Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Bastar News : भारी बारिश के चलते बस्तर में 8 दिन से नहीं आ रही फ्लाइट, यात्रियों की परेशानी बढ़ी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsबस्तर

Bastar News : भारी बारिश के चलते बस्तर में 8 दिन से नहीं आ रही फ्लाइट, यात्रियों की परेशानी बढ़ी

GrandNews
Last updated: 2022/07/15 at 8:36 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

- Advertisement -

Bastar News : छत्तीसगढ़ के बस्तर(Bastar) में खराब मौसम की वजह से विमान सेवा प्रभावित हो रही है। पिछले 8 दिनों से अलायंस एअर की फ्लाइट (Alliance Air flight)जगदलपुर में लैंड नहीं कर पा रही है। आज भी खराब मौसम के चलते फ्लाइट जगदलपुर एयरपोर्ट (Jagdalpur Airport)नहीं पहुंचेगी। गुरुवार को भी यहां हैदराबाद (Hyderabad)से फ्लाइट आई जरूर थी. लेकिन लैंडिंग से पहले विजिबिलिटी 5 हजार मीटर से घटकर 35 सौ मीटर हो गई थी। इसलिए पायलेट ने विमान को लैंड नहीं करवाया था। फ्लाइट को सीधे रायपुर( Raipur)रवाना किया गया था।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बताया जा रहा है कि, जब तक मौसम साफ नहीं होगा फ्लाइट लैंड करने में दिक्कतें आएंगी। एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया कि, मैट डिपार्टमेंट 5 हजार मीटर विजिबिलिटी मिलने के बाद ही जगदलपुर एयरपोर्ट में फ्लाइट लैंडिंग और टेकऑफ की अनुमति दे रहा है। जबकि रायपुर में 1500 विजिबिलिटी में ही लैंडिंग और टेकऑफ किया जाता है। अलायंस एअर प्रबंधन का कहना है कि, 5 हजार विजिबिलिटी वाली अनिवार्यता को जल्द से जल्द खत्म करना जरूरी है। ऐसे में बारिश और ठंड के मौसम में इस तरह की समस्या आम हो जाएगी। जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।

- Advertisement -

also read : Sushmit Sen Affairs: ललित मोदी कर रहे सुष्मिता सेन को डेट, ललित मोदी ने ट्वीट कर किया खुलासा, रणवीर ने कर दिया ऐसा कमेंट

- Advertisement -

आज भी नहीं आएगी फ्लाइट, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

जगदलपुर में आज भी मौसम खराब है। विजिबिलिटी भी डाउन है। ऐसे में आज भी फ्लाइट यहां नहीं पहुंचेगी। आज नौवां दिन होगा कि बस्तर में विमान सेवा प्रभावित होगी। इधर, भारी बारिश की वजह से हैदराबाद जाने वाली सड़क पर पानी भरा हुआ है। मार्ग बंद है और अब लोगों को विमान सेवा भी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में हालात और खराब होते जा रहे हैं। जिन लोगों की रायपुर या फिर हैदराबाद से कनेक्टिंग फ्लाइट थी, उन्हें ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं।

सिर्फ एक फ्लाइट के भरोसे पैसेंजर

दरअसल, जगदलपुर से हैदराबाद और रायपुर के लिए अलायंस एअर की केवल एक ही फ्लाइट चलती है। इस 72 सीटर फ्लाइट की 95 प्रतिशत सीटें बुक रहती हैं। जगदलपुर-रायपुर-हैदराबाद के लिए रोजाना अनुमानित 250 पैसेंजर इसी विमान से आवाजाही करते हैं। अलायंस एअर के अलावा इंडिगो की फ्लाइट भी शुरू हुई है। लेकिन, यह फ्लाइट केवल पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के लिए ही है।

TAGGED: Alliance Air flight, bastar, Bastar News, Due to heavy rain, flights are not coming in Bastar for 8 days, HYDERABAD, Jagdalpur Airport, Raipur, the problems of passengers increased
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article अनुसूचित क्षेत्र के निवासियों को प्रदेश सरकार की नीति का लाभ मिले, कमिश्नर ने दंतेवाडा के अनुसूचित जनजाति समाज प्रमुखों से किया संवाद
Next Article RAIPUR NEWS : तेरापंथ महिला मंडल द्वारा कन्या सुरक्षा स्तंभ के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा

Latest News

Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
छत्तीसगढ़ May 9, 2025
CG NEWS :महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली शोभायात्रा, बेटियों ने दिखाया शौर्य 
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Breaking News NATIONAL देश May 9, 2025
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
Breaking News NATIONAL अंतराष्ट्रीय देश May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?