Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : श्मशान घाट में लड़के के साथ रंगे हाथ पकड़ाई थी बेटी, नाराज पिता ने डंडे से पीट पीटकर कर दी हत्या, अर्धनग्न अवस्था में मिली थी लाश 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़रायगढ़

CG CRIME NEWS : श्मशान घाट में लड़के के साथ रंगे हाथ पकड़ाई थी बेटी, नाराज पिता ने डंडे से पीट पीटकर कर दी हत्या, अर्धनग्न अवस्था में मिली थी लाश 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/07/15 at 1:34 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG CRIME NEWS : 500 रूपये के लिए साले ने की जीजा की निर्मम हत्या, कुल्हाड़ी से किया कई वार, आरोपी गिरफ्तार 
CG CRIME NEWS : 500 रूपये के लिए साले ने की जीजा की निर्मम हत्या, कुल्हाड़ी से किया कई वार, आरोपी गिरफ्तार 
SHARE
CG CRIME NEWS : श्मशान घाट में लड़के के साथ रंगे हाथ पकड़ाई थी बेटी, नाराज पिता ने डंडे से पीट पीटकर कर दी हत्या, अर्धनग्न अवस्था में मिली थी लाश 
 

 

रायगढ़। CG CRIME NEWS : जिले तीन दिनों से लापता लड़की की मिली लाश के मामले को रायगढ़ पुलिस (Raigarh Police) ने सुलझा लिया है। लड़की का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका पिता ही निकला है। पिता ने अपनी पुत्री को एक लड़के के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया था। इस बात से नाराज पिता ने डंडे से पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। ये मामला कापू थाना क्षेत्र (Kapu police station area) का है।

- Advertisement -
Ad image

दरअसल, 14 जुलाई को ग्राम कवई जमरगा (Village Kawai Jamarga) में एक कोरवा लड़की की अर्धनग्न अवस्था में श्मशान में शव मिला था। मृतिका की पहचान 14 वर्षीय लड़की के रूप में की गई थी। लड़की के पिता से जब इस संबंध में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि 11 जुलाई को रथ यात्रा के दिन से उसकी पुत्री गायब थी, उसे खोजा लेकिन वो नहीं मिली।

- Advertisement -

इस जानकारी के बाद पुलिस को पिता शनिराम कोरवा (Shaniram Korwa) पर संदेह हुआ और इस संबंध में लड़की की मां व आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। सभी ने मृतिका के पिता पर ही हत्या का संदेह जताया, जिसके बाद पुलिस ने शनिराम कोरवा से कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में शनिराम ज्यादा देर तक झूट नहीं बोल पाया और हत्या करने की बात कबूल कर ली। शनिराम ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री का कई युवकों से बातचीत थी। इस बात को लेकर उसे कई बार डांट फटकार भी लगाई गई थी। रथ यात्रा के दिन बेटी को एक युवक के साथ श्मशान घाट में देखे जाने की सूचना मिली थी।

- Advertisement -

इस जानकारी के बाद आक्रोशित होकर डंडा लिये उसे खोजने के लिए श्मशान की और निकला था। शमशान घाट में जैसे ही शनिराम पहुंचा तो उसकी पुत्री एक लड़के के साथ थी। लड़की के पिता को देख लड़का वहां से भाग निकला, जिसके बाद गुस्से में पिता ने अपनी बेटी के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की इस घटना के बाद आरोपी पिता ने अपराध को दूसरा रूप देने के लिए पुत्री के जींस पैंट को निकालकर झाड़ी वाले गड्ढे में छुपा दिया था।

 

फिलहाल इस मामले में पुलिस ने 40 वर्षीय शनिराम कोरवा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके खिलाफ 302, 201 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर रिमांड पर भेजा गया है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, Raipur Crime News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article भिलाई में सावन के हरेक सोमवार को भव्य पूजा: पावर हाउस स्थित राजराजेश्वरी मंदिर में होगी पूजा, पहले सोमवार को दया सिंह के साथ भाजपा पार्षद करेंगे शिव का महाभिषेक
Next Article CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग का अलर्ट, भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका

Latest News

Uttar Pradesh: अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिन पर CM योगी ने दी शुभकामनाएं, सपा ने चलाया पौधरोपण अभियान
Grand News देश July 1, 2025
CG NEWS: देवभोग नगर पंचायत में भ्रष्टाचार का खेल! 15 लाख की खरीदी में गड़बड़ी, जेम पोर्टल पर उठे सवाल
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 1, 2025
CG NEWS: अभनपुर-नवापारा में अवैध रेत उत्खनन पर बवाल, ग्रामीणों ने दर्जनों हाइवा वाहनों को रोका
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 1, 2025
CG transfer news : नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ी फेरबदल, कई अधिकारी कर्मचारी इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?