Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: NEET UG 2022: कल होगी नीट यूजी परीक्षा, छात्र-छात्राओं को करना होगा NTA के इन नियमों का पालन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsकरियरशिक्षा

NEET UG 2022: कल होगी नीट यूजी परीक्षा, छात्र-छात्राओं को करना होगा NTA के इन नियमों का पालन

GrandNews
Last updated: 2022/07/16 at 7:58 AM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

- Advertisement -

NEET UG 2022: मेडिकल प्रवेश परीक्षा (medical entrance exam)नीट( NEET)कल 17 जुलाई को देश भर के 546 शहरों में आयोजित होगी। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5.20 बजे तक चलेगी। परीक्षार्थियों (Examinees)को केंद्रों (centers)पर आधा घंटा पहले तक यानी 1.30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। नीट 2022 के लिए इस साल 18 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। नीट परीक्षा के जरिए छात्र देश भर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीएएमएस, बीएसएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस समेत विभिन्न कोर्सेज में एडमिशन ले सकेंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षा से पहले स्टूडेंट्स के लिए एग्जाम को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं। एनटीए ने कहा है कि छात्र चार पेजों के एडमिट कार्ड की कम से कम दो कॉपियां अपने साथ लेकर आएं। एडमिट कार्ड के साथ अपना ऑरिजनल आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड आदि जरूर लाएं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

नीट एडमिट कार्ड में चार पेजों का ब्योरा
पेज 1: परीक्षा केंद्र की डिटेल व COVID-19 के संबंध में स्व-घोषणा पत्र।
पेज 2: पोस्टकार्ड साइज फोटोग्राफ।
पेज 3: उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश।
पेज 4: कोविड के संबंध में उम्मीदवारों के लिए एडवाइजरी।

- Advertisement -

– एनटीए ने कहा है कि स्टूडेंट्स पेज 1 और पेज 2 भरकर परीक्षा हॉल में इनविजिलेटर को देंगे। पासपोर्ट साइज कलर फोटो एडमिट कार्ड में चिपकाएंगे। स्टूडेंट्स के पास इसकी दो कॉपियां होनी चाहिए। एडमिट कार्ड में तय जगह पर पेरेंट्स के हस्ताक्षर भी होने जरूरी है। डेढ़ बजे के बाद एंट्री हीं दी जाएगी।

- Advertisement -

– उम्मीदवारों को परीक्षा पूरी होने पर ओएमआर शीट निरीक्षक को सौंपनी होगी। किसी भी स्थिति में टेस्ट बुकलेट और ओएमआर आंसर शीट का कोई भाग अलग नहीं किया जाएगा। निरीक्षक को उत्तर पुस्तिका सौंपे बिना सीट न छोड़ें।

NEET UG 2022– इन चीजों को ले जाने की अनुमति
– उम्मीदवार अपनी एक ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल ले जा सकते हैं।
– अटेडेंस शीट पर चिपकाने के लिए एक पासपोर्ट साइज फोटो।
– हैंड सैनिटाइज़र की 50 एमएल की बोतल
– नीट एडमिट कार्ड के साथ सेल्फ डिकलेयरेशन फॉर्म व अंडरटेकिंग फॉर्म।
– परीक्षा लिखने के लिए नीला या काला बॉलपॉइंट पेन।

 

 also read : कौन है ताहिर? पटना में रच रहा था PM मोदी पर हमले की साजिश, जिसका पाकिस्तान के गजवा-ए-हिंद से है कनेक्शन

इन चीजों की है सख्त मनाही
– किसी भी तरह की इलेक्ट्रानिक डिवाइस को लाने की अनुमति नहीं होगी। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, माइक्रोफोन, कैलकुलेटर, घड़ी लाने की अनुमति नहीं है।
– कोई खाने की चीज भी परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं है।
– एग्जाम हॉल में जूलरी पहनकर आने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

नीट ड्रेस कोड ( NEET Dress Code )
– स्लीपर पहनकर आएं। महिलाएं कम हील वाली सैंडल पहनकर आ सकती हैं। जूते पहनकर आने की इजाजत नहीं है।
– पूरी बाजू वाले कपड़ें पहनकर आने की अनुमति नहीं है।
– अगर कोई उम्मीदवार कल्चरल ड्रेस में आता है तो इन छात्रों को उचित तलाशी के लिए रिपोर्टिंग समय से कम से कम साढ़े 12 बजे केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
– जूलरी पहनकर आना भी मना है। सन ग्लासेस, घड़ी, टोपी पहनकर एग्जाम देने की अनुमति नहीं है।

TAGGED: neet 2022, neet 2022 admit card, neet 2022 admit card download, neet 2022 date, neet 2022 dress code, neet 2022 exam, neet 2022 exam date, neet 2022 latest news, neet 2022 latest news today, neet 2022 latest update, neet 2022 preparation, neet 2022 strategy, neet admit card 2022, neet ug 2022, neet ug 2022 latest news today
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG ACCIDENT NEWS : पुल से नीचे गिरे बाइक सवार तीन युवक, एक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर  CG ACCIDENT NEWS : पुल से नीचे गिरे बाइक सवार तीन युवक, एक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर 
Next Article CG NEWS : महिला के शव को खाट में लेटाकर 10 किमी तक पैदल चले परिजन, पुलिस ने देखा तो मिली मदद     CG NEWS : महिला के शव को खाट में लेटाकर 10 किमी तक पैदल चले परिजन, पुलिस ने देखा तो मिली मदद    

Latest News

Grand News : संसद की स्थायी समिति की बैठक में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल, शिक्षक शिक्षा पर रखे महत्वपूर्ण सुझाव
NATIONAL छत्तीसगढ़ May 19, 2025
IPL 2025 LSG vs SRH Live : लखनऊ ने की तूफानी बल्लेबाजी, हैदराबाद को 206 रनों का लक्ष्य
Cricket खेल May 19, 2025
CG NEWS:ड्रीप सिंचाई प्रणाली से सजेगा किसान का खेत,सुशासन तिहार के तहत कृषक गबरेल लकड़ा को मिला लाभ,मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 19, 2025
CG Breaking : राज्य सरकार की बड़ी पहल : आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रदायित सामग्री की गुणवत्ता जांच के लिए विशेष समिति गठित
Breaking News छत्तीसगढ़ May 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?