Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पति-पत्नी की अनबन का शिकार हुआ मासूम : कलयुगी पिता ने ही उतारा मौत के घाट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsक्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

पति-पत्नी की अनबन का शिकार हुआ मासूम : कलयुगी पिता ने ही उतारा मौत के घाट

Desk
Last updated: 2022/07/09 at 5:43 PM
Desk
Share
4 Min Read
पति-पत्नी की अनबन का शिकार हुआ मासूम : कलयुगी पिता ने ही उतारा मौत के घाट
पति-पत्नी की अनबन का शिकार हुआ मासूम : कलयुगी पिता ने ही उतारा मौत के घाट
SHARE


बिलासपुर।
जिले देहात में चार साल के एक मासूम का अपहरण कर हत्या कर दी गई. आश्चर्य की बात है कि बच्चे का पिता ही हत्या का आरोपी निकला। पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता ने अपने ही बच्चे की गला घोंटकर हत्या करना कबूल किया है।

घटना के बाद से सीएसपी स्नेहिल साहू और उनकी टीम हर पहलुओं पर नजर बनाए हुए थी। सीएसपी ने बताया कि ग्राम सेलर निवासी मदन सूर्यवंशी (29) मूलतः किसान है। शुक्रवार की दोपहर बाद उसका चार साल का बेटा दिव्यांशु उर्फ़ शौर्य उर्फ बल्ला घर से खेलने के लिए निकला। शौर्य खेलते-खेलते अचानक गायब हो गया। देर शाम को उसके परिजन जब उसे वापस बुलाने के लिए पहुंचे तो वह कही नजर नही आया। जबकि उसके साथी-बच्चे अपने-अपने घर चले गए थे। बच्चे के परिजन उसे लगभग पूरी रात तलाशते रहे।

- Advertisement -
Ad image

शनिवार को सुबह करीब 4.30 बजे शौर्य की लाश मदन के चचेरे भाई गोपी ने घर के पास ही गली में देखी गई। उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। मासूम बच्चे की मौत की खबर मिलने पर सीपत पुलिस भी मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार शौर्य के शव को देखने से साफ लग रहा था उसकी गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। उसके शरीर में खरोंच के निशान भी मिले। इधर पुलिस ने मर्ग कायम कर तत्काल मामले को जांच में लिया।

- Advertisement -

पुलिस ने परिजनों व आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की और संदेह के आधार पर शौर्य के पिता मदन को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पिता ने अपने ही मासूम बच्चे शौर्य की हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने मदन के खिलाफ धारा 364 और 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है .

- Advertisement -

शक की बलि चढ़ा मासूम 

सीपत थाना प्रभारी ने बताया कि मदन और उसकी पत्नी सलमा के बीच अनबन थी। शादी से पहले ही दोनों के घर अगल-बगल थे। दोनों ने प्रेम-विवाह किया था। शादी के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। मदन अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। उसे शक था कि शौर्य उसका बच्चा नहीं है। मदन शराब पीने का आदी था और अक्सर अपनी पत्नी पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट किया करता था। शुक्रवार की दोपहर भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। गुस्से में सलमा, मदन के घर से अपने मायके घर चली गई थी,बाद में मदन उसे मनाकर वापस घर ले आया। वापस आकर उन्होंने दुबारा झगड़ा किया। इस बीच शौर्य को खेलने के लिए भेज दिया गया। विवाद बढ़ने पर सलमा एक बार फिर अपने मायके चली गई। पुलिस के अनुसार आखिरी बार शौर्य को अपने पिता मदन के साथ देखा गया था। पुलिस ने मदन को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की और आखिरकार मदन ने कबूल कर लिया कि उसने ही अपने बच्चे शौर्य की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसकी लाश को घर के पास गली में फेंक दिया था।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Eid Al- Adha 2022: बकरीद कल, जानिए इतिहास और महत्व से लेकर सब कुछ
Next Article “मोर महापौर- मोर द्वार” के तहत महापौर पहुंचे ज़ोन तीन के वार्डों में, समस्या जानने महापौर और पार्षद निकले दो पहिया में

Latest News

Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: TI, SI, ASI से लेकर कांस्टेबल तक तबादले, देखें पूरी सूची
Grand News छत्तीसगढ़ June 26, 2025
CG NEWS: एसपी.धमतरी के निर्देश पर वर्ष 2025 में अब तक कुल 12 बदमाशों की खोली गई है निगरानी फाइल
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ धमतरी June 26, 2025
CG NEWS: रॉयल्टी क्लीयरेंस में अटक रहे बिल, निगम ठेकेदारों ने लगाई गुहार 
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 26, 2025
Video Viral”: अर्थी को बना दिया रील का सेट, वर्दी पर फिर उठे सवाल”शव यात्रा में इमोशनल एंगल ढूंढते सिपाही, वीडियो वायरल”
Grand News VIRAL VIDEO June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?