Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING NEWS : डैम में नाव पलटने से बड़ा हादसा, डूबने से एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, मचा हडकंप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsदुर्घटना

BREAKING NEWS : डैम में नाव पलटने से बड़ा हादसा, डूबने से एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, मचा हडकंप

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/07/17 at 12:45 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
BREAKING NEWS : डैम में नाव पलटने से बड़ा हादसा, डूबने से एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, मचा हडकंप
BREAKING NEWS : डैम में नाव पलटने से बड़ा हादसा, डूबने से एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, मचा हडकंप
SHARE

BREAKING NEWS : डैम में नाव पलटने से बड़ा हादसा, डूबने से एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, मचा हडकंप
 

 

- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। BREAKING NEWS झारखंड से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है, यहाँ गिरिडीह से कोडरमा (koderma) घुमने आए लोगों का नाव रविवार सुबह 11 बजे पंचखेरों डैम में पलट गया। हादसे में पांच बच्चे सहित 8 लोगों के डूबने की खबर है। वहीं दो लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस डैम में डूबे लोगों की तालाश कर रही है। नाव पर नाविक सहित कुल 10 लोग बैठे थे, जिसमें नाविक और प्रदीप नाम का युवक तैरकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। बता दें कि पंचखेरों डैम (Panchkhero Dam) झारखंड के कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत कोडरमा और गिरिडीह जिले की सीमा स्थित है। डूबने वाले सभी लोग गिरिडीह के रहने वाले थे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

आकर्षक डैम में अक्सर आते हैं सैलानी

- Advertisement -

डैम की सुंदरता व इसके आसपास की वादियां सैलानियों को आकर्षित करती है। बड़ी तादाद में स्थानीय व आसपास के जिलों के लोग यहां घूमने आते हैं। पंचचखेरों डैम का निर्माण पांच वष्र पहले ही हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार डूबने वालों में पांच बच्चे, दो महिला और दो पुरुष समेत कुल 9 लोग शामिल हैं, ये सभी गिरिडीह जिले के राजधनवार प्रखंड के खेन्तो गांव के बताए जा रहे हैं। नाव पर बैठे सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

 

गोताखोरों की मदद से लापता की तालाश कर रही पुलिस

मौके पर स्थानीय लोग और मरकच्चो थाना पुलिस गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश कर रही है।  वहीं घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ मरकच्चो सीईओ राम सुमन प्रसाद पहुंचे। मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद हैं। वहीं केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा और गिरिडीह के उपायुक्तों से बात कर पूरे मामले की जानकारी ली है और राहत कार्य चलाने को कहा है। उन्होंने अपने फेसबुक टाइमलाइन पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है- मरकच्चो (कोडरमा) के पंचखेरो डैम में गिरिडीह के विभिन्न इलाकों के 10 लोगों के डूबने की खबर पाकर व्यथित हूं। ईश्वर की कृपा से दो लोगों के सुरक्षित निकलने की सूचना प्राप्त हुई है। शेष 8 लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी है। मैंने कोडरमा और गिरिडीह के उपायुक्तों से बात की है। राहत और बचाव कार्य तत्परता से चलाने को कहा है। NDRF की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। स्थानीय कार्यकर्ता भी पूरी तत्परता से बचाव कार्य में लगे हैं।

 

फरवरी में गई थी 14 की जान

इससे पहले 24 फरवरी को भी जामताड़ा में इस तरह की घटना हो चुकी है। उस समय हुए हादसे में 14 लोगों की जान चली गई थी। जामताड़ा के बिरगांव बराकर नदी में आंधी-तूफान की वजह से नाव अनियंत्रित होकर पलट गई थी, जिसमें  14 की मौत हो गई थी और चार लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई थी। हादसे के शिकार सभी लोग धनबाद के रहने वाले थे।

TAGGED: accident news, ACCIDENT NEWS IN HINDI, BIG NEWS, Breaking News, jharkhand accident, Panchkhero Dam
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बस्तर फाईटर आरक्षक भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2021-22 :- अंतर्गत बस्तर संभाग के समस्त जिला मुख्यालय में आज दिनांक 17 जुलाई 2022 को प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित की गई
Next Article HEALTH NEWS : बरसात के मौसम में खूबसूरत त्वचा पाने के लिए अपनाएं ये होममेड फेस पैक

Latest News

CG NEWS :बस्तर विवि और यूजीसी एमएमटीटीसी जोधपुर के बीच एमओयू -बस्तर विवि में अतिथि व्याख्यान, नई शिक्षा नीति पर विस्तृत चर्चा
Grand News छत्तीसगढ़ जगदलपुर May 9, 2025
CG NEWS : सतनामी समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता और साथियों के खिलाफ FIR दर्ज, गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे समाज के पदाधिकारी
Grand News May 9, 2025
CG NEWS : न्याय नहीं मिलने पर मृतक के परिजनों ने दी आत्मदाह की चेतावनी 
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव May 9, 2025
CG NEWS :ईमानदारी से काम करने वाली हमारी सरकार ने जनता के सामने रखा है अपना रिपोर्ट कार्ड: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?