैंकड़ों युवा 1200 से अधिक युवाओं ने भरे आवेदन देर शाम तक चलता रहा इंटरव्यू 280 शिक्षित बेरोजगारों को किया गया शॉर्टलिस्ट, अब मिलेगा प्लेसमेंट युवाओं को रोजगार दिलाने आगे भी होते रहेंगे आयोजन – देवेंन्द्र यादव
Next Article World Kebab Day 2022: आज मनाया जा रहा है विश्व कबाब दिवस, ऐसे बनाए स्वादिष्ट कबाब

Latest News

CG NEWS: रॉयल्टी क्लीयरेंस में अटक रहे बिल, निगम ठेकेदारों ने लगाई गुहार 
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 26, 2025
Video Viral”: अर्थी को बना दिया रील का सेट, वर्दी पर फिर उठे सवाल”शव यात्रा में इमोशनल एंगल ढूंढते सिपाही, वीडियो वायरल”
Grand News VIRAL VIDEO June 26, 2025
CG NEWS : पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक – कहा, “छत्तीसगढ़ी साहित्य ने अपना शिखर पुरुष खो दिया”
छत्तीसगढ़ रायपुर June 26, 2025
Poet Surendra Dubey passed away : पद्मश्री कवि सुरेंद्र दुबे का निधन
Padmashree Dr. Surend Dubey death : पद्मश्री डॉ. सुरेन्द दुबे का निधन, 2018 में उड़ी थी मौत की झूठी खबर — तब खुद लिखी थी ये मज़ेदार कविता
Grand News छत्तीसगढ़ June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?