Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जनचौपाल में मिले आवेदनों पर तत्काल अधिकारियों को समाधान के निर्देश, कलेक्टर का अवैध प्लाटिंग पर रोक और राजस्व रिकॉर्ड सुधार पर फोकस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

जनचौपाल में मिले आवेदनों पर तत्काल अधिकारियों को समाधान के निर्देश, कलेक्टर का अवैध प्लाटिंग पर रोक और राजस्व रिकॉर्ड सुधार पर फोकस

Desk
Last updated: 2022/07/11 at 5:49 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

- Advertisement -

रायपुर। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनचौपाल में आए लोगों की समस्याओं और मांगो को सुना। आज की जनचौपाल में मिले आवेदनों में से अवैध प्लाटिंग और राजस्व रिकॉर्ड सुधार के आवेदनों पर कलेक्टर ने विशेष गंभीरता दिखाई और एस.डी.एम तथा राजस्व अधिकारियों को इनके त्वरित निराकरण के लिए कहा। कलेक्टर ने जनचौपाल में मिले आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन कर के समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लोगों से मिले आवेदनों को त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को भी भेजा। आज जनचौपाल में 40 से अधिक लोगों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर अपनी समस्याएं कलेक्टर डॉ भुरे को बताई।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

- Advertisement -

अभनपुर विकासखंड के सोंठ गाव निवासी प्रवीण साहू ने गोबरा-नवापारा छांटा मुख्य मार्ग पर कृषि और शासकीय भूमि पर भू-माफियों द्वारा अवैध प्लाटिंग करने की शिकायत की। कलेक्टर ने इस पर तत्काल अभनपुर के अनुविभागीय राजस्व अधिकारी को जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनचौपाल में तिल्दा विकासखंड के कठिया गांव में हाई स्कूल का भवन नही होने की जानकारी कलेक्टर को दी गई। स्कूल के प्राचार्य ने कक्षाओं और कार्यालय का संचालन पूर्व माध्यमिक शाला के भवन से होने की जानकारी दी। उन्होंने शाला का भवन नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़़ाई प्राभावित होने की बात भी कही। डॉ भुरे ने इसे गंभीरता से लेते हुए कठिया के सरकारी हाई स्कूल के लिए मौके पर ही तीन अतिरिक्त कक्ष निर्माण की स्वीकृति खनिज न्यास मद से करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

- Advertisement -

आरंग तहसील के ग्राम चोरहाडीह निवासी चंद्रकुमार ने अपनी कृषि भूमि को अपने बेटे के नाम पर करने में देरी करने की शिकायत कलेक्टर से की। डॉ भुरे ने इसे गंभीरता से लेते हुए, आरंग के तहसीलदार को प्रकरण पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनचौपाल में ग्राम अकोली-माढंर के पहारी तालाब पर अतिक्रमण कर बनाए गए मकान हटवाने की मांग के साथ मनरेगा के कामों की मजदूरी भुगतान नहीं होने की शिकायत भी आई। कलेक्टर ने दोनो ही मामलों में जिला पंचायत की सी.ई.ओ को निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अभनपुर तहसील के ही छछानपैरी गांव के युवक ने ग्राम पंचायत के माध्यम से कराए गए सड़क निर्माण और तालाब गहरीकरण के काम की मजदूरी नहीं मिलने की शिकायत कलेक्टर से की। दोनो ही काम महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना से कराए गए है। कलेक्टर डॉ भुरे ने प्रकरण कर जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिए।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article एनआईटी रायपुर में “करियर इन डेटा साइंस” पर आई-टॉक सत्र का किया गया आयोजन
Next Article Horoscope Today 16 February 2022 : सिंह और कुम्भ समेत इन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन Horoscope Today 12 July : इन तीन राशि वालों को मिलेंगे अच्छे मौके, धन लाभ और तरक्की के योग, पढ़े दैनिक राशिफल

Latest News

India Pakistan News: मुंबई पुलिस का बड़ा फैसला, पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है।
Grand News NATIONAL छत्तीसगढ़ देश May 10, 2025
BIG NEWS: हिमाचल टैक्सी यूनियन ने दिल जीत लिया: सैनिकों के लिए मुफ्त सेवा की घोषणा
BIG NEWS: हिमाचल टैक्सी यूनियन ने दिल जीत लिया: सैनिकों के लिए मुफ्त सेवा की घोषणा
Breaking News Grand News NATIONAL देश May 10, 2025
TRANSFER
CG BREAKING : शिक्षा विभाग के अधिकारियों का तबादला, हटाए गए महासमुंद DEO, मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद पहली कार्रवाई
Grand News May 10, 2025
CG NEWS : रायगढ़ पुलिस कप्तान की समीक्षा बैठक: गंभीर मामलों में दोष सिद्धि पर जोर
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?