Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मार्गरेट अल्वा को विपक्ष ने बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, जानें कौन है यह शख्सियत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONAL

मार्गरेट अल्वा को विपक्ष ने बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, जानें कौन है यह शख्सियत

Desk
Last updated: 2022/07/17 at 4:39 PM
Desk
Share
4 Min Read
Opposition made Margaret Alva the candidate for the post of Vice President, know who is this personality
Opposition made Margaret Alva the candidate for the post of Vice President, know who is this personality
SHARE

Contents
मार्गरेट अल्वा ने किया ट्वीटकौन है मार्गरेट अल्वामार्गरेट अल्वा का निजी जीवनमार्गरेट अल्वा का राजनीतिक सफरविवादों में भी रहीं मार्गरेट अल्वा

Vice President candidate: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA के बाद अब विपक्ष ने भी अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। NDA उम्मीदवार जगदीप धनखड़ के सामने विपक्ष ने उपराष्ट्रपति के लिए मार्गरेट अल्वा पर अपना दांव लगाया है। मार्गरेट अल्वा ने उत्तराखण्ड की पहली महिला राज्यपाल के रूप में काम किया है इसके आलावा वह राजस्थान की राज्यपाल भी रही हैं। बता दें कि कल शाम NDA ने अपनी तरफ से पश्चिम बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मैदान में उतारा है। कल बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। जिसके बाद आज विपक्ष ने भी अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी। सूत्रों के मुकाबिक विपक्ष की तरफ उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार कौन होगा इस आज विपक्षी दलों के नेताओं ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इसी बीच कांग्रेस ने विपक्ष के अन्य दलों को सूचित कर यह बताया था कि कांग्रेस अपनी पार्टी से उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

- Advertisement -
Ad image

मार्गरेट अल्वा ने किया ट्वीट

 

विपक्ष की तरफ से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद मार्गरेट अल्वा ने ट्वीट कर लिखा कि भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार के रूप में नामित होना एक विशेषाधिकार और सम्मान की बात है। मैं इस नामांकन को बड़ी विनम्रता से स्वीकार करती हूं और विपक्ष के नेताओं को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास किया है। – जय हिन्द

कौन है मार्गरेट अल्वा

मार्गरेट अल्वा का जन्म 14 अप्रैल 1942 में हुआ। उन्होंने 6 अगस्त 2009 से 14 मई 2012 तक उत्तराखण्ड की पहली महिला राज्यपाल के रूप में कार्य किया। इसके साथ ही वह राजस्थान की राज्यपाल भी रहीं। वर्तमान में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की एक वरिष्ठ सदस्य और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की आम सचिव हैं।

मार्गरेट अल्वा का निजी जीवन

मार्गरेट अल्वा का जन्म 14 अप्रैल 1942 को मैंगलूर के पास्कल एम्ब्रोस नजारेथ और एलिजाबेथ नजारेथ के यहाँ हुआ था। अल्वा की पढ़ाई बंगलौर के माउंट कार्मेल कॉलेज और राजकीय लाँ कॉलेज में हुई। 24 मई 1964 में उनकी शादी निरंजन अल्वा से हुई। उनकी एक बेटी और तीन बेटे हैं। राजनीति में आने से पहले अल्वा जानी मानी एडवोकेट हुआ करती थी। एक वकील होने के साथ-साथ मार्गरेट अल्वा बहुत अच्छी पेंटर भी हैं।

मार्गरेट अल्वा का राजनीतिक सफर

मार्गरेट अल्वा कांग्रेस पार्टी की महासचिव रहीं। इसके आलावा 1974 से 2004 तक वह 5 बार सासंद भी रहीं। उन्होंने केन्द्र सरकार में महत्वपूर्ण महकमों की राज्यमंत्री के रूप में भी काम किया। सासंद रहते हुए उन्होंने महिला-कल्याण के कई कानून पास कराने में अपनी प्रभावी भूमिका अदा की। महिला सशक्तिकरण संबंधी नीतियों का ब्लू प्रिन्ट बनाने और उसे केन्द्र एवं राज्य सरकारों द्वारा स्वीकार कराये जाने की प्रक्रिया में उनका मूल्यवान योगदान रहा। केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उन्होंने मानव-स्वतन्त्रता और महिला-हितों के लिए काम किया। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने उन्हें राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा भी। उन्होंने 6 अगस्त 2009 से 14 मई 2012 तक उत्तराखण्ड की पहली महिला राज्यपाल के रूप में कार्य किया। 12 मई 2012 से वह राजस्थान की राज्यपाल हैं।

विवादों में भी रहीं मार्गरेट अल्वा

नवम्बर 2008 में उन्होंने जब अपनी पार्टी पर ही कांग्रेस सीटों के लिए टिकिटों के खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया, तो उन्हें अपनी स्पष्टवादिता की भारी कीमत चुकानी पड़ी और कांग्रेस पार्टी की महासचिव के पद से और सेन्ट्रल इलेक्शन कमेटी और महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा तथा मिजोरम राज्यों के लिए कांग्रेस पार्टी की प्रभारी पद से भी मुक्त होना पड़ा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CORONA BREAKING : प्रदेश के 17 ज़िलों से नए मामले आये सामने, जानिए 24 घंटे नए मरीज़ों की संख्या  CORONA BREAKING : प्रदेश के 17 ज़िलों से नए मामले आये सामने, जानिए 24 घंटे नए मरीज़ों की संख्या 
Next Article Ind vs Eng 3rd ODI: धमाकेदार शतक जड़ पंत ने जिताई सीरीज, तीसरे वनडे में इंग्लैंड को मिली 5 विकेट से हार

Latest News

Bhilai : श्रावण में पं. Pradeep Mishra सुनाएंगे शिव महापुराण कथा, SSP विजय अग्रवाल ने तैयारियों का किया निरीक्षण 
Bhilai : श्रावण में पं. Pradeep Mishra सुनाएंगे शिव महापुराण कथा, SSP विजय अग्रवाल ने तैयारियों का किया निरीक्षण 
BHILAI July 23, 2025
CG Crime : श्याम मंदिर चोरी कांड सुलझा, 6 आरोपी गिरफ्तार, पति-पत्नी समेत गिरोह से बरामद हुआ पूरा माल
CG Crime : रायगढ़ श्याम मंदिर चोरी का खुलासा; 6 आरोपी गिरफ्तार, 25 लाख के ज्वेलरी समेत दो लाख कैश बरामद
क्राइम छत्तीसगढ़ July 23, 2025
CG Job Alert : अगर आपको भी है नौकरी की तलाश तो ये खबर आपके लिए है, 208 पदों पर भर्ती के लिए लगेगा प्लेसमेंट कैंप, जानिए डिटेल्स 
CG Job Alert : अगर आपको भी है नौकरी की तलाश तो ये खबर आपके लिए है, 208 पदों पर भर्ती के लिए लगेगा प्लेसमेंट कैंप, जानिए डिटेल्स 
कोंडागांव छत्तीसगढ़ July 23, 2025
CG NEWS : चालक ने देखें बिना रिवर्स कर दिया ड्रिल मशीन वाहन, पीछे खड़े हेल्पर की हुई मौत 
कोरबा छत्तीसगढ़ दुर्घटना July 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?