Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: महिलाओं से जालसाजी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, गया जेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsगरियाबंदछत्तीसगढ़

महिलाओं से जालसाजी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, गया जेल

Vijay Sinha
Last updated: 2022/07/10 at 6:48 PM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

छुरा:- महिला समूह से 18 लाख रुपए का धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। छुरा थाना द्वारा क्षेत्र की महिला समूहों को सरगम सहेली संस्था में कार्य करने के नाम पर 18 लाख 89 हजार 500 रूपये लेकर धोखाधड़ी कर फरार आरोपियों के मामले में सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisement -
Ad image

जानकारी के अनुसार मामला थाना छुरा क्षेत्र का है। जहां वर्ष 2021 में थाना छुरा क्षेत्र के ग्राम महेली, कनेसर, केडीआमा, हीराबतर, पण्डरीपानीडीह पेण्ड्रा के विभिन्न महिला समूहों के द्वारा थाना छुरा में सरगम सहेली संस्था में कार्य करने का झांसा देकर प्रत्येक महिला सदस्य से सदस्यता शुल्क राशि 500-500 रूपये एवं बीमा शुल्क राशि 250-250 रूपये के हिसाब से महिला समितियों से कुल 18,89,500 रूपये लेकर महिला समितियों को किसी प्रकार का कार्य न देकर रूपये लेकर धोखाधड़ी कर फरार रायपुर निवासी आशुतोष श्रीवास्तव एवं महासमुंद निवासी गायत्री साहू के विरूद्ध शिकायत थाना छुरा में किया गया था।

- Advertisement -

शिकायत की जांच पर आरोपियों द्वारा धोखाधड़ी का अपराध घटित करना सही पाये जाने से धारा 420, 34 भादवि० का मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों की खोज में जुट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए गरियाबंद पुलिस कप्तान जेआर ठाकुर के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी छुरा के नेतृत्व में छुरा पुलिस द्वारा टीम बनाई है। पुलिस टीम ने आरोपी आशुतोष श्रीवास्तव के विधानसभा रोड रायपुर स्थित निवास पर तड़के दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना छुरा लाया गया जहां पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा महिला समूहो से रूपये लेकर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी छुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम सउनि नीलूराम दीवान, आरक्षक डेकेश्वर सोनी, नरेन्द्र साहू, मिथलेस मरकाम की सराहनीय भूमिका रही।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ख़ाकी का एक रंग ऐसा भी- पुलिस अधीक्षक ने विदाई के दौरान वृद्धाश्रम के वृद्धजनों के चरणस्पर्श कर माथे से लगाया,साथ ही कर्तव्य मंदिर पुलिस अधीक्षक कार्यालय को श्री प्रणाम कर नवीन जिम्मेदारियों की ओर चल पड़े।
Next Article मछुआ नीति को केबिनेट की अगली बैठक में दी जाएगी मंजूरी : मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ निषाद समाज के नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में की घोषणा

Latest News

CG NEWS : बकरीद की खुशियां मातम में बदली, सलीम ने फांसी लगाकर दे दी जान 
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
गरियाबंद में धूमधाम से मनाई गई ईद उल अजहा ईदगाह में नमाज अदा कर दी गई एक-दूसरे को मुबारकबाद,त्योहार बना भाईचारे और सेवा का प्रतीक
Grand News June 7, 2025
CG CORONA: इंसाफ की कुर्सी तक पहुंचा कोरोना वायरस, हाईकोर्ट के जज निकले कोरोना पॉजिटिव, अफसरों के दावों की खुली पोल
CG CORONA: इंसाफ की कुर्सी तक पहुंचा कोरोना वायरस, हाईकोर्ट के जज निकले कोरोना पॉजिटिव, अफसरों के दावों की खुली पोल
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
Durg Breaking: अवैध गुटका-सुपारी फैक्ट्री पर पड़ी प्रशासन रेड, 52 हजार किलो माल जब्त, कारखाना सील
Durg Breaking: अवैध गुटका-सुपारी फैक्ट्री पर पड़ी प्रशासन की रेड, 52 हजार किलो माल जब्त, कारखाना सील
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?