Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने किया पदभार ग्रहण, छत्तीसगढ़ के ध्येय वाक्य विश्वास, विकास, सुरक्षा के अनुरूप कार्य करना हमारी प्राथमिकता।
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsगरियाबंदछत्तीसगढ़

नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने किया पदभार ग्रहण, छत्तीसगढ़ के ध्येय वाक्य विश्वास, विकास, सुरक्षा के अनुरूप कार्य करना हमारी प्राथमिकता।

Vijay Sinha
Last updated: 2022/07/11 at 4:13 PM
Vijay Sinha
Share
4 Min Read
SHARE


नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा ,छत्तीसगढ़ के ध्येय वाक्य विश्वास, विकास, सुरक्षा के अनुरूप कार्य करना हमारी प्राथमिकता।

जनदर्शन द्वारा तुहर पुलिस तुहर द्वार के माध्यम से आम जनों तक जाना व उनके शिकायतों का त्वरित निराकरण करना।

सभी प्रकार की अवैध गतिविधिया गांजा, अवैध शराब, जुआ-सट्टा आदि पर सख्त-सख्त कार्यवाही व अपराध का त्वरित निकाल किया जायेगा।

जिला दो राष्ट्रीय राज्यमार्ग व राजकीय मार्ग से जुड़ा है व शहरी क्षेत्र भी है जिस हेतु यातायात व्यवस्था दूरूस्त करने हेतु विशेष प्रयास किया जायेगा।


समुदायिक पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया जायेगा व सभी आयु वर्ग के लोगों के अनुरूप समुदायिक पुलिसिंग की जायेगी।

जिलें के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल भा0पु0से0-2013 द्वारा पुलिस अधीक्षक महासमुंद के पद पर पदभार ग्रहण किया गया। भोजराम पटेल मूलतः छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिलें के निवासी है वे वर्ष 2013 में भा0पु0से0 में चयनित होकर कांकेर, गरियाबंद, कोरबा में पुलिस अधीक्षक के पद पर व माननीय राज्यपाल के ए0डी0सी0 के रूप में भी अपनी सेवाऐं दे चुंके। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ समस्त अधिकारी/कर्मचारियों से मिलकर उनके कर्तव्य के बारे में जाना व बाद में जिला के समस्त मीडिया के पत्रकार बंधुओ से भेट कर परिचय प्राप्त किया। जिसपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने पत्रकारो से कहा की अब महासमुंद जिलें में विश्वास, विकास, सुरक्षा को ध्येय मानकर पुलिसिंग की जायेगी।

Contents
नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा ,छत्तीसगढ़ के ध्येय वाक्य विश्वास, विकास, सुरक्षा के अनुरूप कार्य करना हमारी प्राथमिकता।जनदर्शन द्वारा तुहर पुलिस तुहर द्वार के माध्यम से आम जनों तक जाना व उनके शिकायतों का त्वरित निराकरण करना।सभी प्रकार की अवैध गतिविधिया गांजा, अवैध शराब, जुआ-सट्टा आदि पर सख्त-सख्त कार्यवाही व अपराध का त्वरित निकाल किया जायेगा।जिला दो राष्ट्रीय राज्यमार्ग व राजकीय मार्ग से जुड़ा है व शहरी क्षेत्र भी है जिस हेतु यातायात व्यवस्था दूरूस्त करने हेतु विशेष प्रयास किया जायेगा। समुदायिक पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया जायेगा व सभी आयु वर्ग के लोगों के अनुरूप समुदायिक पुलिसिंग की जायेगी।
- Advertisement -

विजिबल पुलिसिंग पर जोर दिया जायेंगा व जो आदतन अपराधी है उनके उपर सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी व जो आम नागरिक है उनसे आपसी समांजस्य स्थापित कर समुदायिक पुलिसिंग की जायेगी। जिससे जनता का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा। पुलिस द्वारा आसूचना तंत्र को मजबूत किया जायेग ताकि हर छोटी सी छोटी चीजो की जानकारी समय पर मिल पायें और अवैध मादक पदार्थ गांजा, अवैध शराब, जुआ-सट्टा खेलने व खेलाने वालो पर कठोरतम कार्यवाही की जायेगी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कहा गया कि वर्तमान में सायबर फ्राड़ व ठगी के मामले बढ़ते जा रहे है और सोशल मीडिया में भी अपराधों के बहुत से प्रकार दिख रहे है। जिनका रोकथाम हेतु सायबर जागरूकता हेतु विशेष कर्यक्रम चलाया जायेगा व सायबर मामलो में विवेचना हेतु अधिकारियों को इसकी ट्रेनिंग की जायेगी। इसी क्रम में स्कूल के बच्चों को जानकारी देने हेतु खाकी के रंग-स्कूल के संग का एक विशेष कार्यक्रम चलाया लायेगा व बच्चो को अपराध से बचने व क्या करे, क्या न करें की जानकारी दी जायेगी। पुलिस अधीक्षक द्वारा कह भी कहा गया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अति0 पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नवाचार करते हुये पीड़ित क्षतिपूर्ति सेल व फैमली काउंसलिंग संेटर की भी स्थापना की ताकी पीड़ितो को जल्द से जल्द राहत पहुचाया जा सके। इस दौरान अति0पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर एवं अनु0अधि0(पु) महासमुंद सुश्री कल्पना वर्मा, डी0एस0पी0 यातायात राजेश देवांगन व कार्यलय में उपस्थित जिला कार्यालय के शाखा प्रभारियों व कर्मचारी आदि उपस्थित थें।

- Advertisement -
TAGGED: @GRAND NEWS @HINDI NEWS@CHHATTISGARH NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG Corona Update : फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, आज 360 नए मरीज मिले, एक की मौत
Next Article BIG NEWS : रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के बिलासपुर दौरे के दौरान विधायक शैलेश पांडेय ने की मुलाकात, रेल परिचालन रद्द किये से आमजन को हो रही परशानी से कराया अवगत   BIG NEWS : रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के बिलासपुर दौरे के दौरान विधायक शैलेश पांडेय ने की मुलाकात, रेल परिचालन रद्द किये से आमजन को हो रही परशानी से कराया अवगत  

Latest News

मैनपुर। CG : आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में 65 वी वाहिनी के०रि०पु०बल के एफ/ समवाय कुल्हाडीघाट में वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया है। तथा सभी जवानो ने पर्यावरण संरक्षण की कसम खाई है। विदित रहे कि कुल्हाडीघाट एक अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र है तथा यहाँ लगातार कुछ ना कुछ नक्सल गतिविधियाँ होती रहती है। तथा समवाय का इस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने में अहम योगदान जारी है । वाहिनी समय-समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे-सिविक एक्सन प्लान, मुफ्त चिकित्सा शिविर तथा रोजगार मार्गदर्शन शिविर लगाकर लोगो को मुख्याधारा में जोडने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके साथ ही वाहिनी के सभी कार्मिको ने पर्यावरण संरक्षण का भी बीडा उठाया है तथा शपथ ली है कि वे आजीवन पर्यावरण उत्थान के लिए निरंतर हर संभव प्रयास करते रहेगे इस दौरान एफ/65 समवाय के सहा0 समादेष्टा सुधीर कुमार निरीक्षक लवकुश कुमार पाण्डेय तथा समवाय के सभी कार्मिक उपस्थित रहे।
CG : देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की भी खाई कसम
Grand News छत्तीसगढ़ June 5, 2025
Fastest Bikes: ये हैं दुनिया की सबसे तेज़ सुपर बाइक
Business Exclusive Featured Grand News Racing Technology VIRAL VIDEO टेक्नोलॉजी June 5, 2025
Bengaluru Stampede : बेंगलुरु भगदड़ में 11 मौतें; मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देगी RCB
Bengaluru Stampede : बेंगलुरु भगदड़ में 11 मौतें; मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देगी RCB
Cricket NATIONAL खेल June 5, 2025
CG BREAKING :
CG BREAKING : स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 को लेकर राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, पढ़िए क्या – क्या है दिशा निर्देश 
Breaking News छत्तीसगढ़ June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?