Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ‘मेरे धैर्य की परीक्षा ली जा रही’, जीवन में लेने पड़ते हैं कई कठोर निर्णय, पढ़िए टीएस सिंहदेव का त्यागपत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

‘मेरे धैर्य की परीक्षा ली जा रही’, जीवन में लेने पड़ते हैं कई कठोर निर्णय, पढ़िए टीएस सिंहदेव का त्यागपत्र

Desk
Last updated: 2022/07/16 at 4:02 PM
Desk
Share
2 Min Read
'मेरे धैर्य की परीक्षा ली जा रही', टीएस सिंहदेव बोले- फिलहाल कांग्रेस में रहेंगे, जीवन में लेने पड़ते हैं कई कठोर निर्णय
'मेरे धैर्य की परीक्षा ली जा रही', टीएस सिंहदेव बोले- फिलहाल कांग्रेस में रहेंगे, जीवन में लेने पड़ते हैं कई कठोर निर्णय
SHARE

रायपुर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव ने पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग से आज शाम त्यागपत्र दे दिया है। बाकी विभागों की जिम्मेदारी अभी वे संभालते रहेंगे। प्रदेश में कांग्रेस का 15 वर्षों का वनवास समाप्त कराने महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सिंहदेव के इस्तीफ़े के बाद से राजनीतिक गलियारों में एक भूचाल सा आ गया हो।

- Advertisement -
Ad image

पंचायत विभाग छोड़ने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चार पन्नों का पत्र लिखा है। इसमें उनकी उपेक्षा और अपमान का दर्द छलका है। विभागीय मंत्री होने के बावजूद बिना सहमति और अनुमोदन के निर्णय लेने की परिपाटी से मर्माहत सिंहदेव के सब्र का बांध तब टूट गया जब पेसा कानून के प्रविधानों को भी उनसे पूछे बिना बदल दिया गया।

- Advertisement -

सिंहदेव के पंचायत विभाग से त्यागपत्र की खबर से प्रदेश की राजनीति में खलबली मच गई है। अंबिकापुर स्थित उनके निवास ‘तपस्या’ में बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। पंचायत एवं ग्रामीण विकास छोड़ने के बाद सिंहदेव के पास अब लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन, वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग शेष हैं।

- Advertisement -

दो दिन से अंबिकापुर में हैं सिंहदेव

सिंहदेव दो दिन से अपने गृहक्षेत्र अंबिकापुर में हैं। स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न् कार्यक्रमों में शामिल भी हो रहे हैं। बता दें कि उनके गृहक्षेत्र में भी जिला प्रशासन और कांग्रेस के एक दूसरे गुट के पदाधिकारियों द्वारा कई तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे थे। सिंहदेव को नीचा दिखाने का प्रयास भी किया जाता रहा है। उनके समर्थकों पर भी कई तरह की प्रशासनिक कार्रवाई भी हो रही थी। इन सब बातों से सिंहदेव अपनी सरकार से नाराज चल रहे हैं। सभी बातें खुलकर सामने नहीं आई हैं पर उनके इस्तीफे को इन बातों से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG Job News : युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बैंकिंग, इंश्योरेंस सेक्टर में 191 लोगों को मिलेगा मौका, पढ़े पूरी जानकारी
Next Article Sawan Mahotsav organized by Sikh Society Chhattisgarh Women's Wing सिक्ख समाज छतीसगढ महिला विंग द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन

Latest News

CG CORONA: इंसाफ की कुर्सी तक पहुंचा कोरोना वायरस, हाईकोर्ट के जज निकले कोरोना पॉजिटिव, अफसरों के दावों की खुली पोल
CG CORONA: इंसाफ की कुर्सी तक पहुंचा कोरोना वायरस, हाईकोर्ट के जज निकले कोरोना पॉजिटिव, अफसरों के दावों की खुली पोल
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
Durg Breaking: अवैध गुटका-सुपारी फैक्ट्री पर पड़ी प्रशासन रेड, 52 हजार किलो माल जब्त, कारखाना सील
Durg Breaking: अवैध गुटका-सुपारी फैक्ट्री पर पड़ी प्रशासन की रेड, 52 हजार किलो माल जब्त, कारखाना सील
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG : छत्तीसगढ़ में बीयर लवर्स के लिए खुशखबरी, गन्ने रास की तरह गिलास में मिलेगा बीयर, इतने में मिलेगी लाइसेंस की चाबी
CG : छत्तीसगढ़ में बीयर लवर्स के लिए खुशखबरी, गन्ने रस की तरह गिलास में मिलेगा बीयर, इतने में मिलेगी लाइसेंस की चाबी
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
CG : चांपा थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक
CG : चांपा थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?