Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Rajnandgaon News : मां पाताल भैरवी मंदिर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर किए जा रहे हैं विभिन्न आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsराजनादगांव

Rajnandgaon News : मां पाताल भैरवी मंदिर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर किए जा रहे हैं विभिन्न आयोजन

GrandNews
Last updated: 2022/07/13 at 7:59 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

Rajnandgaon News :  राजनांदगांव( Rajnandgaon)शहर के सिद्ध शक्तिपीठ मां पाताल भैरवी मंदिर(Maa Patal Bhairavi Temple) में गुरु पूर्णिमा(Guru Purnima) का पर्व गुरु भक्तों ने श्रद्धा पूर्वक मनाया। यहां बर्फानी दादाजी की प्रतिमा पर अभिषेक कर गुरु भक्तों ने उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर समिति द्वारा कई आयोजन और अनुष्ठान किए गए।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

गुरु पूर्णिमा का पर्व राजनांदगांव  जिले में भी भक्ति पूर्ण वातावरण के बीच मनाया गया। यहां बर्फानी आश्रम स्थित मां पाताल भैरवी मंदिर में योगाधिराज ब्रह्मर्षि बर्फानी दादा की प्रतिमा पर अभिषेक और गुरु पूजन कर गुरु भक्तों ने भक्तिमय वातावरण में उत्साह पूर्वक गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया। इसके लिए मंदिर समिति के द्वारा विभिन्न आयोजन किए गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मां पाताल भैरवी मंदिर समिति द्वारा सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा, गुरु चरण पूजन, आरती, भजन और भंडारा के आयोजन किए गए। मंदिर समिति के सचिव गणेश प्रसाद शर्मा और मां पाताल भैरवी मंदिर के पुजारी गोविंद महाराज ने कहा कि प्रतिवर्ष गुरु पूर्णिमा का पर्व यहां काफी हर्षोल्लास से भक्तिमय वातावरण के बीच मनाया जाता है। 27 वर्षों से यहां गुरु पूजन की परंपरा चली आ रही है।

- Advertisement -

 also read : Bisleri Interesting Story : दवा बनाने वाली कंपनी ने बेचा था बॉटल में बंद पानी, लोगों ने समझा था पागल, आज है सबसे ज्यादा पॉपुलर

मां पाताल भैरवी मंदिर में पाताल लोक में मां पाताल भैरवी, भूलोक में राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दसमहाविद्या और आकाश लोक में भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा विराजमान हैं। शिवलिंगाकार इस मंदिर की ख्याति देशभर में है,प्रतिवर्ष देशभर के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु यहां गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बर्फानी दादाजी से आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। बर्फानी दादाजी के देवलोक गमन के बाद भी यहां गुरु पूर्णिमा का पर्व उनकी प्रतिमा की पूजा अर्चना कर काफी भक्तिमय आयोजनों के बीच मनाया जाता है। इस वर्ष भी देश और प्रदेश के विभिन्न जिलों से सैकड़ों श्रद्धालु मां पाताल भैरवी मंदिर पहुंचे हैं और यहां विभिन्न अनुष्ठानों के बीच गुरु पूर्णिमा का पर्व संपन्न किया जा रहा है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बर्फानी दादा जी के परम भक्त कुलबीर सिंह छाबड़ा ने भी मंदिर में पहुंचकर बर्फानी दादाजी की प्रतिमा का अभिषेक किया और गुरु चरण पूजन कर उनसे आशीर्वाद लिया। आज मां पाताल भैरवी मंदिर समिति द्वारा स्थापित किए गए 151 किलो के पारेश्वर महादेव की स्थापना भी प्राण प्रतिष्ठा पश्चात संपन्न की गई है। यहां पारेश्वर महादेव के दर्शन को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं।

TAGGED: #guru purnima, #purnima, guru purnima 2022, guru purnima 2022date, guru purnima bhajan, guru purnima ke bhajan, guru purnima kese manaye, guru purnima ki kahani, guru purnima ki katha, guru purnima mahotsava 2022, guru purnima song, guru purnima songs, guru purnima special, guru purnima special bhajan, guru purnima special bhajans, guru purnima special kirtan, guru purnima vrat katha, Maa Patal Bhairavi Temple, purnima ki katha, rajnandgaon, sadhguru guru purnima
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रानिल विक्रमसिंघे बने श्रीलंका के कार्यवाहक राष्ट्रपति, संसद के स्पीकर ने दी जानकारी
Next Article Pani Puri Causes Diseases : पानी पूरी खाने वाले हो जाये सावधान, इस बड़ी बिमारी का हो सकते है शिकार   Pani Puri Causes Diseases : पानी पूरी खाने वाले हो जाये सावधान, इस बड़ी बिमारी का हो सकते है शिकार  

Latest News

CG CRIME : अस्पताल कालोनी में लाखों की चोरी का खुलासा, दो महिला सहित छह आरोपी गिरफ्तार 
CG CRIME : अस्पताल कालोनी में लाखों की चोरी का खुलासा, दो महिला सहित 6 आरोपी गिरफ्तार 
क्राइम छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 19, 2025
Solar Subsidy Yojana : छत्तीसगढ़ में सोलर प्लांट लगाने पर सरकार देगी 30 हजार रुपये की सब्सिडी
Grand News June 19, 2025
PM Modi ने कनाडा के पीएम को G7 शिखर सम्मेलन में भेंट किया पीतल का बोधि वृक्ष, भारतीय संस्कृति और शांति का प्रतीक
PM Modi ने कनाडा के पीएम को G7 शिखर सम्मेलन में भेंट किया पीतल का बोधि वृक्ष, भारतीय संस्कृति और शांति का है प्रतीक
NATIONAL अंतराष्ट्रीय June 19, 2025
CG NEWS : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई; अवैध रेत खनन करते 77 ट्रैक्टर, 9 हाईवा जब्त 
CG NEWS : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई; अवैध रेत खनन करते 77 ट्रैक्टर, 9 हाईवा जब्त 
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?