Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: यात्रीगण कृपया ध्यान दें : अंबिकापुर-निज़ामुद्दीन अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो चुकी है, केंद्रीय रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, पहले ही दिन 70 फीसदी सीटें बुक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsअंबिकापुरछत्तीसगढ़

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : अंबिकापुर-निज़ामुद्दीन अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो चुकी है, केंद्रीय रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, पहले ही दिन 70 फीसदी सीटें बुक

Desk
Last updated: 2022/07/14 at 12:58 PM
Desk
Share
4 Min Read
यात्रीगण कृपया ध्यान दें : अंबिकापुर-निज़ामुद्दीन अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो चुकी है, केंद्रीय रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, पहले ही दिन 70 फीसदी सीटें बुक
यात्रीगण कृपया ध्यान दें : अंबिकापुर-निज़ामुद्दीन अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो चुकी है, केंद्रीय रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, पहले ही दिन 70 फीसदी सीटें बुक
SHARE

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : अंबिकापुर-निज़ामुद्दीन अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो चुकी है, केंद्रीय रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, पहले ही दिन 70 फीसदी सीटें बुक

अंबिकापुर। उत्तरी छत्तीसगढ़ के संभाग मुख्यालय अंबिकापुर से हजरत निजामुद्दीन तक सीधी ट्रेन को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने सहारनपुर से ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे की सुविधाएं वर्ल्ड क्लास हो ऐसा विजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। आने वाले माह में शुरू हो रही वंदे भारत ट्रेनों से देश के कोने-कोने को जोड़ा जाएगा। देश में रेल लाइनों का विस्तार, नई ट्रेनों की शुरुआत व सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। उत्तरी छत्तीसगढ़ में नई रेललाइनों का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad image
अंबिकापुर से नई दिल्ली तक सीधी रेल सेवा का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। आदिवासी इलाके में पहली बार एसी ट्रेन शुरू की गई है। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि उत्तरी छत्तीसगढ़ अंचल के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। अंबिकापुर से चलने वाली यह ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस के कोचों वाली होगी। अगले माह से वंदे भारत ट्रेनें शुरू हो जाएंगी। इसके बाद रेलवे का स्वरूप बदल जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि दशकों से नई दिल्ली तक सीधी रेल सेवा की मांग रेलवे संघर्ष समिति एवं यहां के जनप्रतिनिधियों द्वारा की जाती रही है। यह ट्रेन नियमित चलेगी। रेणुका सिंह ने कहा कि अगली बार मैं स्वयं दिल्ली इस ट्रेन से जाऊंगी। इस दौरान पूर्व सांसद कमलभान सिंह, रेलवे संघर्ष समिति के पदाधिकारी, विधायक व पूर्व विधायक मौजूद रहे।

पहले दिन 70 फीसदी सीटें बुक हो गई
अंबिकापुर से दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन के लिए सजी-धजी ट्रेन को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सहारनपुर एवं केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने अंबिकापुर से हरी झंडी दिखाकर सुबह 10 बजे रवाना किया। उद्घाटन समारोह के लिए सेंट्रल रेलवे की दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस को स्पेशल ट्रेन के रूप में रवाना किया गया है। इसमें फर्स्ट क्लास, सेकेंड व थर्ड एसी के साथ स्लीपर कोचें भी हैं। पहले ही दिन ट्रेन की करीब 70 फीसदी सीटें बुक हो गई थीं। नियमित ट्रेन के रूप में निजामुद्दीन से मंगलवार की रात 11 बजे नार्दन रेलवे की ट्रेन चलेगी, जिसमें 19 थर्ड एससी की बोगियां होंगी।

छत्तीसगढ़ में सिर्फ एक स्टॉपेज: सीएम
सीएम भूपेश बघेल ने अंबिकापुर से निजामुद्दीन तक नई रेल सेवा के लिए केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को आभार जताते हुए ट्वीट किया कि विडंबना यह है कि एक आदिवासी इलाके की ट्रेन पूरी तरह से एसी है, वो भी स्पेशल श्रेणी की। बहुत किराया होगा। सामान्य एक्सप्रेस हो जाए तो जनता को सुविधा होगी। इस पर केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि ट्रेन के नियमित हो जाने के बाद इसका फेरा भी बढ़ेगा व स्टॉपेज भी। इसमें अन्य क्लास की बोगियां भी जोड़ी जाएंगी। अभी ट्रेन का छत्तीसगढ में सिर्फ एक स्टापेज अंबिकापुर है। यह ट्रेन जिला मुख्यालय सूरजपुर व कोरिया मुख्यालय बैकुंठपुर से होकर गुजरेगी। वहां के जनप्रतिनिधियों ने स्टॉपेज की मांग की है, जिसके लिए रेणुका सिंह ने कहा कि यह जरूर व जल्द होगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article TIPS : क्या आपके पार्टनर में भी है ये बात, तो भूलकर भी नहीं करें उनसे शादी, नहीं तो…
Next Article

Latest News

CG NEWS: रॉयल्टी क्लीयरेंस में अटक रहे बिल, निगम ठेकेदारों ने लगाई गुहार 
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 26, 2025
Video Viral”: अर्थी को बना दिया रील का सेट, वर्दी पर फिर उठे सवाल”शव यात्रा में इमोशनल एंगल ढूंढते सिपाही, वीडियो वायरल”
Grand News VIRAL VIDEO June 26, 2025
CG NEWS : पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक – कहा, “छत्तीसगढ़ी साहित्य ने अपना शिखर पुरुष खो दिया”
छत्तीसगढ़ रायपुर June 26, 2025
Poet Surendra Dubey passed away : पद्मश्री कवि सुरेंद्र दुबे का निधन
Padmashree Dr. Surend Dubey death : पद्मश्री डॉ. सुरेन्द दुबे का निधन, 2018 में उड़ी थी मौत की झूठी खबर — तब खुद लिखी थी ये मज़ेदार कविता
Grand News छत्तीसगढ़ June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?