Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हाइटेक अस्पताल से डिस्चार्ज हुई लिफ्ट में घायल महिला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

हाइटेक अस्पताल से डिस्चार्ज हुई लिफ्ट में घायल महिला

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/07/14 at 5:10 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

पिछले महीने लिफ्ट में फंसी महिला के पैरों का सफल ऑपरेशन

पिछले महीने भिलाई स्थित चौहान स्टेट की लिफ्ट में महिला का पैर बुरी तरह से फंस गया थ। जिसे उपचार के लिए हाईटेक सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहाँ महिला का उचित इलाज और ऑपरेशन किया। जिस से महिला के दोनों पैर सही सलामत ठीक हो गए और महिला को मंगलवार को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। घर के लिए रवाना होने से पूर्व मरीज ने अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सों की प्रशंसा की । ठीक एक महीना पहले आधी रात सावित्री देवी को हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल लाया गया था। उनके दोनों पैर लिफ्ट में कुचल गए थे। महिला ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन, डॉ दीपक सिन्हा और नर्सों ने मिलकर असंभव को संभव कर दिखाया है। किसी अस्पताल में इतनी अच्छी देखभाल हो सकती है, इसका उन्हें कोई अंदाजा नहीं था। उन्होंने बच्चे की तरह उनकी देखभाल की और हर जरूरत का ख्याल रखा। उन्हें एक क्षण के लिए भी ऐसा नहीं लगा कि वे अस्पताल में हैं। इतनी अच्छी देखभाल शायद घर पर भी नहीं हो पाती। सावित्री देवी के पुत्र सौरभ ने कहा कि मोहल्ले वाले ही घायल मां को अस्पताल ले आए थे। उन्हें पहुंचने में आधा घंटा लग गया था। पर तब तक डाक्टरों ने बिना किसी का इंतजार किये इलाज शुरू कर दिया था। इससे न केवल मां की जान बच गई बल्कि उनके पैरों को बचाना संभव हो गया। घर पर बीवी और दो साल की बच्ची थी और अस्पताल में मां। नौकरी पर जाना भी जरूरी था। पर हाइटेक के चिकित्सकों और नर्सों की टीम ने उन्हें एक तरफ से बिल्कुल निश्चिंत रखा। महिला का इलाज करने वाले डॉ दीपक सिन्हा ने बताया कि दोनों जांघों की हड्डियां कुचल गई थीं। उनकी उम्र 60 साल से अधिक थी और उन्हें मधुमेह की भी शिकायत थी। पैर में रक्त संचार बाधित हो रहा था। पैर संज्ञाशून्य हो चुके थे। दर्द का अहसास भी नहीं था। मरीज का बीपी भी काफी कम था। तीन दिन तक मरीज को आईसीयू में रखा। इसके बाद घुटने के नीचे की हडिड्यों के लिए दोबारा सर्जरी की। एक सप्ताह पहले उनकी आखिरी सर्जरी की गई जिसमें अस्थाई सपोर्ट को हमने हटा दिया और फिर प्लास्टिक सर्जरी कर दी। मंगलवार को मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हमने अस्पताल कर्मियों की देखरेख में ही उन्हें शिफ्ट किया क्योंकि मरीज पांचवी मंजिल पर रहती है जबकि इमारत की लिफ्ट अब भी खराब है।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article गजराज का आतंक: जंगली हाथी के हमले में 45 वर्षीय महिला की मौत, क्षेत्र में दहशत
Next Article CG Accident Breaking : भुनेश्वर से रायपुर जा रही बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी, 5 यात्री घायल

Latest News

CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
CG NEWS: युक्तियुक्तकरण से रायगढ़ जिले में शिक्षा व्यवस्था को मिली नई दिशा-कलेक्टर
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?