Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: वीवो के बाद इस कंपनी पर टैक्स चोरी का आरोप, 4389 करोड़ के गोलमाल की जांच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

वीवो के बाद इस कंपनी पर टैक्स चोरी का आरोप, 4389 करोड़ के गोलमाल की जांच

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/07/14 at 4:31 PM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो के बाद अब Oppo पर भारत में टैक्स चोरी के आरोप लगे हैं। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के मुताबिक राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने Oppo मोबाइल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लगभग 4,389 करोड़ रुपये की कस्टम ड्यूटी की चोरी का पता लगाया है।

- Advertisement -

Oppo इंडिया के ऑफिस, कैंपस की तलाशी ली। इसके अलावा मैनेजमेंट के लोगों के आवास पर भी छापेमारी की गई। इस दौरान Oppo इंडिया द्वारा आयात की गई कुछ वस्तुओं के विवरण में जानबूझकर गलत जानकारी दिए जाने के सबूत मिले हैं।”

कितना फायदा:  बयान के मुताबिक इस गलत जानकारी की वजह से Oppo इंडिया ने 2,981 करोड़ रुपये का अवैध लाभ उठाया है। इसके अलावा Oppo इंडिया के सीनियर मैनेजमेंट कर्मचारियों और घरेलू आपूर्तिकर्ताओं से पूछताछ भी की गई है। इनमें से कुछ लोगों ने अपने बयान में कस्टम अधिकारियों के सामने आयात को लेकर गलत जानकारी देने की बात स्वीकार कर ली है।

1,408 करोड़ रुपये की चोरी: जांच से यह भी पता चला कि Oppo इंडिया ने चीन में मल्टीनेशनल कंपनियों को भुगतान की गई ‘रॉयल्टी’ और ‘लाइसेंस शुल्क’ को उनके द्वारा आयात किए गए सामान के लेनदेन मूल्य में नहीं जोड़ रही थी। यह सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 14 का उल्लंघन है। इस वजह से Oppo इंडिया द्वारा 1,408 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की गई।

4,389 करोड़ रुपये की मांग: जांच पूरी होने के बाद Oppo इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी कर कुल 4,389 करोड़ रुपये की कस्टम ड्यूटी की मांग की गई है। नोटिस में सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत Oppo इंडिया, कंपनी के कर्मचारियों, Oppo चीन पर जरूरी दंड का भी प्रस्ताव है।

Oppo ने दी प्रतिक्रिया: इस पूरे प्रकरण पर Oppo की ओर से भी प्रतिक्रिया दी गई है। कंपनी ने कहा कि हमारा मानना ​​है, यह एक उद्योग-व्यापी मुद्दा है जिस पर कई कॉरपोरेट काम कर रहे हैं।  Oppo इंडिया, डीआरआई से प्राप्त कारण बताओ नोटिस की समीक्षा कर रहा है। हम अपना पक्ष प्रस्तुत करते हुए नोटिस का जवाब देने वाले हैं। Oppo इंडिया इस संबंध में कानूनी दायरे में उचित कदम उठाएगी।

TAGGED: #oppo, find x5 oppo, oppo a 16, oppo a 54, oppo a55, Oppo A57, oppo a57 5g, oppo a74, oppo a74 5g, oppo a96, oppo f 19 pro, oppo f21 pro, oppo find n, oppo find x, oppo find x 5, oppo find x3, oppo find x5, oppo foldable, oppo global, oppo history, oppo ph, oppo price, oppo reno, oppo reno 5, oppo reno 6, oppo reno 7, oppo reno 7 z, oppo reno 8, oppo reno6, oppo reno7, oppo reno7 5g, oppo reno8, oppo uae, oppo unboxing, oppo x, spek oppo a57
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article निगम स्वच्छता अमला लगातार बारिश में भी सुबह से अपना कर्तव्य ईमानदारी पूर्वक निभा रहे हैं 
Next Article प्रेस क्लब के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आज ,विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गज मंत्री ,नेता होंगे सम्मिलित

Latest News

CG NEWS:जब हौसले बुलंद हों तो कोई काम असंभव नहीं
Grand News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
CG NEWS:धमतरी के बलियारा गांव में सचिव के साथ मारपीट, सचिव संघ में आक्रोश
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग May 16, 2025
Janchaupal News : झूरानदी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री साय, पेड़ के नीचे लगाया जनचौपाल
Janchaupal News : झूरानदी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री साय, पेड़ के नीचे लगाया जनचौपाल
Grand News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
CG NEWS:रायगढ़ में नवगुरुकुल फाउंडेशन ने लड़कियों को सशक्त बनाने की दिशा में उठाया कदम
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?